24 अक्तूबर, 1976 को हरियाणा के रोहतक ज़िले में पैदा हुईं मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है. हालांकि, ये बात कम ही लोग जानते हैं. वो एक मिडिल क्लास परिवार से आती हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से फिलोसोफी में ग्रेजुएशन की है. मल्लिका ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-मोटे रोल्स और एड्स से की. मगर उन्हें असली पहचान मिली साल 2004 में रिलीज़ हुई महेश भट्ट की फिल्म मर्डर से, जिसे अनुराग बासु ने डायरेक्ट किया था
संक्षिप्त परिचय
बोल्ड से बेमिसाल तक, बहुत शानदार है मल्लिका शेरावत की ग्लैमरस जर्नी. बॉलीवुड की सबसे बेबाक और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार मल्लिका शेरावत ने दुनिया में अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है. बोल्ड अंदाज़, बेखौफ बयानों और ग्लोबल सोच के लिए फेमस मल्लिका आज भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं. उनका सफर सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि ये कॉन्फिडेंस, फ्रीडम और खुद के लिए खड़े होने की कहानी भी है.
24 अक्तूबर, 1976 को हरियाणा के रोहतक ज़िले में पैदा हुईं मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है. हालांकि, ये बात कम ही लोग जानते हैं. वो एक मिडिल क्लास परिवार से आती हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से फिलोसोफी में ग्रेजुएशन की है. मल्लिका ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-मोटे रोल्स और एड्स से की. मगर उन्हें असली पहचान मिली साल 2004 में रिलीज़ हुई महेश भट्ट की फिल्म मर्डर से, जिसे अनुराग बासु ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में उनके बोल्ड सीन्स ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी. पहली ही फिल्म ने मल्लिका शेरावत को रातों-रात स्टार बना दिया.
इमरान हाशमी और मल्लिका के बोल्ड सीन्स की आज भी चर्चा हो जाती है. इसके बाद उन्होंने ख्वाहिश, प्यार के साइड इफेक्ट्स, वेलकम, डबल धमाल और हिस्स जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के रोल किए. वैसे मल्लिका शेरावत उन चुनिंदा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया. उन्होंने जैकी चैन के साथ फिल्म द मिथ में लीड रोल किया था. इसके अलावा मल्लिका कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स और फेस्टिवल्स का हिस्सा रहीं, जिससे उन्हें ग्लोबल पहचान मिली.
मल्लिका शेरावत के आइकॉनिक आउटफिट्स
फिल्मों में अपने बोल्ड सीन्स के अलावा मल्लिका शेरावत का फैशन सेंस भी हमेशा चर्चा में रहा है. वो रेड कार्पेट पर अपने एक्सपेरिमेंटल और ग्लैमरस लुक्स के लिए जानी जाती हैं. चाहे कान्स फिल्म फेस्टिवल हो या कोई इंटरनेशनल इवेंट, मल्लिका अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच ही लेती हैं. साथ ही मल्लिका फिटनेस को बेहद भी काफी सीरियस रहती हैं. योग, मेडिटेशन और हेल्दी डाइट उनके डेली रूटीन का खास हिस्सा है.

यही वजह है कि वो 49 साल की उम्र में भी पहले जितनी ही खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखती हैं. मल्लिका शेरावत अक्सर मेंटल हेल्थ और बैलेंस्ड लाइफ पर बात करती हैं. आज भी वो अपने कॉन्फिडेंस, फिटनेस और सोच से नई जेनेरेशन को इंस्पायर करती हैं. वो साबित करती रहती हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है.
आइवरी गाउन
बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत एक बार फिर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं. इस बार मल्लिका ने ऐसा लुक चुना कि हर किसी की नजरें उन पर ही टिक गईं. आइवरी कलर के खूबसूरत गाउन में मल्लिका किसी इंटरनेशनल रेड कार्पेट डीवा से कम नहीं लग रही थीं. उनका ये अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि फैशन के मामले में मल्लिका एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटतीं.

