फैशन ट्रेंड के बीच अनुष्का शर्मा का हर लुक अपवाद है. अपने अब तक के करियर में अनुष्का शर्मा ने कई बेहतरीन लुक्स क्रिएट किए हैं. लॉकडाउन से लेकर अपनी प्रेग्नेंसी में भी उन्होंने माइक्रो ट्रेंड की बजाय कंफर्टेबल ऑप्शन्स चुने. इस बात में भी कोई शक नहीं है कि अनुष्का शर्मा को अलग अलग रंगों और पैटर्न में बटन अप शर्ट से प्यार है.
सिंपल लिविंग और हाई थिंकिंग का सबसे बड़ा एग्जांपल हैं अनुष्का शर्मा, एक एक लुक में झलकता है एलिगेंस. फैशन एल्गोरिदम और ट्रेंड साइकिल के दौर में अनुष्का शर्मा अपने क्रेजी पर्सनल स्टाइल से कंफर्ट को फॉलो करती हैं. अनुष्का शर्मा फिल्मों में भले ही ग्लैम गर्ल के रोल्स ज्यादा करती हैं, लेकिन रीयल लाइफ में वो सिंपल लिविंग पर फोकस रखती हैं. अपनी ज्यादातर फैमिली फोटोज में वो कंफर्टेबल फैशन को ही फॉलो करती नज़र आती हैं.
अनुष्का का स्टाइल, सब पर भारी
न्यूयॉर्क में फैमिली टाइम बिताते हुए अनुष्का शर्मा को Balenciaga की लॉन्ग स्लीव डेकोलेट शर्ट पहने देखा गया. उनका ये लुक कंफर्ट और क्लासी कॉम्बिनेशन का परफेक्ट उदाहरण है. आज की डिजिटल दुनिया में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म और फ़ैशन वेबसाइट्स पर हर किसी को स्टाइलिंग टिप्स आसानी से मिल रही हैं. फैशन ट्रेंड के बीच अनुष्का शर्मा का हर लुक अपवाद है. अपने अब तक के करियर में अनुष्का शर्मा ने कई बेहतरीन लुक्स क्रिएट किए हैं.

लॉकडाउन से लेकर अपनी प्रेग्नेंसी में भी उन्होंने माइक्रो ट्रेंड की बजाय कंफर्टेबल ऑप्शन्स चुने. इस बात में भी कोई शक नहीं है कि अनुष्का शर्मा को अलग अलग रंगों और पैटर्न में बटन अप शर्ट से प्यार है. खैर, अनुष्का का स्टाइल स्टेटमेंट इससे कहीं ज्यादा है. यही वजह है कि आज आपके लिए अनुष्का शर्मा के स्टनिंग लुक्स और कंफर्टेबल बैलेंस लाइफ सीक्रेट्स लेकर आए हैं.
कॉटन ड्रेस
हममें से कई लोग पीसफुल और सिंपल लाइफ जीने का सपना देखते हैं. हालांकि, अनुष्का शर्मा उस सपने को जीती हैं. इसकी झलक एक्ट्रेस के पहनावे में भी नजर आती है. हाल ही में उन्हें ली मैथ्यूज के कलेक्शन की फ्रांस कॉटन पॉपलिन मिनी ड्रेस में देखा गया. व्हाइट पॉपलिन ड्रेस में शानदार बटन डाउन प्लैकेट, बैलून स्लीव्स, बटन वाले कफ, ब्रीदी टियर स्कर्ट और गोल नेकलाइन के साथ एक छोटी हेम लेंथ है.

वैसे भी गर्मी के इस मौसम में व्हाइट कलर की ड्रेस हमेशा ही लड़कियों की पहली पसंद होती है. समर सीजन में खासतौर से इस तरह की ड्रेसेस की डिमांड बढ़ जाती है. यही वजह है कि बड़े बड़े इंटरनेशनल ब्रान्ड्स व्हाइट ड्रेसेस का नया कलेक्शन गर्मियों में लॉन्च करते हैं. इनमें प्रादा, टोरी बर्च और टोव जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. ये ड्रेसेस ऐसी होती हैं जिन्हें आप किसी भी इवेंट पर पहन सकती हैं.
कैज़ुअल आउटिंग से लेकर रोमांटिक डेट नाइट के लिए आप भी इस तरह की व्हाइट ड्रेसेस को ट्राई कर सकती हैं. इनकी खासियत होती है कि सफेद ड्रेस बहुत ही सिंपल लेकिन खूबसूरत होती हैं. ऐसे में इन्हें अपने समर कलेक्शन में शामिल करना ज़रूरी हो जाता है.
वैसे व्हाइट ड्रेसेस सिर्फ अनुष्का शर्मा को ही नहीं बल्कि जान्हवी कपूर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और मलाइका अरोड़ा जैसी बॉलीवुड हसीनाओं की भी पसंद हैं. इसके अलावा ये पॉपलिन ड्रेसेस काइली जेनर जैसी मशहूर इंटरनेशनल सेलिब्रिटी की भी फेवरेट हैं.
हॉलीडे स्टाइल
सेलिब्रिटीज हर साल अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन पर जाकर चिल करते हैं. अनुष्का शर्मा भी अक्सर लंदन की गलियों में घूमती नजर आती हैं. अपने हॉलीडे स्टाइल को भी अनुष्का शर्मा कैजुअल और क्लासी रखती हैं. अपनी पिछली छुट्टियों के लिए अनुष्का शर्मा ने स्नीकर्स और डेनिम का पेयर चुना.

