• +91 9289074468
What Are Vijay Deverakonda’s Fashion & Fitness Secrets?

What Are Vijay Deverakonda’s Fashion & Fitness Secrets?

9 मई, 1989 को हैदराबाद में पैदा हुए विजय देवरकोंडा की शुरुआती लाइफ बहुत ही सिंपल थी. उनके पिता गोवर्धन राव देवरकोंडा टेलीविजन सीरियल्स के डायरेक्टर थे और मां माधवी देवरकोंडा एक सॉफ्ट स्किल ट्यूटर हैं. विजय ने अपनी स्कूली पढ़ाई पुट्टापर्थी के सत्य साईं स्कूल से की, जहां के डिसिप्लिन ने उनकी पर्सनैलिटी को और निखारा. एक्टिंग का शौक उन्हें बचपन से ही था, लेकिन इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के जगह बनाना विजय के लिए आसान नहीं था. फिर साल 2011 में विजय देवरकोंडा ने फिल्म 'नुव्विला' से अपना एक्टिंग का सफर शुरू किया था. 

Table of Contents

संक्षिप्त परिचय

साउथ के 'राउडी' विजय देवरकोंडा बने दूल्हा, नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना संग शुरू किया जिंदगी का नया सफर. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. अपनी शानदार पर्सनैलिटी और 'राउडी' अंदाज के लिए फेमस विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और भारत की 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना के साथ शादी के बंधन में बंधकर लाखों फैंस का दिल जीत लिया है. दोनों की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. 

वैसे, 9 मई, 1989 को हैदराबाद में पैदा हुए विजय देवरकोंडा की शुरुआती लाइफ बहुत ही सिंपल थी. उनके पिता गोवर्धन राव देवरकोंडा टेलीविजन सीरियल्स के डायरेक्टर थे और मां माधवी देवरकोंडा एक सॉफ्ट स्किल ट्यूटर हैं. विजय ने अपनी स्कूली पढ़ाई पुट्टापर्थी के सत्य साईं स्कूल से की, जहां के डिसिप्लिन ने उनकी पर्सनैलिटी को और निखारा. एक्टिंग का शौक उन्हें बचपन से ही था, लेकिन इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के जगह बनाना विजय के लिए आसान नहीं था. फिर साल 2011 में विजय देवरकोंडा ने फिल्म 'नुव्विला' से अपना एक्टिंग का सफर शुरू किया था. 

विजय देवरकोंडा का फैशन, फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल

हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म 'पेली चोपुलु' से मिली. इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड जीता और विजय की किस्मत रातों रात बदल गई. इसके बाद साल 2017 में आई फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' ने तो जैसे धमाका ही कर दिया. इस फिल्म में उनके गुस्सैल और जुनूनी लवर के कैरेक्टर ने उन्हें रातों-रात साउथ सिनेमा का कल्ट सुपरस्टार बना दिया. इसके बाद विजय देवरकोंडा को कभी पीछे देखने की जरूरत नहीं पड़ी. शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की ब्लॉकबस्टर मूवी कबीर सिंह इसी फिल्म की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. खैर, आज विजय देवरकोंडा 37 साल की उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं. 

साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद विजय ने फिल्म 'लाइगर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया था. भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के हिसाब से परफॉर्म नहीं कर पाई हो, लेकिन हिंदी बेल्ट में विजय की पॉपुलैरिटी कम नहीं है. प्रोफेशनल के बाद अब विजय देवरकोंडा की पर्सनल लाइफ पर भी एक नज़र डाल लेते हैं. दरअसल, उनकी और रश्मिका की पहली मुलाकात फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी. पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री जितनी जबरदस्त थी, रीयल लाइफ में भी उनकी ट्यूनिंग उतनी ही शानदार रही. इसके बाद 'डियर कॉमरेड' में भी दोनों साथ नजर आए. 

सालों तक एक-दूसरे को डेट करने और इस रिश्ते को दुनिया से छुपाए रखने के बाद, इस खूबसूरत कपल ने उदयपुर के आलीशान 'आईटीसी मेमेंटोस' में एक ग्रेंड वेडिंग की. दोनों की शादी की फुटेज़ फिलहाल हर तरफ छाई हुई है. दोनों का ट्रेडिशन वेडिंग लुक फैंस को इतना पसंद आया कि, कई दिनों बाद भी लोग विजय और रश्मिका की शादी के बारे में ही बातें कर रहे हैं. वैसे कहा जा सकता है कि विजय एक कंप्लीट फैमिली मैन हैं. इस बात का सबूत हमें एक्टर के सोशल मीडिया हैंडल से भी मिल जाता है. 

दरअसल, विजय देवरकोंडा अपने परिवार के बेहद करीब है. मम्मी-पापा के अलावा अपने भाई आनंद के साथ भी उनकी शानदार ट्यूनिंग है.

