रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था, जो सुपरहिट रही. इसके बाद उन्होंने ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों से साउथ में जबरदस्त सक्सेस हासिल की. धीरे-धीरे अपनी एक्टिंग, एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेज़ेंस से वो फैन्स की फेवरेट बन गईं. बॉलीवुड में उन्होंने साल 2022 में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू’ से डेब्यू किया. इसके बाद ‘गुडबाय’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया.
संक्षिप्त विवरण
रश्मिका मंदाना ने तय की साउथ की नेशनल क्रश से बॉलीवुड की हार्टथ्रॉब बनने तक का खूबसूरत सफर. रश्मिका मंदाना एक ऐसा नाम है जो सिर्फ साउथ सिनेमा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बॉलीवुड की गलियों में भी अपनी खास जगह बना चुका है. अपनी प्यारी मुस्कान, बेहतरीन एक्टिंग और चार्मिंग पर्सनालिटी के दम पर रश्मिका मंदाना ने करोड़ों दिल जीत लिए हैं.
वो न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर चमकती हैं बल्कि रीयल लाइफ में भी ग्रेसफुल लगती हैं. रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था, जो सुपरहिट रही. इसके बाद उन्होंने ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों से साउथ में जबरदस्त सक्सेस हासिल की. धीरे-धीरे अपनी एक्टिंग, एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेज़ेंस से वो फैन्स की फेवरेट बन गईं. बॉलीवुड में उन्होंने साल 2022 में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू’ से डेब्यू किया. इसके बाद ‘गुडबाय’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया.

हालांकि, ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाईं. लेकिन रश्मिका मंदाना की 'छावा' ने उन्हें बॉलीवुड में भी हिट करवा दिया. इन दिनों वो अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थाम्मा' को लेकर खूब चर्चा में हैं. मैडॉक की इस फिल्म में रश्मिका के साथ आय़ुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी लीड रोल में हैं. बात करें रश्मिका की पर्सनल लाइफ के बारे में तो काफी टाइम से उनका नाम एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ रहा है.
रश्मिका मंदाना: ट्रेंडी आउटफिट्स और स्टाइल टिप्स
हालांकि दोनों ने कभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है. मगर फैन्स को उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद है. इतना ही नहीं अब तो दोनों की सगाई की खबरें भी काफी उड़ रही हैं. खैर, बात करें रश्मिका मंदाना के स्टाइल की तो, उनका फैशन हमेशा ऑन पॉइंट रहता है. कहा जा सकता है कि वो अपने हर अवतार में ट्रेंड सेट करती हैं. मिनिमल मेकअप और एलिगेंट आउटफिट्स रश्मिका के सिग्नेचर स्टाइल हैं.

वैसे, हमेशा प्रेजेंटेबल दिखने के पीछे रश्मिका का फिटनेस रूटीन है, जो काफी स्ट्रिक्ड है. उनका कहना है कि फिट रहना सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि मेंटल पीस के लिए भी ज़रूरी है. रश्मिका मंदाना रीयल लाइफ में बहुत ही सिंपल और खुशमिजाज लड़की हैं. उन्हें ट्रैवलिंग, म्यूजिक सुनना और किताबें पढ़ना काफी पसंद है. सबसे खास बात ये है कि रश्मिका अपनी बिजी लाइफ के बाद भी फैमिली को जरूर टाइम देती हैं.
शरारा लुक
दीवाली का त्योहार ग्लैमर और ट्रेडिशन का सबसे खूबसूरत कॉम्बिनेशन होता है. रश्मिका मंदाना ने इस बार अपने स्टाइल से इस फेस्टिव सीजन में चार चांद लगा दिए. 'थम्मा' के प्रमोशन के लिए रश्मिका ने डिज़ाइनर अंजना बोहरा के महारानी कलेक्शन से आइवरी और ग्रीन कलर का शरारा सेट पहना. रश्मिका का ये लुक अपने आप में एक शाही स्टेटमेंट था.