चाहे आप छुट्टियों में कितने भी स्टाइल फ़ॉरवर्ड क्यों न हों, लेकिन नए शहर की सैर करने के बाद आपको बैगी जींस और ओवरसाइज़्ड टी शर्ट की ही जरूरत होती है. ऐसा ही कुछ अनुष्का शर्मा के लुक को देखकर फील होता है. ये अच्छी बात है कि अनुष्का के आउटफिट में ये दोनों ही हैं. उन्होंने लंदन घूमने के लिए स्लाउची एम्बेलिश्ड डेनिम जैकेट, कैनवस टोट, चंकी सनग्लॉसेस और पर्ल व्हाइट स्नीकर्स के साथ अपने ट्रेवल लुक को कम्पलीट किया.
आप भी इन चीजों को अपने ट्रैवल वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं. इसके लिए आप एक अच्छी डेनिम जैकेट खरीदें. आप अनुष्का शर्मा के लुक से इंस्पिरेशन लें और अपने बेसिक्स को और परफेक्ट बनाने के लिए एक स्टेटमेंट डेनिम जैकेट के लिए देसी लेबल चुन लें.

सिर्फ डेनिम ही नहीं अनुष्का के लुक में एक और चीज़ थी जो ट्रेवल लवर्स को जरूर पसंद आएगी और वो है उनका कैनवस टोट बैग. वैसे भी पिछले कुछ सालों में, स्लाउची कैनवस टोट बैग्स काफी पॉपुलर हुए हैं. इस तरह के टोट बैग आपको आसानी से ऑनलाइन मिल जाएंगे. इसके लिए आपको बड़े ब्रान्ड्स पर खूब सारे पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है.
मेकअप लुक
पिछले कुछ सालों से सेलिब्रिटी मेकअप में मिनिमल ट्रेंड ने सबसे ज्यादा जगह बनाई है. एक तरफ, विंग आइलाइनर और स्मोकी आइज़ का ट्रेंड है तो वहीं, दूसरी तरफ न्यूड लिप शेड का. हालांकि, अलग अलग रंगों के कपड़ों के साथ ये मेकअप ट्रेंड भी बदलते रहते हैं. दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी से लेकर अनुष्का शर्मा भी अपने मेकअप को लाइट और क्लासी रखती ही हैं. अनुष्का शर्मा का मेकअप लुक ऐसा रहता है जिसमें दिखावट की कोई जगह नहीं है. वो बस स्टेटमेंट और एलिगेंट लुक्स क्रिएट करती हैं. ब्रश की गई आइब्रो, हैवी पलकें, कजरारी आंखें, गालों और लिप्स पर लाइट पिंक टिंट अनुष्का शर्मा के गो टू मेकअप लुक का हिस्सा रहते हैं. जब अनुष्का
शर्मा ने खूबसूरत कैनरी येलो ड्रेस पहनी तब, उनका अंदाज़ देखने लायक था. उनका हर लुक एक ऐसे स्टाइल की गारंटी देता है जो मौसम और ट्रेंड से बिल्कुल परे रहता है. अपने ब्लैक आउटफिट के साथ भी अनुष्का शर्मा ने अपने मेकअप को लाइट मगर क्लासी रखा. न्यूड लिपस्टिक लुक तो मानों अनुष्का का स्टेटमेंट बन चुका है.
समर लुक
डेली वियर के कपड़ों के रोटेशन में कुछ आउटफिट्स बार बार रिपीट किए जाते हैं. उन्हीं में से एक है व्हाइट टी शर्ट और ब्लू डेनिम का कॉम्बिनेशन. हमें लगता है कि ना सिर्फ लड़की बल्कि हर लड़के के वॉर्डरोब में भी डेनिम और व्हाइट टी शर्ट का कॉम्बिनेशन जरूर होना चाहिए.

