• +91 9289074468
What makes Sara Ali Khan a style and fitness icon today?

What Makes Sara Ali Khan a Style and Fitness Icon Today?

सारा अली खान. सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी और वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की पोती होने की वजह से सारा की पर्सनालिटी में नवाबी अंदाज साफ झलकता है. यही वजह है कि लोग उन्हें प्यार से पटौदी प्रिंसेस भी कहते हैं. वैसे, सारा अली खान का बॉलीवुड सफर काफी दिलचस्प रहा है. उन्होंने साल 2018 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत की. पहली ही फिल्म में सारा की मासूमियत और मजबूत स्क्रीन प्रेज़ेंस ने ऑडियन्स को उनका दीवाना बना दिया.

Table of Contents

संक्षिप्त विवरण

सबसे खूबसूरत है सारा अली खान की ग्लैमरस दुनिया, फिटनेस से लेकर फैशन तक का सफर है सुहाना. बॉलीवुड की चमक-दमक में एक नाम है जो हमेशा अपने सिंपल अंदाज़, चुलबुले नेचर और रॉयल लुक से सबका दिल जीत लेता है, वो है सारा अली खान. सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी और वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की पोती होने की वजह से सारा की पर्सनालिटी में नवाबी अंदाज साफ झलकता है. 

यही वजह है कि लोग उन्हें प्यार से पटौदी प्रिंसेस भी कहते हैं. वैसे, सारा अली खान का बॉलीवुड सफर काफी दिलचस्प रहा है. उन्होंने साल 2018 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत की. पहली ही फिल्म में सारा की मासूमियत और मजबूत स्क्रीन प्रेज़ेंस ने ऑडियन्स को उनका दीवाना बना दिया. इसके बाद वो रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आईं. सारा अली खान की दूसरी फिल्म भी सुपरहिट रही और वो नई जेनेरेशन की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गईं. 

सारा अली खान के फिटनेस–फैशन के असली राज़

हालांकि, सारा की पहचान सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं है. सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाड़ली की फिटनेस जर्नी भी काफी इंस्पायरिंग है. एक टाइम था जब सारा पीसीओडी से जूझ रहीं थी. हालांकि, वेट कम करने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की. सारा अली खान अपने वर्कआउट को लेकर काफी डेडिकेटेड हैं. इसके अलावा लोग सारा की नेचुरल ब्यूटी की भी जमकर तारीफ करते हैं. 

सारा अली खान (Photo Official Instagram)

हालांकि, सारा की ग्लोइंग स्किन और खूबसूरती का राज बहुत ही सिंपल है. वो खूब पानी पीती हैं, भरपूर नींद लेती हैं और अपने स्किनकेयर रूटीन में ज्यादा केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं करतीं. दही, हल्दी और बेसन जैसे घरेलू नुस्खे सारा अली खान की स्किन को ग्लोइंग बनाए रखते हैं. फैशन की बात करें तो सारा का स्टाइल एकदम ट्रेंडी है. वो कभी भी ओवरड्रेस्ड नहीं दिखतीं. इंडियन आउटफिट्स से सारा अली खान को खास लगाव है. 

यही वजह है कि उन्हें अक्सर हल्के फुल्के कुर्ता सेट में देखा जाता है. इसके अलावा जिम लुक में उनके नियॉन शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप्स आज भी लड़कियों में फैशन ट्रेंड सेट करते हैं. कहा जा सकता है कि पटौदी परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सारा अली खान मॉर्डन और ट्रेडिशन का कॉम्बिनेशन लेकर चलती हैं. यही वजह है कि उनका स्टाइल हर यंग लड़की के लिए इंस्पिरेशन बन चुका है. 

रेड लहंगा

सारा अली खान हमेशा अपने फैशन गेम से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं, इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. क्लासिक रेड कलर के हैंडक्राफ़्टेड लहंगे में सजी सारा बिल्कुल एथनिक क्वीन लग रही थीं. कुंदन जूलरी के साथ उनका ये ट्रेडिशनल लुक बिल्कुल एक देसी गर्ल वाली वाइब दे रहा था. इस लुक के लिए सारा अली खान ने डार्क क्रिमसन रेड कलर का लहंगे पहना था, जिसमें सीक्विन और एम्ब्रॉयडरी का खूबसूरत काम किया गया था. 

उनका स्लीवलेस क्रॉप्ड चोली ब्लाउज पेस्ले एम्ब्रॉयडरी, बारीक लेस पैटर्न और हेमलाइन पर मोतियों की डिटेलिंग से सजा हुआ था. इसे एक्ट्रेस ने मैचिंग नेट के दुपट्टे के साथ कैरी किया, जिस पर सीक्विन, फ्लोरल लेस एम्ब्रॉयडरी और बूटा का काम किया गया था. इस रॉयल एथनिक लुक को सारा अली खान ने मैक्सिमल कुंदन जूलरी से पूरा स्टाइल किया. उन्होंने चोकर, लेयर्ड महारानी नेकलेस, मैचिंग डैंगलर ईयररिंग्स, मांग टीका, मीनाकारी कड़े और स्टेटमेंट रिंग्स पहनीं, जो सारा के ट्रेडिशनल लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहे थे. हेयरस्टाइल की बात करें तो सारा ने खुले बालों को सेंटर पार्टेड वेव्स में स्टाइल किया. मेकअप में भी सारा ने कमाल कर दिया. उन्होंने न्यूड ग्लैम का चुना, जिसमें क्रोम आईशैडो, इनर कॉर्नर पर गोल्ड हाईलाइट और शेप्ड आइब्रो शामिल थीं. 

