अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर, 1981 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था. वो एक ट्रेडिशनल तुलु फैमिली से आती हैं. अनुष्का के पिता ऐश्वर्य नारायण शेट्टी और मां प्रफुल्ला शेट्टी हैं. पढ़ाई के दौरान अनुष्का योग में काफी इंटरेस्ट रखती थीं. इतना ही नहीं, वो एक सर्टिफाइड योगा इंस्ट्रक्टर भी रह चुकी हैं. उनका फिल्मों में आना अचानक ही हुआ, लेकिन यही फैसला अनुष्का शेट्टी की लाइफ का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. साल 2005 में अनुष्का ने तेलुगु फिल्म 'सुपर' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद 'विक्रमर्कुडु', 'लक्ष्यम', 'अरुंधति' जैसी फिल्मों ने उन्हें साउथ की सबसे प्रोमिसिंग एक्ट्रेस की लिस्ट में खड़ा कर दिया.
संक्षिप्त परिचय
बाहुबली की देवसेना से साउथ की क्वीन तक, ये है अनुष्का शेट्टी की इंस्पायरिंग फैशन और फिटनेस जर्नी. साउथ सिनेमा की सबसे दमदार और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार अनुष्का शेट्टी सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक सोच और एक स्टाइल स्टेटमेंट हैं. अपनी सादगी, शानदार एक्टिंग और गज़ब की स्क्रीन प्रेज़ेंस के दम पर उन्होंने लाखों दिलों में खास जगह बनाई है. खास बात ये है कि अनुष्का ने ग्लैमर से ज्यादा अपने काम से लोगों को इम्प्रेस किया है. वैसे कम ही लोग जानते हैं कि अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है.
अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर, 1981 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था. वो एक ट्रेडिशनल तुलु फैमिली से आती हैं. अनुष्का के पिता ऐश्वर्य नारायण शेट्टी और मां प्रफुल्ला शेट्टी हैं. पढ़ाई के दौरान अनुष्का योग में काफी इंटरेस्ट रखती थीं. इतना ही नहीं, वो एक सर्टिफाइड योगा इंस्ट्रक्टर भी रह चुकी हैं. उनका फिल्मों में आना अचानक ही हुआ, लेकिन यही फैसला अनुष्का शेट्टी की लाइफ का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. साल 2005 में अनुष्का ने तेलुगु फिल्म 'सुपर' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद 'विक्रमर्कुडु', 'लक्ष्यम', 'अरुंधति' जैसी फिल्मों ने उन्हें साउथ की सबसे प्रोमिसिंग एक्ट्रेस की लिस्ट में खड़ा कर दिया.
खासतौर पर 'अरुंधति' में उनकी दमदार एक्टिंग ने ये साबित कर दिया कि वो सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं हैं. इसके बाद अनुष्का शेट्टी के करियर में सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' एक मील का पत्थर साबित हुई. देवसेना के किरदार में उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऐसी जान डाली कि, लोग उन्हें पैन-इंडिया स्टार कहने लगे. 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' की अपार सफलता ने अनुष्का शेट्टी को इंडियन सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल कर दिया. वैसे, सिर्फ 'बाहुबली' ही नहीं अनुष्का ने अपने करियर में 'ये माया चेसावे', 'रुद्रमादेवी', 'भागमती', 'मिर्ची' और 'साइज ज़ीरो' जैसी हिट फिल्मों में भी अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं.
बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी का स्टाइल सफर
'रुद्रमादेवी' में उन्हें अपने काम के लिए खूब तारीफ भी मिली. अनुष्का साउथ उन गिनी-चुनी एक्ट्रेसेस में हैं जिन्होंने फीमेल सेंट्रिक फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर हिट कराया है. फिल्मों के अलावा अनुष्का शेट्टी अपने सिंपल लेकिन एलिगेंट स्टाइल को लेकर भी फैंस की फेवरेट हैं. वो भारी-भरकम फैशन से ज्यादा सिंपल लुक पसंद करती हैं. साड़ियों में उनका लुक खास तौर पर पसंद किया जाता है. इसके अलावा फिटनेस के मामले में योग अनुष्का शेट्टी की लाइफस्टाइल का खास हिस्सा है, जिसकी झलक उनकी स्क्रीन फिटनेस में भी साफ दिखती है. 44 साल की उम्र में भी अनुष्का शेट्टी गज़ब की खूबसूरत और फिट दिखती हैं.