अनुष्का शर्मा भी इस एवरग्रीन कॉम्बो के लिए अपने प्यार को जाहिर करने से पीछे नहीं हटतीं. परफेक्ट समर लुक के लिए आप भी अनुष्का शर्मा की तरह व्हाइट टी शर्ट और जींस का ऑप्शन चुन सकती हैं. जब आप ड्रेस अप होकर कंफर्टेबल रहना चाहती हैं तब इस तरह के लुक बड़े काम आते हैं. चाहे स्किनी हो या वाइड लेग्ड, क्रॉप्ड हो या फुल लेंथ, ये डेनिम हर बार खुद को सुपरहिट साबित कर देती हैं.
आप इस लुक को दिन के समय स्नीकर्स के साथ कैरी कर सकती हैं, जैसा कि अनुष्का शर्मा ने किया है. इसके अलावा आप डिनर के लिए बाहर जा रही हैं तो हील्स के साथ इस लुक को स्टाइल करें. अनुष्का शर्मा ने अपने इस समर लुक को जिस तरह से कैरी किया है वो वाकई में तारीफ के काबिल है. वैसे भी अनुष्का शर्मा ज्यादातर न्यूट्रल कलर्स कैरी करने के लिए जानी जाती हैं.
रेड कॉर्पेट लुक
अनुष्का शर्मा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया तब उन्होंने ऑफ शोल्डर रफल्ड रिचर्ड क्विन गाउन में एंट्री मारी. उनके एम्बेलिश्ड डिटेल्स वाले इस गाउन में फ्लोरल डिटेलिंग नजर आई. अपने लुक को अनुष्का शर्मा ने स्लीक हेयर बन, मिनिमल न्यूड मेकअप और हैंगिंग डायमंड इयररिंग के साथ स्टाइल किया. उन्होंने अपने ऑफ व्हाइट रेड कॉर्पेट गाउन को रूल करने दिया और एक्सेसरीज को मिनिमल रखा.

हालांकि, अनुष्का शर्मा ने अपने आउटफिट के साथ तो एक्सपेरिमेंट किया लेकिन मेकअप के साथ नहीं. इंटरनेशनल रेड कॉर्पेट पर भी एक्ट्रेस ने अपने स्टेटमेंट मेकअप लुक को ही कैरी किया. उसके बाद भी अनुष्का शर्मा ने अपने कान्स लुक से हर किसी का दिल जीता. अगर आप भी रब ने बना दी जोड़ी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तरह अपना स्टाइल एक लेवल ऊपर रखना चाहती हैं तो फिर मेकअप पर भी ध्यान देना होगा.
आप उनकी तरह अपने फेस से परफेक्ट मैच करता हुआ अच्छा मेकअप बेस अपनी वैनिटी में शामिल कर सकती हैं. इसके अलावा कुछ न्यूड लिपस्टिक शेड्स और परफेक्ट आइ मैकअप के साथ आप भी अनुष्का शर्मा जैसा लुक क्रिएट कर सकती हैं. वहीं, नेचुरल ग्लो के लिए आप लिप बाम या टिंट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.

बात करें अनुष्का शर्मा के लुक की तो वो 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर रिचर्ड क्विन के गाउन में उतरीं. इस लुक में अनुष्का ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. जानकारी के लिए बता दें कि रिचर्ड क्विन एक ऐसे फैशन डिज़ाइनर हैं जो अपने कपड़ों में बैलेंस और एलिगेंट का कॉम्बिनेशन क्रिएट करते हैं.
वहीं, अनुष्का शर्मा ऑफ शोल्डर क्रीम कलर के एम्बेलिश्ड गाउन में कहर ढा रही थीं. उनके कर्व्स पर परफेक्ट फिट बैठता ये गाउन इस इंटरनेशनल इवेंट के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हुआ. 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर क्रीम कलर के रिचर्ड क्विन गाउन में अपना जलवा दिखाने के बाद अनुष्का शर्मा ने प्रादा का आउटफिट भी पहना.

सॉफ्ट बेबी पिंक स्ट्रैपलेस प्रादा आउटफिट में अनुष्का बहुत ही कमाल दिख रही थीं. उनके आउटफिट के टॉप का फ़ैब्रिक इतना शानदार था कि आप तस्वीरों में ही इसकी सॉफ्टनेस को फील कर सकेंगी. टॉप को बैलून पैटर्न दिया गया जिसमें दो फ़्लोर लेंथ पैनल थे.
अनुष्का ने इस आउटफिट के साथ भी अपना सिग्नेचर मेकअप लुक कैरी किया. साथ ही खूब सारी डायमंड रिंग्स और इयररिंग के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज किया.
निष्कर्ष
बाइंडबॉयज भारत की एक अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी है. इसकी स्थापना वर्ष 2018 में चंद्रेश बिन्द द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के एक छोटे से गांव में की गई थी. शुरुआत में यह एक ऑफलाइन स्टोर था, लेकिन समय के साथ यह भारत का एक लोकप्रिय और भरोसेमंद ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है.
Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.