फिटनेस का महा मंत्र

विजय देवरकोंडा सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने यूनीक फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने अपना खुद का फैशन ब्रांड 'राउडी वियर' भी लॉन्च किया है, जो यंगस्टर्स के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है. वो अक्सर लूज शर्ट्स, चप्पल और अनकन्वेंशनल आउटफिट्स में नजर आते हैं, जो उनका ट्रेडमार्क बन चुका है. इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां दीवानी रहती हैं. विजय देवरकोंडा की सिंपल लाइफ और अपने फैंस के लिए उनका प्यार ही उन्हें सही मायने में बड़ा स्टार बनाता है. 

वैसे, साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी जबरदस्त फिटनेस जर्नी की वजह से भी करोड़ों फैंस के फेवरेट हैं.  विजय की फिटनेस ने उनकी चॉकलेटी बॉय वाली इमेज को पूरी तरह से बदल कर रख दिया था. विजय का ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ जिम में पसीना बहाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत, डिसिप्लिन और कुछ अनसुने राज छिपे हैं. कुछ साल पहले विजय देवरकोंडा का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किसी सोशल मीडिया ट्रेंड या वायरल होने के लिए नहीं था. दरअसल, उनके ट्रेनर कुलदीप सेठी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, विजय ने ये बदलाव अपने कैरेक्टर में जान फूंकने और परफॉर्मेंस में डीपनेस लाने के लिए किया था. 

विजय का सिंपल डाइट प्लान

विजय ने अपने बॉडी को एक एथलीट की तरह तराशा ताकि वो पर्दे पर न सिर्फ फिट दिखें, बल्कि उस किरदार के इमोशन्स को भी अपनी बॉडी लैंग्वेज से बया कर सकें. सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर कुलदीप सेठी ने बताया कि विजय कभी शॉर्टकट में यकीन नहीं रखते. उनकी तरक्की का एकमात्र मंत्र कंसिस्टेंसी है. ट्रेनिंग के टाइम विजय देवरकोंडा का पूरा फोकस था. इसके अलावा उन्होंने कभी अपना डाइट प्लान नहीं तोड़ा. हाइड्रेशन यानी पानी का सही लेवल, बॉडी पॉश्चर और आराम के टाइम को भी उनकी फिटनेस स्ट्रेटेजी का अहम हिस्सा बनाया गया था. 

अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ वेट उठाने से बॉडी बन जाती है, लेकिन विजय की तैयारी जिम के फर्श पर खत्म नहीं होती. दरअसल, विजय वर्कआउट के बाद 'पोजिंग सेशन्स' भी करते थे. हैरानी की बात ये है कि इसे अक्सर एक्टर्स की फिटनेस में नजरअंदाज कर दिया जाता है. ये तो रही किसी कैरेक्टर के लिए बॉड़ी बनाने की बात. लेकिन रीयल लाइफ में विजय देवरकोंडा का फिटनेस मंत्र बहुत बेसिक है.  वैसे, उनकी मस्कुलर बॉडी और फिटनेस को देखकर अक्सर फैंस को लगता होगा कि विजय देवरकोंडा दिन-रात जिम में गुजारते होंगे. 

लेकिन सच तो ये है कि 'लाइगर' स्टार का फिटनेस मंत्र बहुत ही सिंपल है. विजय का मानना है कि फिट रहने के लिए आपको खुद पर बहुत ज्यादा जुल्म करने की जरूरत नहीं है, बल्कि छोटे-छोटे बदलाव ही मैजिकि की तरह काम करते हैं. विजय देवरकोंडा अपनी लाइफस्टाइल में मिनिमलिज्म को पसंद करते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी फिटनेस के तीन ही बड़े पिलर हैं- अच्छी नींद लेना, हेल्दी खाना और टाइम मिलने पर वर्कआउट करना. विजय कहते हैं कि वो अपनी नींद से समझौता नहीं करते और भरपूर सोते हैं. एक्टर का मानना है कि बॉडी को रिकवरी के लिए आराम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है.

डाइट का मैजिक

हैरानी की बात ये है कि विजय का डाइट प्लान किसी कैलोरी काउंट या भारी-भरकम प्रोटीन पाउडर पर टिका हुआ नहीं है. वो बहुत ही बेसिक चीजें फॉलो करते हैं. विजय का सबसे बड़ा फंडा है चीनी से दूर रहना. वो हर किसी को सलाह देते हैं कि जितना हो सके चीनी कम खाएं क्योंकि ये हमारी बॉडी और टोटल हेल्थ के लिए अच्छी नहीं है. इसके अलावा, वो अपनी डाइट में ढेर सारी सब्जियां शामिल करते हैं. हालांकि, विजय को नॉनवेज भी बहुत पसंद है, 

इसलिए वो इसे भी अपनी डाइट का हिस्सा रखते हैं. विजय देवरकोंडा अपनी मनपसंद चीज़ों से दूर नहीं रह पाते. वो मानते हैं कि जो आप खाते हैं, वही आपके चेहरे और बॉड़ी पर झलकता है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने हेल्दी खाने की आदत डाल ली है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो अपनी फेवरेट चीजों को भूल गए हैं. विजय ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके भी चीट डे होते हैं. उन्हें बिरयानी, इडली और डोसा दबाकर खाना पसंद है. इसके अलावा विजय देवरकोंडा बर्गर के भी दीवाने हैं. एक्टर का कहना है कि हफ्ते में एक दिन अपनी पसंद का खाना खाने में कोई बुराई नहीं है, बशर्ते आप बाकी दिन अपनी जीभ पर कंट्रोल रखें. अगर विजय किसी खास कैरेक्टर के लिए बॉडी नहीं बना रहे होते, तब टोन्ड बॉडी के लिए सिंपल वर्कआउट करना पसंद करते हैं. 