कम फिल्मों में दिखना, लेकिन हर बार अपने काम से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ना, उनकी पहचान बन चुकी है. यही वजह है कि आज अनुष्का साउथ सिनेमा की सबसे पावरफुल और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं.
ब्यूटी सीक्रेट
'बाहुबली' में अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी अपने सिंपल स्टाइल और नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं. अनुष्का उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की बजाय दादी-नानी के नुस्खों और नेचुरल लाइफस्टाइल पर ज्यादा भरोसा करती हैं. अगर आप भी उनकी तरह क्लियर स्किन और घने बाल चाहती हैं, तो अनुष्का के ब्यूटी टिप्स फॉलो करने पड़ेंगे. दरअसल, अनुष्का शेट्टी का मानना है कि सुंदरता बॉडी के अंदर से आती है. यही वजह है कि वो दिन भर खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब सारा पानी पीती हैं.
वो रोजाना लगभग 6 लीटर पानी पीती हैं, जिससे उनकी बॉडी से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और उनकी स्किन अंदर से ग्लो करती है. अपनी इनर ब्यूटी को बढ़ाने के लिए अनुष्का खाने-पीने को लेकर काफी डिसिप्लेन्ड हैं. वो अपने नाश्ते में ब्रेड के साथ शहद लेना पसंद करती हैं. शहद न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि ये स्किन को सॉफ्ट रखने में भी मदद करता है. यही वजह है कि कई स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में शहद का इस्तेमाल किया जाता है. स्किन को स्पॉट फ्री रखने के लिए अनुष्का एक बहुत ही सिंपल घरेलू उपाय फॉलो करती हैं. वो कोहनी और घुटनों जैसे हिस्सों से टैनिंग हटाने के लिए बेसन में नींबू का रस मिलाकर लगाती हैं. यह नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है और स्किन को क्लियर करने में भी मदद करता है.
इसके अलावा अनुष्का के लंबे और घने बालों का राज है रेगुलर ऑयलिंग. वो अपने बालों और स्कैल्प की सेहत बनाए रखने के लिए अरंडी यानी कैस्टर ऑयल, सरसों का तेल और नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं. इन तेलों का कॉम्बिनेशन बालों को नेचुरल शाइन देता है. वैसे, अनुष्का शेट्टी की तरह छोटे-छोटे नेचुरल नुस्खों से आप भी अपनी स्किन और हेयर को लॉन्ग लाइफ दे सकती हैं. यानी अगर आप बिना केमिकल के भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अनुष्का की तरह ईज़ी लाइफस्टाइल टिप्स फॉलो कर सकती हैं.
साड़ी स्टाइल
अगर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कोई ऐसी एक्ट्रेस है जिसका साड़ी कलेक्शन हर लड़की को पसंद है, तो वो अनुष्का शेट्टी हैं. 'बाहुबली' की देवसेना ने हर बार अपनी साड़ी लुक से साबित किया है कि देसी स्टाइल में उनसे बेहतर कोई नहीं है. हैवी कांजीवरम से लेकर खूबसूरत शिफॉन साड़ियों तक, अनुष्का का हर लुक ग्रेस और कॉन्फिडेंस से भरा होता है. चाहे अनुष्का मंदिर जा रही हों या रेड कार्पेट पर चल रही हों, उनका साड़ी गेम हमेशा सुपरहिट रहता है.
हाल ही में वो एक पिंक और गोल्डन साड़ी में दिखीं. हाथ में कमल का फूल और माथे पर सजी टेंपल जूलरी ने अनुष्का शेट्टी के इस लुक को और खास बना दिया. इस साड़ी में उन्होंने साउथ इंडियन ब्यूटी को बड़ी खूबसूरती से पेश किया. उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल में ओपन छोड़ा, जो उनकी सादगी में चार चांद लगा रहे थे. वहीं, अपनी एक फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर अनुष्का शेट्टी ने लाइम ग्रीन और मैरून कलर की कांजीवरम साड़ी पहनकर सबका दिल जीत लिया. इस लुक में उन्होंने क्लासिक और टाइमलेस ग्लैम का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखाया. लाइट मेकअप, बड़े साइज़ के झुमके और अपनी क्यूट स्माइल के साथ अनुष्का शेट्टी ने इस साड़ी लुक को एवरग्रीन बना दिया. एक्ट्रेस का ये सिंपल अंदाज बताता है कि कभी-कभी सादगी ही सबसे ज्यादा शाइन करती है.