इस लुक में हैवी एम्ब्रॉयडरी नहीं बल्कि बारीक कारीगरी का नमूना दिखा. रश्मिका के इस लुक की जान था ग्रीन कलर का ज़री वाला घरचोला दुपट्टा. हाथ से बुने इस दुपट्टे पर की गई बारीक कढ़ाई और गोल्डन ज़री का काम, उसे एक रॉयल टच दे रहा था. किनारों पर लगे झुमकेदार टसल्स एक्ट्रेस के लुक में और ग्रेस एड कर रहे थे. अपने इस एथनिक लुक को पूरा करने के लिए रश्मिका ने गोल्डन बैंगल्स और चांदबली ईयररिंग्स पहने, जो न तो बहुत ज्यादा हैवी थे और न ही मिनिमल. परफेक्ट लुक के लिए रश्मिका ने अपने बालों को हल्के कर्ल्स में खुला छोड़ा गया और मेकअप को सिंपल रखा.
इस तरह का शरारा सेट उन लड़कियों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो, भारत की शाही विरासत को खूबसूरती से फ्लॉन्ट करना चाहती हैं.
साड़ी स्टाइल
हर मौसम में रश्मिका मंदाना का फैशन मूड खिली धूप जैसा होता है. अपनी फिल्म 'कुबेरा' के प्री रिलीज़ इवेंट में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही फ्रेश लुक क्रिएट किया. इस मौके पर एक्ट्रेस ने अनीता डोंगरे के डिजाइनर कलेक्शन से खूबसूरत ब्लश पिंक साड़ी पहनी थी. रश्मिका मंदाना का ये साड़ी लुक सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया था.

लाइट पिंक कलर में सजी ये साड़ी वाइल्डफ्लॉवर एम्ब्रॉयडरी, बीडवर्क और सीक्विन डिटेलिंग से सजी हुई थी. थ्रेडवर्क और सीक्विन से सजी रश्मिका मंदाना की लाइट पिंक साड़ी किसी भी इंटिमेट सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. रश्मिका ने इस ब्लश पैलेट साड़ी को मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जिसका ओपन बैक और टैसल डिटेल्स पूरे लुक में अलग ही चार्म एड कर रहा था. एक्सेसरीज़ की बात करें तो, एक्ट्रेस ने मिनिमल और सोफिस्टिकेटेड स्टाइल चुना. उन्होंने पिंक सैफायर शोल्डर डस्टर इयररिंग्स, एक खूबसूरत रिंग और ब्रेसलेट पहना. उनकी जूलरी में रूबी, रशियन एमराल्ड्स, फ्रेशवॉटर पर्ल्स और अनकट पोलकी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा था.

ड्यूई बेस, लाइट शिमर, स्कल्प्टेड ब्रो, रोज़-पिंक ग्लॉसी लिप्स और हाईलाइटेड चीक्स के साथ रश्मिका मंदाना ने अपने मेकअप को नैचुरल और ग्लोइंग रखा. इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को लूज बन में बांधा, जिससे उनका पूरा लुक एलिगेंट लग रहा था. फुटवियर के लिए रश्मिका ने न्यूड वेजेज चुने. आप भी इस तरह का साड़ी लुक आसानी से कैरी कर सकती हैं. इस तरह की लाइटवेट साड़ियां ना सिर्फ कंफर्टेबल होती हैं, बल्कि एलिगेंट लुक भी देती हैं.
ब्लैक लहंगा
रश्मिका मंदाना ने अपनी नई फिल्म ‘थम्मा’ के प्रमोशन के लिए ऐसा स्टाइल कैरी किया कि फैन्स उन्हें देखते ही रह गए. प्रमोशन इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा पहना था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं. रश्मिका के ब्लैक लहंगे पर फ्लोरल डिज़ाइन्स बना हुआ था जो काफी रॉयल लग रहा था.

इस लुक को रश्मिका मंदाना ने मिनिमल स्टाइल के साथ पेयर करते हुए फैशन की बारीकियों को फॉलो किया. उनके लहंगे का फेब्रिक और फिटिंग दोनों शानदार थे. फ्लोरल मोटिफ्स ने काले बैकग्राउंड पर शाइन जाली, जिससे आउटफिट को एक सॉफ्ट ग्लैमज़र मिला. रश्मिका मंदाना ने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए एक्सेसरीज़ को सिम्पल रखा. उन्होंने लाइट सिल्वर हार, कंगन और छोटे ईयररिंग्स के साथ लुक को ओवरडोन होने से बचाया. मेकअप में उन्होंने न्यूड लिप कलर, सॉफ्ट स्मोकी आईज़ और हल्का ब्लश बेस चुना. इसने उन्हें नेचुरल, फ्रेश और रेड कार्पेट रेडी लुक दिया. ‘थम्मा’ एक्ट्रेस ने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ, जिससे पूरा लुक मॉडर्न और एलिगेंट लग रहा था.
अगर आपको भी फंक्शन में रॉयल और एलिगेंट लुक चाहिए, तो रश्मिका मंदाना का ये ब्लैक लहंगा परफेक्ट रहेगा. वैसे भी ब्लैक कलर की पावर, और डेलिकेट फ्लोरल का कॉम्बिनेशन हमेशा ही कमाल लगता है. स्टाइलिंग के लिए आप ब्लैक फ्लोरल आउटफिट के साथ हमेशा सिंपल और लाइट मेकअप रखें.
फॉर्मल लुक
अगर फैशन की दुनिया में बॉस लेडी का कोई चेहरा होता, तो वो रश्मिका मंदाना होतीं. दरअसल, एक मैग्जीन के कवर शूट के लिए उन्होंने ऐसा लुक दिखाया जिसने साबित कर दिया कि फॉर्मल सूट सिर्फ ऑफिस मीटिंग के लिए नहीं, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी हो सकता है. रश्मिका मंदाना ने ग्रे कलर का पिनस्ट्राइप थ्री पीस सेट पहना था.

