• +91 9289074468
Ram Charan luxury life and global stardom story revealed

Ram Charan Luxury Life and Global Stardom Story Revealed

राम चरण का जन्म 27 मार्च, 1985 को मद्रास जो अब चेन्नई बन चुका है, में हुआ था. उनके पिता कोई और नहीं, बल्कि तेलुगु सिनेमा के दिग्गज 'मेगास्टार' चिरंजीवी हैं. एक बड़े फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद राम चरण के लिए स्टारडम का रास्ता बहुत आसान नहीं था. उन पर हमेशा अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने और लोगों की भारी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रेशर रहता था, राम चरण ने अपनी स्कूली पढ़ाई चेन्नई और ऊटी से की और बाद में एक्टिंग की बारीकियों को सीखने के लिए मुंबई के किशोर नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल में एडमीशन लिया. इसके बाद राम चरण ने साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से अपना एक्टिंग सफर शुरू किया. 

Table of Contents

संक्षिप्त परिचय

साउथ के 'मेगा पावर स्टार' राम चरण, टॉलीवुड से ऑस्कर तक का सुनहरा सफर और उनकी लग्जरी लाइफ. भारतीय सिनेमा में जब भी रॉयल्टी, सादगी और जबरदस्त एक्शन का जिक्र होता है, तो एक चेहरा सबसे पहले लोगों के दिमाग में आता है और वो है राम चरण. साउथ इंडियन फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राम चरण आज एक ग्लोबल आइकन बन चुके हैं. फिल्म 'RRR' की ऐतिहासिक सक्सेस के बाद पूरी दुनिया उनके 'नाटू नाटू' स्टेप और दमदार एक्टिंग की कायल है. ऐसे में जानते हैं इस हैंडसम सुपरस्टार के स्ट्रगल, सक्सेस और उनकी आलीशान लाइफ के बारे में. 

राम चरण का जन्म 27 मार्च, 1985 को मद्रास जो अब चेन्नई बन चुका है, में हुआ था. उनके पिता कोई और नहीं, बल्कि तेलुगु सिनेमा के दिग्गज 'मेगास्टार' चिरंजीवी हैं. एक बड़े फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद राम चरण के लिए स्टारडम का रास्ता बहुत आसान नहीं था. उन पर हमेशा अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने और लोगों की भारी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रेशर रहता था, राम चरण ने अपनी स्कूली पढ़ाई चेन्नई और ऊटी से की और बाद में एक्टिंग की बारीकियों को सीखने के लिए मुंबई के किशोर नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल में एडमीशन लिया. 

‘मगाधीरा’ से मिली असली पहचान

इसके बाद राम चरण ने साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से अपना एक्टिंग सफर शुरू किया. अपनी इस पहली फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड मिला. हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2009 में रिलीज़ हुई एसएस राजामौली की फिल्म 'मगाधीरा' से मिली. इस फिल्म ने साउथ इंडस्ट्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और राम चरण रातों-रात सुपरस्टार बन गए. पुनर्जन्म पर बेस्ड इस साउथ फिल्म में उनके वॉरियर वाले अवतार को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई. इसके बाद राम चरण ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं. 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने के बाद राम चरण ने साल 2013 में फिल्म 'ज़ंजीर' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक के साथ बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा. इसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं. हालांकि, राम चरण की पहली बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई. लेकिन इसने राम चरण को नॉर्थ इंडिया  के ऑडियन्स के बीच एक पहचान जरूर दिला दी. उन्होंने हार नहीं मानी और वापस साउथ इंडस्ट्री लौटकर 'ध्रुव' और 'रंगस्थलम' जैसी फिल्मों से खुद को एक बेहतरीन एक्टर साबित किया.

ग्लोबल सुपरस्टार

साल 2022 राम चरण के करियर का सबसे बड़ा और खास रहा. एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' में अल्लूरी सीताराम राजू के किरदार में उन्होंने  जान फूंक दी. इस फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में तहलका मचाया. फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को ऑस्कर अवार्ड मिला और राम चरण की पॉपुलैरिटी सातवें आसमान पर पहुंच गई. इतना ही नहीं, हॉलीवुड के डायरेक्टर्स भी उनकी एक्टिंग के कायल हो गए. 