अनुष्का शेट्टी का ये साड़ी लुक उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है, जो ट्रेडिशनल फैशन और ग्रेस को साथ लेकर चलना चाहती हैं. आप भी स्ट्राइकिंग कलर्स, गोल्डन बॉर्डर और मिनिमल जूलरी के साथ अपने साड़ी स्टाइल को स्टनिंग बना सकती हैं. इस तरह की ट्रेडिशन कांजीवरम और सिल्क साड़ियां हर मौके पर आपका साथ निभाती हैं. चाहे घर का कोई फंक्शन हो, या किसी शादी में जाना हो, एक परफेक्ट कांजीवरम साड़ी हर मौके पर आपके लुक को खास बना सकती है.
फिटनेस गोल्स
44 साल की अनुष्का शेट्टी पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों दिलों को जीत चुकी हैं. वैसे सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि वो अपनी फिटनेस से भी लोगों को इंस्पायर करती हैं. वो रीयल लाइफ में काफी डिसिप्लिन्ड हैं. सिर्फ उनके पक्के फैंस ही जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले अनुष्का एक प्रोफेशनल योगा टीचर रह चुकी हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि योग ने उनकी जिंदगी बदली है. एक्ट्रेस का मानना है कि योग न सिर्फ मेंटल पीस देता है बल्कि वजन घटाने और बॉडी को टोन करने में भी मैजिकल असर दिखाता है.
ऐसे में अगर आप भी अनुष्का शेट्टी की तरह फिट और एक्टिव रहना चाहती हैं, तो उनके फेवरेट योगासन आपके बड़े काम आ सकते हैं. इतना ही नहीं, एक्सपर्ट्स भी मानने हैं कि ये आसन वजन कम करने में काफी मदद करते हैं.
फेवरेट योगासन
सूर्य नमस्कार 12 पावरफुल योगासनों का एक कॉम्बिनेश है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सूर्य नमस्कार करने से दिल की धड़कन तेज होती है और बॉडी की कई मसल्स एक साथ काम करती हैं. गहरी सांसों के साथ किए गए ये मूवमेंट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं, जिससे बॉडी में ऑक्सीजन की खपत बढ़ती है और वजन तेजी से कम होता है. अनुष्का का दूसरा फेवरेट आसन है, वीरभद्रासन. इसे करने से बॉडी के लोअर पार्ट को मजबूती मिलती है. ये आपके कंधों, हाथ, पैर और पीठ की मसल्स पर काम करता है.
इससे शरीर में लीन मसल मास बनता है, जिससे आराम करते समय भी आपकी बॉडी कैलोरी बर्न करती रहती है. तीसरा है चतुरंग दंडासन यानी प्लैंक पोज़. ये आसन कोर मसल्स, हाथ और पैरों को टोन करने के लिए बेहतरीन है. लंबे टाइम तक इस पोज़ में रहने से बॉडी का पोस्चर बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म को नई रफ्तार मिलती है. इसके बाद है अधोमुख श्वानासन, जिसमें शरीर का शेप उल्टे V जैसा हो जाता है. इससे दिमाग के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हाथ-कंधे स्ट्रॉन्ग होते हैं. ये बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और लिम्फैटिक ड्रेनेज में मदद करता है, जो वजन को कंट्रोल में रखने के लिए जरूरी माना जाता है. अनुष्का शेट्टी के फेवरेट आसनों में 5वें नंबर पर है भुजंगासन जिसे कोबरा पोज़ भी कहते हैं.
इस आसन में आपको कोबरा की तरह पीछे की ओर झुकना होता है, जिससे पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है. ये डाइजेशन को बढ़िया और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. साथ ही, इससे आपकी पीठ की हड्डियां भी मजबूत होती हैं. कुल मिलाकर अगर आपको भी अनुष्का शेट्टी जैसा फोरएवर यंग लुक चाहिए, तो आज से ही योगा को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लीजिए.
समापन
बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. कुल मिलाकर, बाइंडबॉयज एक भरोसेमंद फैशन रिटेल स्टोर है, जो स्टाइल, कम्फर्ट और किफायती दामों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंड-फोकस्ड कलेक्शन, बेहतर क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी के साथ, बाइंडबॉयज उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट फैशन डेस्टिनेशन बनता है, जो हर मौके के लिए स्टाइलिश और भरोसेमंद विकल्प तलाशते हैं।
अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें. हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.
Disclaimer
Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.