ब्लेज़र डबल ब्रेस्टेड था, जिसमें स्ट्रक्चर्ड शोल्डर्स और लाइट रोल्ड अप स्लीव्स थे. उनका ये फॉर्मल लुक एकदम मॉडर्न, एफ़र्टलेस और काफी पॉलिश्ड था. ब्लेज़र के अंदर उन्होंने व्हाइट शर्ट पहनी थी, जो इस फॉर्मल लुक में क्लासिक टच एड कर रही थी. लुक को पूरा करने के लिए रश्मिका मंदाना ने सेम फेब्रिक का फिटेड वेस्टकोट और वाइड लेग ट्राउज़र पहना था. एक्सेसरीज़ में एक्ट्रेस ने ब्लैक और रेड रिंग्स और मैरून स्ट्रैपी सैंडल्स पहने, जिससे सूट के कलर को हल्का पॉप मिला. कोई हैवी जूलरी नहीं, कोई ओवरडन मेकअप नहीं, रश्मिका ने बस अपने कॉन्फिडेंस के साथ इस लुक को यादगार बना दिया.
इस लुक के साथ रश्मिका ने दिखाया कि पावर ड्रेसिंग सिर्फ कॉर्पोरेट कॉन्फ्रेंस की चीज नहीं है, बल्कि ये एक एटीट्यूड है. चाहे आप ऑफिस जा रही हों, ब्रंच पर या किसी इवेंट में, इस तरह का फॉर्मल सूट हर जगह आपको बेस्ट फील कराएगा. अगर आप इस लुक में थोड़ा ट्विस्ट चाहती हैं, तो व्हाइट शर्ट की जगह वेस्टकोट को सोलो पहनें.
चूड़ीदार
धनुष के साथ अपनी फिल्म ‘कुबेरा’ के प्रमोशन की शुरुआत रश्मिका मंदाना ने चेन्नई से की थी. इस मौके पर उन्होंने एक ऐसा ट्रेडिशनल लुक चुना जिसने सबका दिल जीत लिया. दरअसल, इस खास इवेंट के लिए रश्मिका ने खूबसूरत बेज़ कलर का हैंड एम्ब्रॉयडर्ड चूड़ीदार कुर्ता सेट पहना, जो एलिगेंस और ग्रेस दोनों का परफेक्ट मिक्स था. एक्ट्रेस का ये सूट एंसेंबल गोल्ड टिश्यू फैब्रिक से बना था, जिसमें हल्की सी शाइन थी.

कुर्ते और दुपट्टे पर कसाब और कटदाना एम्ब्रॉयडरी की खूबसूरत कारीगरी की गई थी. हेमलाइन और मोटिफ्स पर लगे मिररवर्क ने रश्मिका के सूट में ग्लैमरस एड किया और बेज़ कलर ने आउटफिट को क्लासी बनाए रखा. रश्मिका ने इस लुक को गोल्ड कोल्हापुरी वेजेज़ के साथ पेयर किया. उन्होंने अपनी जूलरी को सिंपल लेकिन स्टेटमेंट रखा. इसके लिए उन्होंने पोल्की इयररिंग्स पहने जिनमें मोती की ड्रॉप डीटेलिंग थी और साथ में मैचिंग पोल्की रिंग्स पहनी. रश्मिका मंदाना ने अपने बालों को स्लीक ट्विस्टेड बन में बांधा और गजरे से सजाया, इससे उनके ट्रेडिशनल लुक में और भी निखार आ गया.
मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने ब्रश्ड आइब्रो, शिमरी आईशैडो, स्मज्ड काजल और ग्लॉसी पिंक लिप्स के साथ अपने नैचुरल ग्लो को बनाए रखा. अगर आपको भी रश्मिका मंदाना की तरह बेस्ट दिखना है तो, इस तरह का चूड़ीदार सूट अपने आउटफिट कलेक्शन में शामिल करना ना भूलें.
समापन
बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें. हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.
Disclaimer
Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.