प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ राम चरण की पर्सनल लाइफ भी काफी लग्जरी और शानदार है. कहा जा सकता है कि उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है. उन्होंने 14 जून, 2012 को अपनी बचपन की दोस्त और अपोलो हॉस्पिटल्स की वाइस चेयरपर्सन उपासना कामिनेनी से शादी की. राम चरण की ही तरह उनकी पत्नी उपासना भी अपने करियर में काफी सक्सेसफुल हैं. वहीं, शादी के 11 साल बाद, जून 2023 में इस कपल के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया, जिसका नाम 'क्लिंकारा' रखा गया है. राम चरण अक्सर अपनी बेटी और पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं. वहीं, इसी साल दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनें.  

सोशल मीडिया पर राम चरण की फैमिली फोटोज काफी ज्यादा वायरल होते रहते हैं. इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. वैसे, राम चरण को चाहने वाले लोग उन्हें प्यार से 'चेरी' कहकर बुलाते हैं. उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी फिल्मों की रिलीज के दिन साउथ इंडिया में त्योहार जैसा माहौल होता है.

बेमिसाल लुक्स और फिटनेस

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 'मेगा पावर स्टार' राम चरण पर्दे जब शर्टलेस होकर जबरदस्त एक्शन करते हैं, तब उनकी मस्कुलर बॉडी को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो 41 साल के हो चुके हैं. आखिर क्या है उनकी इस फिटनेस का राज? कैसे वो 'RRR' जैसी फिल्मों के लिए खुद को इतना फिट बनाते हैं? दरअसल, एक इंटरव्यू में राम चरण ने अपनी डाइट और वर्कआउट प्लान का खुलासा किया था, जो किसी भी फिटनेस लवर के लिए किसी गाइड से कम नहीं है. 

राम चरण का 80-20 फिटनेस फॉर्मूला

राम चरण का मानना है कि फिटनेस का रास्ता जिम से ज्यादा आपकी रसोई से होकर गुजरता है. उन्होंने बताया कि वो बैलेंस्ड लाइफ जीने में विश्वास रखते हैं. राम चरण कहते हैं कि उनकी फिटनेस में 80 प्रतिशत योगदान उनकी डाइट का है और सिर्फ 20 प्रतिशत ही वर्कआउट का. उनका सीधा मंत्र है, 'आप वही हैं, जो आप खाते हैं.' इसलिए, वो बाहर के खाने के बजाय सिर्फ घर का बना शुद्ध और हेल्दी खाना ही पसंद करते हैं. राम चरण हफ्ते में कम से कम चार बार बहुत इंटेंस वर्कआउट करते हैं और रोजाना कोई न कोई स्पोर्ट्स जरूर खेलते हैं. 

मेंटल पीस को वो अपनी सेहत का सबसे बड़ा बेस मानते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि राम चरण कैफीन यानी कॉफी, चाय, शराब और मीठे ड्रिंक्स से कोसों दूर रहते हैं. इतना ही नहीं, वो रेड मीट, गेहूं और यहां तक कि बाजार में मिलने वाले प्रोटीन शेक भी नहीं लेते. राम चरण अपने दिन की शुरुआत उबले हुए अंडे, ओट्स और बादाम के दूध के साथ करते हैं. दोपहर के खाने से पहले वो ताजी सब्जियों का सूप पीना पसंद करते हैं. लंच में राम चरण चिकन ब्रेस्ट, ब्राउन राइस और हरी सब्जियां लेते हैं. शाम के नाश्ते में वो ग्रिल्ड फिश, शकरकंद और भुनी हुई सब्जियां खाते हैं.

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि राम चरण शाम 6 बजे ही अपना आखिरी मील यानी डिनर कर   लेते हैं. डिनर में वो ढेर सारा मिक्स ग्रीन सलाद और एवोकाडो खाते हैं. हालांकि, वो हर रविवा 'चीट मील' का मज़ा भी लेते हैं, लेकिन उसमें भी लिमिट क्रॉस नहीं करते. फिट रहने के लिए राम चरण रोजाना करीब डेढ़ घंटा जिम में बिताते हैं. उनका वर्कआउट प्लान काफी प्लॉन्ड होता है,  जिसमें वो हर दिन बॉडी के अलग-अलग हिस्सों पर फोकस करते हैं.

नेट वर्थ

साउथ से लेकर बॉलीवुड और अब ऑस्कर के रेड कार्पेट तक, राम चरण ने अपनी मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है, वो किसी मिसाल से कम नहीं है. एक टाइम था जब उन्हें सिर्फ चिरंजीवी के बेटे के तौर पर जाना जाता था, लेकिन आज वो खुद एक ब्रांड बन चुके हैं. एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी उनका सिक्का चलता है. 'RRR' की ग्लोबल सफलता के बाद राम चरण की डिमांड आसमान छू रही है. 