मल्लिका शेरावत ने एक स्ट्रैपलेस आइवरी गाउन पहना था, जिसमें हल्की साइन थी. उनका गाउन गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की बारीक लाइनों से सजा फिटेड बॉडीकोन स्टाइल में था. गाउन का ऊपरी हिस्सा जितना एलिगेंट था, उतना ही शानदार उसका लोअर पार्ट भी था. घुटनों के नीचे से गाउन फ्लोई पैटर्न में था, जिसने एक्ट्रेस के पूरे लुक को रॉयल टच दे दिया. मल्लिका के इस गाउन की सबसे खास बात थी इसकी स्टेटमेंट ट्रेन. गाउन के हेमलाइन पर ब्लू और मस्टर्ड कलर के फ्लोरल लीफ प्रिंट ने आइवरी बेस के साथ खूबसूरत कंट्रास्ट बनाया.
ये फ्लोरल ट्रेन मल्लिका शेरावत के लुक में ड्रामा और ग्रेस दोनों एड कर रही थी, जो उनकी पर्सनैलिटी को पूरी तरह कॉम्प्लीमेंट कर रही थी. एक्सेसरीज के मामले में भी मल्लिका ने काफी सोच-समझकर चीज़ें चुनीं. उन्होंने व्हाइट गोल्ड में बना पर्ल-एंबेलिश्ड स्टेटमेंट नेकलेस पहना, जिसमें फ्लोरल डिजाइन देखने को मिला. इसके साथ उन्होंने अपनी उंगलियों में डायमंड रिंग्स पहनीं, जिन्हें उन्होंने खुद के लिए एक स्पेशल गिफ्ट बताया. ओवरऑल जूलरी उनके गाउन के साथ बिल्कुल बैलेंस्ड और क्लासी दिख रही थी. हेयर और मेकअप की बात करें तो मल्लिका ने अपने बालों को वॉल्यूमिनस लेयर्ड वेव्स में खुला छोड़ा, जो उनके कंधों पर बहुत खूबसूरती से गिर रहे थे.

मेकअप में उन्होंने ब्रॉन्ज़्ड ग्लो के साथ ग्लोइंग स्किन को हाईलाइट किया. शिमरी आईशैडो, आईलाइनर और मस्कारा से आंखों को डिफाइन किया गया. गालों पर कोरल ब्लश ने एक्ट्रेस के चेहरे को फ्रेशनेस से भर दिया. लुक को पूरा करने के लिए मल्लिका ने पिंक लिप कलर चुना, जिसमें हल्का सैटिन फिनिश था. कहा जा सकता है कि मल्लिका शेरावत का ये आइवरी गाउन लुक ग्लैमर, एलिगेंस और कॉन्फिडेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन था. इस तरह के गाउन वेडिंग फंक्शन और कॉकटेल पार्टीज़ के लिए परफेक्ट रहते हैं.
विंटर मेकअप
सर्दियों की अपनी एक अलग ही चमक और ताजगी होती है. नीला आसमान, खिली धूप और हल्का सा सुकून इस मौसम की खासियत है. ऐसे में अगर कोई इस सीज़न को पूरे स्टाइल के साथ जीना जानता है, तो वो हैं मल्लिका शेरावत. हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि वो सर्दियों को सिर्फ महसूस नहीं करतीं, बल्कि अपने लुक से इसे सेलिब्रेट भी करती हैं. लेटेस्ट तस्वीरों में मल्लिका कैलिफोर्निया की सुनहरी धूप का मजा लेती नजर आ रही हैं. उन्होंने ग्रीन लेपर्ड प्रिंट स्लिप टॉप पहना है, जो विंटर वाइब्स को और भी फ्रेश बना रहा है.

इस लुक के साथ उनका डे टाइम मेकअप बहुत सॉफ्ट और नेचुरल था. हल्की गुलाबी लिपस्टिक, क्लियर मैट फिनिश स्किन, अच्छी तरह डिफाइंड आइब्रोज़ और पलकों पर लाइट शिमर, सब कुछ इतना बैलेंस्ड कि एक्ट्रेस के चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो नजर आया. इस पूरे लुक की खास बात हैं मल्लिका के सॉफ्ट कर्ली बाल. खुले, शाइनी और हल्के कर्ल्स न सिर्फ सर्दियों के मूड को परफेक्टली मैच कर रहे हैं, बल्कि पूरे लुक में एक रिलैक्स्ड और एलिगेंट टच भी एड कर रहे थे. ये हेयरस्टाइल उन लड़कियों के लिए भी इंस्पिरेशन है जो विंटर सीज़न में ज्यादा हैवी स्टाइलिंग से बचना चाहती हैं.
वैसे, अगर मल्लिका की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजर डालें, तो साफ दिखता है कि इस सीजन उनका ब्यूटी गेम काफी स्ट्रॉन्ग रहने वाला है. पिछले हफ्ते ही उन्होंने येलो आउटफिट के साथ ब्राइट रेड लिप्स का कॉम्बिनेशन ट्राई किया था, जिसे उन्होंने काजल से डिफाइंड आंखों के साथ कम्पलीट किया. मल्लिका शेरावत का ये लुक भी उतना ही फ्रेश और बोल्ड था. वहीं, एक और लुक में मल्लिका ने व्हाइट ड्रेस के साथ, रेड टिंटेड हार्ट शेप सनग्लासेस और मैचिंग रेड लिप्स के साथ सनी डेज़ को पूरी तरह कैप्चर किया.