सारा अली खान (Photo Official Instagram)

काजल और मसकारा ने एक्ट्रेस की आंखों को परफेक्ट डेफिनेशन दी. उन्होंने इस पूरे लुक को न्यूड मैट लिप कलर के साथ सेट किया. सारा अली खान अपने इस लाल लहंगे में एकदम ट्रेडिशनल, क्लासी और ग्लैमरस लग रही थीं. इस लुक से सारा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एथनिक स्टाइल भी भी दमदार और ट्रेंडसेटिंग हो सकता है. बस उसे कॉन्फिडेंस और एलीगेंस के साथ कैरी करना आना चाहिए. 

ऑल व्हाइट लुक 

सारा अली खान हमेशा अपने फैशन गेम को एक लेवल ऊपर लेकर जाती हैं. दरअसल, अपनी फिल्म मेट्रो इन दिनों के प्रमोशन के लिए सारा एक ऑल व्हाइट पावर पैंटसूट लुक में नजर आईं. इस लुक में उनका एलीगेंस और कॉन्फिडेंस दोनों ही चमक रहे थे. 29 साल की सारा व्हाइट, स्ट्रक्चर्ड पैंटसूट में बहुत ग्रेसफुल दिख रही थीं. उनका डबल ब्रेस्टेड ब्लेज़र गोल्ड बटन्स और ब्रॉड लैपल्स के साथ टेलर मेड फिनिश दे रहा था. 

सारा अली खान (Photo Official Instagram)

वेस्ट पर हल्की टेपरिंग एक्ट्रेस के इस लुक को हाई फ़ैशन टच दे रही थी, जिससे उनका बॉस लेडी अवतार और भी स्ट्रॉन्ग नजर आया. मैचिंग व्हाइट ट्राउज़र्स नीचे से हल्के फ्लेयर्ड थे, जो पूरे आउटफिट में एक स्मूद फ्लो एड कर रहे थे. पैंटसूट का ये मिनिमल लेकिन इम्पैक्टफुल स्टाइल सारा अली खान को स्टाइलिश और पावरफुल दोनों तरह के पेश कर रहा था. हेयर और मेकअप में भी सारा ने मिनिमल स्टाइल को चुना. उन्होंने बालों को स्लीक्ड बैक स्टाइल के साथ एक नीट पोनीटेल में बांधा, जो इस मॉडर्न और क्लीन लुक के साथ बिल्कुल परफेक्ट था. उनका मेकअप नेचुरल लेकिन पॉलिश्ड था. 

लाइट ब्लश, न्यूड लिप्स और आंखों पर पिंकिश न्यूड शेड्स ने सारा के फीचर्स को खूबसूरती से उभारा. एक्सेसरीज़ में उन्होंने गोल्ड ईयररिंग्स पहने और पैरों में गोल्डन मेटालिक स्टिलेटोज़, जो उनके मोनोक्रोम व्हाइट लुक में एडिशन ग्लैमर एड कर रही थीं. कुल मिलाकर, सारा का ये ऑल व्हाइट लुक पावर ड्रेसिंग और मिनिमल स्टाइलिंग का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. अगर आपको भी मिनिमलिज़्म पसंद है, तो सारा अली खान की तरह फॉर्मल लुक ट्राई कर सकती हैं. 

ब्लैक अनारकली

इस दीवाली भी सारा अली खान अपने लुक की वजह से लाइमलाइट में रहीं. ट्रेडिशनल से हटकर, उन्होंने इस बार एक शिमरी, मॉडर्न एथनिक अनारकली सेट चुना, जिसे मशहूर फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया था. सारा का दीवाली आउटफिट मॉडर्न फेस्टिव फैशन का बेहतरीन एग्जांपल था. उन्होंने ब्लैक फ्लेयर्ड अनारकली कुर्ता सेट पहना, जिसमें ट्रेडिशनल टच भी था और मॉडर्न अंदाज़ भी. कुर्ते पर की गई हाथों की बारीक सीक्विन कढ़ाई हर मूवमेंट पर चमक रही थी. 