यानी वो जिम में बेसिक एक्सरसाइज तो करते ही हैं, लेकिन उनकी फिटनेस का असली राज स्पोर्ट्स में छिपा है. दरअसल, विजय देवरकोंडा को वॉलीबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है. इन स्पोर्ट्स के जरिए वो खुद को एक्टिव रखते हैं. विजय की फिटनेस जर्नी साबित करती है कि सही डाइट और वर्कआउट के साथ भी आप कैसे फिट रह सकते हैं. बस फिट रहने के लिए आपको डिसिप्लिन और सही आदतों की जरूरत है.

नेट वर्थ

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना अपनी जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है. जहां एक तरफ इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ फैंस के बीच विजय देवरकोंडा की लग्ज़री लाइफस्टाइल और उनकी करोड़ों की संपत्ति को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. हो भी क्यों ना, आखिर एक आम फैमिली से ताल्लुक रखने वाला लड़का आज कितनी बड़ी दौलत का मालिक जो है. 

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा की नेट वर्थ लगभग 49 करोड़ रुपये है. 'अर्जुन रेड्डी' जैसी कल्ट क्लासिक फिल्म से घर-घर में फेमस हुए विजय देवरकोंडा ने ये मुकाम सिर्फ एक्टिंग के दम पर ही नहीं, बल्कि अपनी बिजनेस की समझ से भी हासिल किया है. यानी ये कहा जा सकता है कि विजय सिर्फ एक शानदार एक्टर ही नहीं, बल्कि एक सक्सेसफुल बेजनेसमैन भी हैं. उन्होंने अक्टूबर 2018 में अपना खुद का फैशन ब्रांड 'राउडी वियर' लॉन्च किया था, जो 2020 में मिंत्रा के साथ जुड़कर यंगस्टर्स के बीच काफी फेमस हो चुका है. 

लग्जरी घर और कार कलेक्शन

इसके अलावा विजय देवरकोंडा  एक वॉलीबॉल टीम के मालिक भी हैं और जोमैटो जैसे बड़े ब्रांड्स के एड्स से भी मोटी कमाई करते हैं. अब बात करते हैं प्रोपर्टी की, तो विजय देवरकोंडा के पास हैदराबाद के सबसे पॉश इलाके 'जुबली हिल्स' में एक बहुत ही खूबसूरत और लग्जरी मल्टी-स्टोरी बंगला है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस बंगले की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है. विजय इस घर में अपने माता-पिता, भाई और अपने प्यारे साइबेरियन हस्की डॉग 'स्टॉर्म' के साथ रहते हैं. अब इस घर में रश्मिका मंदाना की भी एंट्री हो चुकी है. 

इस बंगले में एक बड़ा बगीचा, शानदार छत वाली बालकनी, एक मल्टीपर्पज बार और बहुत बड़ा सा लिविंग एरिया है. दिलचस्प बात ये है कि विजय के पड़ोसी भी कोई आम लोग नहीं हैं. इसी पॉश कलोनी में महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और चिरंजीवी जैसे टॉलीवुड सुपरस्टार्स के भी बंगले हैं. लग्जरी घर के साथ-साथ विजय देवरकोंडा को महंगी और तेज रफ्तार वाली गाड़ियों का भी बहुत शौक है. उनके गैराज में दुनिया की कुछ बेहतरीन गाड़ियां मौजूद हैं. विजय के पास लगभग 61.48 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, करीब 75 लाख रुपये की मस्कुलर फोर्ड मस्टैंग और 85 लाख रुपये की वोल्वो एक्ससी90 है. साथ ही एक्टर के पास एक आलीशान रेंज रोवर भी है.

निष्कर्ष

बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. कुल मिलाकर, बाइंडबॉयज एक भरोसेमंद फैशन रिटेल स्टोर है, जो स्टाइल, कम्फर्ट और किफायती दामों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंड-फोकस्ड कलेक्शन, बेहतर क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी के साथ, बाइंडबॉयज उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट फैशन डेस्टिनेशन बनता है, जो हर मौके के लिए स्टाइलिश और भरोसेमंद विकल्प तलाशते हैं।

अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें.  हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.

Disclaimer

Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.

You need to Login OR Register for comment.

Comments (0)
Product Related
Being Human Regular Fit Men Vivid Green Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit White Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Peppermint Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Navy Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's Crew Neck Sky Top T-Shirts
Being Human Men's Forest Green T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Orange Crew Neck T-Shirts
Being Human Regular Fit Men's Crew Neck Olive T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Crew Neck Blue Coral T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Crew Neck Black T-Shirts

Recent post
Kota doria saree: history, origin, price
Top 10 athletic fit t-shirts
The untold story of aditya roy kapur’s rise to fame