स्लीक वेवी हेयर के साथ उनका ये स्टाइल बहुत सिंपल होते हुए भी शानदार लग रहा था. वैसे, मल्लिका ने अपने इस लुक को विंटर वाइब्स नाम दिया था. हमें भी इसमें कोई शक नहीं कि ये नाम बिल्कुल सही बैठता है. अगर आप भी विंटर सीजन में अपने आउटफिट के साथ-साथ मेकअप गेम को भी हाई रखना चाहती हैं, तो मल्लिका के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.
ऑफ शोल्डर ड्रेस
71वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी बॉलीवुड दीवाज़ ने खूब जलवा बिखेरा. इस ग्लोबल मंच पर मल्लिका शेरावत ने भी अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा. मल्लिका का अंदाज़ इसलिए भी खास रहा क्योंकि वो सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि इस मंच के लिए सोशल मैसेज भी लेकर पहुंची थीं. कान्स के रेड कार्पेट पर मल्लिका शेरावत पिंक ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं, जिसमें पीछे साड़ी की तरह लहराता हुआ ट्रेल था. ये आउटफिट बहुत एलिगेंट और फेमिनिन लग रहा था.

उन्होंने अपने लुक को न्यूड शेड के वैलेंटिनो स्टिलेटोज़, बुल्गारी वॉच और क्लासिक बिर्किन बैग के साथ कंप्लीट किया. सॉफ्ट मेकअप और खुले बालों ने एक्ट्रेस के लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया. हालांकि, मल्लिका शेरावत के इस ग्लैमरस अपीयरेंस के पीछे गहरी सोच भी छुपी थी. दरअसल, मल्लिका ने ‘फ्री ए गर्ल इंडिया’ नाम के एनजीओ के साथ हाथ मिलाया है. ये भारत में ह्यूमन ट्रेफिकिंग और बच्चों के शोषण के खिलाफ काम करता है. मल्लिका इस मुद्दे को इंटरनेशनल लेवल पर उठाने के इरादे से इसे कान्स जैसे बड़े मंच तक लेकर पहुंचीं.
मल्लिका का मानना है कि जब हम अपने घरों में सेफ बैठे होते हैं, तब कहीं न कहीं कोई लड़की या बच्ची शोषण का शिकार हो रही होती है. इसी सोच के साथ वो सालों से सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी आवाज उठाती रही हैं. वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने कान्स जैसे मंच का इस्तेमाल किसी सोशल वर्क के लिए किया हो. इससे पहले जूलिया रॉबर्ट्स और सलमा हायेक जैसी हॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस मौके का फायदा उठा चुकी हैं. मल्लिका शेरावत भी उसी ट्रेडिशन को आगे बढ़ाते हुए ग्लैमर के साथ जिम्मेदारी का बैलेंस बनाती दिखीं.

वैसे बात करें मल्लिका शेरावत के कान्स लुक की तो, पिंक आउटफिट में वो वाकई कमाल लग रही थीं. अगर आप भी अपनी फेयरवेल या ऑफिस पार्टी में सबसे बेस्ट दिखना चाहती हैं, तो मल्लिका जैसी ड्रेस आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. इसके अलावा आप ऐसे आउटफिट को डेस्टिनेशन वेडिंग में भी इस्तेमाल कर सकती हैं. ऐसी ड्रेसेस ना सिर्फ स्टाइलिश लगती हैं, बल्कि फैशन का एक नया ट्रेंड भी सेट करती हैं. खास बात ये है कि इसे कॉलेज गोइंग गर्ल से लेकर वर्किंग वुमन भी आसानी से कैरी कर सकती हैं.
बस ड्रेस को अच्छी तरह से स्टाइल करने के लिए बढ़िया मेकअप करना ना भूलें. लाइट मेकअप, सही एक्सेसरीज, परफेक्ट फुटवियर और एक बढ़िया हैंड बैग या क्लच आपके लुक को भी मल्लिका शेरावत जैसा स्टनिंग बना सकता है.
समापन
बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. कुल मिलाकर, बाइंडबॉयज एक भरोसेमंद फैशन रिटेल स्टोर है, जो स्टाइल, कम्फर्ट और किफायती दामों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंड-फोकस्ड कलेक्शन, बेहतर क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी के साथ, बाइंडबॉयज उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट फैशन डेस्टिनेशन बनता है, जो हर मौके के लिए स्टाइलिश और भरोसेमंद विकल्प तलाशते हैं।
अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें. हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.
Disclaimer
Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.