रिपोर्ट्स की मानें तो आज वो एक फिल्म के लिए 80 से 100 करोड़ रुपये तक की भारी-भरकम फीस वसूलते हैं. वो भारत के उन गिने-चुने स्टार्स में शामिल हैं जिनकी फिल्में न सिर्फ भारत में बल्कि बाहर के देशों में भी जबरदस्त कमाई करती हैं. राम चरण की यही पैन-इंडिया अपील उन्हें फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बनाती है. वैसे, सिर्फ फिल्में ही नहीं, विज्ञापन की दुनिया में भी राम चरण का दबदबा है. लाइफस्टाइल से लेकर टेक ब्रांड्स तक, हर बड़ी कंपनी उन्हें अपना चेहरा बनाना चाहती है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2 से 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. ये उनकी सालाना इनकम का एक बड़ा हिस्सा है. बात करें उनकी प्रोपर्टी के बारे में तो, राम चरण का घर किसी सपने जैसा है. हैदराबाद के सबसे महंगे इलाके जुबली हिल्स में उनका खूबसूरत बंगला है, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उन्होंने फार्महाउस और कमर्शियल प्रॉपर्टीज में भी मोटी इन्वेस्टमेंट कर रखी है. गाड़ियों के मामले में भी राम चरण का टेस्ट काफी रॉयल है. उनके गैरेज में 'रोल्स-रॉयस फैंटम', 'एस्टन मार्टिन' और 'रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी' जैसी दुनिया की सबसे महंगी कारें खड़ी हैं. 

TruJet और दूसरी बिजनेस इन्वेस्टमेंट्स

इतना ही नहीं, उनके पास अपना खुद का प्राइवेट जेट भी है, जिसका इस्तेमाल वो अपनी प्रोफेशनल ट्रिप्स और फैमिली वेकेशन के लिए करते हैं. इसके अलावा राम चरण ने अपनी कमाई को बहुत समझदारी से इन्वेस्ट भी किया है. वो एयरलाइन कंपनी 'ट्रूजेट' (TruJet) के मालिक हैं. इसके अलावा, उनकी पोलो टीम में भी हिस्सेदारी है. राम चरण अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस 'कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी' को भी संभालते हैं, जिसने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. वैसे, आज के टाइम में राम चरण की नेट वर्थ लगभग 1300 से 1500 करोड़ रुपये है. 

41 साल की उम्र में वो न केवल एक सुपरस्टार हैं, बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी बन चुके हैं. जिस तरह से उनकी ग्लोबल पॉपुलैरिटी बढ़ रही है और आने वाली बड़ी फिल्मों का लाइनअप है, उससे साफ है कि उनकी ये नेट वर्थ आने वाले सालों में और भी तेजी से बढ़ेगी. सुपरस्टार राम चरण की ये सक्सेस स्टोरी हमें सिखाती है कि विरासत भले ही बड़ी हो, लेकिन अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत और डेडिकेशन की जरूरत हमेशा होती है. आज वो न सिर्फ अपने पिता के नाम को रोशन कर रहे हैं, बल्कि इंडियन सिनेमा को भी ग्लोबल लेवल पर चमका रहे हैं.

निष्कर्ष

बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. कुल मिलाकर, बाइंडबॉयज एक भरोसेमंद फैशन रिटेल स्टोर है, जो स्टाइल, कम्फर्ट और किफायती दामों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंड-फोकस्ड कलेक्शन, बेहतर क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी के साथ, बाइंडबॉयज उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट फैशन डेस्टिनेशन बनता है, जो हर मौके के लिए स्टाइलिश और भरोसेमंद विकल्प तलाशते हैं।

अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें.  हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.

Disclaimer

Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.

You need to Login OR Register for comment.

Comments (0)
Product Related
Being Human Men's Crew Neck Rust Top T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Crew Neck Maroon T-Shirts
Being Human Men's Slim Fit Crew Neck Caribe T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Crew Neck Viridian Green T-Shirts
Being Human Regular Men's Fit Light Blue Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's Black T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Crew Black Neck T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Dk. Olive Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's Brown T-Shirts
Being Human Men's None Yellow T-Shirts

Recent post
Casual vs formal white shirts: which is better?
Hand wash vs machine wash: which is better for bras?
Arjun rampal shines as major iqbal in dhurandhar 2 again