सारा अली खान का ये फेस्टिव आउटफिट रिचनेस और यूथफुल वाइब का शानदार बैलेंस था. इसके साथ मैच करता हुआ एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा आउटफिट में एक हल्का, फ्लोई फील दे रहा था. इसके अलावा सारा ने अपना मेकअप सॉफ्ट और ग्लोई रखा. बस गालों पर हल्का पिंक टोन, आंखों पर सॉफ्ट शिमर और होंठों पर ग्लॉसी फिनिश. बालों को एक्ट्रेस ने सॉफ्ट वेव्स में ओपन रखा. इसके अलावा इसी साल मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी सारा ने अपने लुक से फैन्स को इम्प्रेस कर दिया. इस सेलिब्रेशन के लिए सारा ने ऑरेंज ब्रोकेड लहंगा पहना था. उनके लहंगे में ट्रेडिशनल मोटिफ और रिच टेक्सचर था. मिनिमल एक्सेसरीज़ के साथ सारा ने इस हेरिटेज इंस्पायर्ड लुक को बड़े ग्रेस के साथ कैरी किया. 

सारा अली खान (Photo Official Instagram)

वैसे, कहा जा सकता है कि, चाहे शिमरी मॉडर्न आउटफिट हो या क्लासिक ब्रोकेड, सारा अली ख़ान अपने फेस्टिव फैशन में हमेशा यूथफुल स्टाइल लेकर आती हैं. वैसे, इस तरह के लुक सिर्फ फेस्टिवल के लिए ही नहीं, बल्कि वेडिंग फंक्शन के लिए भी परफेक्ट हैं. ऐसे में अगर आप इस वेडिंग सीजन में सबसे बेस्ट दिखने की तैयारी कर रही हैं, तो सारा जैसे आउटफिट्स आपके बड़े काम आ सकते हैं. इस तरह के एवरग्रीन सूट और लहंगे हर मौके पर आपको बेस्ट दिखाने का काम करेंगे. 

गेस्ट लुक 

सारा अली ख़ान का साड़ी लुक हमेशा ही वायरल हो जाता है. साड़ी में उनका स्टाइल हमेशा ट्रेडिशनल को एक नया और मॉडर्न ट्विस्ट देता है. क्लासिक ड्रेप्स हों या टाइमलेस साड़ियां, उनका इंडियन वॉर्डरोब हमेशा इम्प्रेस करता है. इस बार भी उन्होंने अपने वेडिंग गेस्ट लुक से खूब ध्यान खींचा. दरअसल, हाल ही में सारा अली खान ने एक शादी से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. इनमें उनके खूबसूरत साड़ी लुक्स देखने लायक थे. उनका हर एक लुक अपने आप में नोट करने लायक था. 

सारा अली खान (Photo Official Instagram)

एक लुक में सारा अली खान ने एक खूबसूरत लाल साड़ी पहनी थी, जिसके ड्रेप और बॉर्डर पर मल्टीकलर डीटेलिंग थी. इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने एक्सेसरीज़ का भी परफेक्ट यूज़ किया. उन्होंने एक खूबसूरत ट्रेडिशनल चोकर और मांग टीका पहना और अपने वेडिंग गेस्ट लुक को कम्पलीट किया. आउटफिट के साथ मैच करता पोटली बैग सारा के साड़ी लुक को बेहतरीन फिनिशिंग टच दे रहा था. वहीं, दूसरे लुक में भी सारा एथनिक स्टाइल में ही नज़र आईं. उन्होंने एक पिंक कलर की बंधनी साड़ी पहनी थी, जिसमें व्हाइट प्रिंट डीटेल्स थे. सारा अली खान ने इस ट्रेडिशनल साड़ी को मैचिंग ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया गया था. 

उन्होंने भारी जूलरी से दूरी बनाकर साड़ी के साथ एक स्लीक नेकलेस और ईयररिंग्स पहने. एक हाथ में गोल्डन चूड़ियां पहनकर सारा ने अपने देसी गर्ल लुक को खूबसूरती से कंप्लीट कर किया. आप भी अपने वॉर्डरोब में इस तरह की ट्रेडिशनल साड़ियों को जगह दे सकती हैं. ये साड़ियां फैमिली फंक्शन से लेकर संगीत नाइट तक के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं. आपको बस अपने फेवरेट कलर में इस तरह की साड़ियों की शॉपिंग करनी हैं. इसके अलावा मौके के हिसाब से मेकअप और जूलरी की शॉपिंग करना ज़रा भी ना भूलें.

समापन

बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें.  हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.

 

Disclaimer

Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.

You need to Login OR Register for comment.

Comments (0)
Product Related
Tokyo Talkies Women Blue Mom Fit Clean Look Jeans
Tokyo Talkies Women Blue Super Skinny Fit Clean Look Jeans
Tokyo Talkies Women Grey Slim Fit Clean Look Jeans
Tokyo Talkies Women Black Slim Fit Clean Look Jeans
Spykar Women Raw Blue Cotton Skinny Fit Regular Length Jeans
Tokyo Talkies Women Slim Fit Jeans
Tokyo Talkies Women Black Skinny Fit Clean Look Jeans
Tokyo Talkies Women Straight Fit Jeans
Tokyo Talkies Women Skinny Fit Jeans
Tokyo Talkies Women Blue Super Skinny Fit Clean Look Jeans

Recent post
Types of fabrics used in clothing: a simple complete guide
Budget vs premium women’s jeans: is the price worth it?
Unfolding Sonam Kapoor’s most stylish fashion moments