आज दुनियाभर में करोड़ों लड़कियां फैशन और स्टाइल के मामले में देसी गर्ल को फॉलो करती हैं. अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा को पसंद करते हैं तो आज आपके लिए उनका अल्टीमेट फिटनेस, हेल्द और स्टाइल गोल लेकर आए हैं. वैसे भी प्रियंका चोपड़ा जोनास अपने सिग्नेचर स्टाइल से ना जाने कितनों का दिल जीत लेती हैं. कभी वो पूरी तरह से विदेशी हो जाती हैं तो कभी अपने स्टाइल को देसी स्पिन दे देती हैं.
संक्षिप्त विवरण
बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास का स्किनकेयर और हेल्थ के प्रति अलग ही नज़रिया है. अक्सर वो अपने 92 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ अपने आजमाए हुए घरेलू नुस्खों को शेयर करती हैं.
प्रियंका चोपड़ा अपनी चमकती स्किन के लिए मां और दादी के सदियों पुराने नुस्खों को श्रेय देती हैं. कभी वो अपने होममेड मास्क के बारे में बात करती हैं तो कभी हेल्दी डाइट के बारे में. वैसे, सिर्फ स्किन केयर और हेल्थ ही नहीं बल्कि प्रियंका की पूरी लाइफ ही एक इंस्पिरेशन है.
प्रियंका चोपड़ा के स्टाइलिश लुक्स
आज दुनियाभर में करोड़ों लड़कियां फैशन और स्टाइल के मामले में देसी गर्ल को फॉलो करती हैं. अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा को पसंद करते हैं तो आज आपके लिए उनका अल्टीमेट फिटनेस, हेल्द और स्टाइल गोल लेकर आए हैं. वैसे भी प्रियंका चोपड़ा जोनास अपने सिग्नेचर स्टाइल से ना जाने कितनों का दिल जीत लेती हैं. कभी वो पूरी तरह से विदेशी हो जाती हैं तो कभी अपने स्टाइल को देसी स्पिन दे देती हैं.
देसी गर्ल का देसी लुक
अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए, प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मनीष मल्होत्रा की बेरी कलर की साड़ी और बुलगारी का मल्टी-स्ट्रिंग पर्ल चोकर चुना. पीसी की इस डिजाइनर साड़ी की खासियत थी कि ये स्वारोवस्की और शानदार कटवर्क से सजी हुई थी. शिफॉन फैब्रिक की परतों पर इन सबको नाजुक ढंग से रखा गया था.

अब बात करें प्रियंका चोपड़ा की जूलरी की तो उन्होंने ब्राइट रेड कलर के मोती और पर्ल से बना लेयर्ड चोकर पहना. लग्जरी ब्रांड Bvlgari का उनका चोकर हार और डायमंड सर्पेंटी ब्रेसलेट ने प्रियंका के लुक को रॉयल टच दे रहा था. अपने कंफर्ट को देखते हुए एक्ट्रेस ने ब्लॉक हील्स पहनी. अपने साड़ी लुक को कम्पलीट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने रूबी लिप शेड चुना.
फ्लोरल ड्रेस में डेट नाइट लुक
डेट नाइट से पहले हम मिरर के सामने खड़े होकर कई तरह के आउटफिट ट्राई करते हैं, हम सभी ने कभी न कभी ऐसा जरूर किया होगा. हालांकि, प्रियंका चोपड़ा के कुछ आउटफिट्स ऐसे हैं जिन्हें आप नजरअंदाज कर ही नहीं सकतीं. यानी डेट नाइट के लिए भी पीसी के पास कई ऑप्शन हैं. प्रियंका ने ऑस्कर डे ला रेंटा की फ्लोरल पैटर्न वाली निटेड ड्रेस पहनी थी. नी लेंथ इस नेवी ब्लू ड्रेस में फ्लोरल डिज़ाइन और क्रू नेक है. उनकी ये ड्रेस स्लीवलेस है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा जोनास ने इसे ऑस्कर डे ला रेंटा के क्रॉप्ड फ्लोरल प्रिंट निटेड कार्डिगन के साथ स्टाइल करके परफेक्ट लुक हासिल किया.

वैसे, निटेड आउटफिट्स अपने सॉफ्ट और कंफर्टेबल फील की वजह से आसानी से लोगों को पसंद आ जाते हैं. यही वजह है कि जब स्टाइलिंग की बात आती है तो हर मौसम की अलमारी में इस तरह के निटेड कपड़े अपनी जगह बना ही लेते हैं. सिर्फ डेट नाइट के लिए ही नहीं बल्कि निटेड ड्रेसेस स्टाइलिश आउटिंग के लिए भी परफेक्ट हैं.
स्ट्रीट स्टाइल
लोग कहते हैं कि अगर आप रोम में हो तो रोमनों जैसा बिहेव करो. लेकिन प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी इटली वेकेशन पर यूरोपियन समर ड्रेसिंग के बजाय कॉर्पोर ट्रेंड चुना. आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बुलगारी की एंबेसडर हैं और वो पिछले साल इटली में ज्वैलरी ब्रांड की 140वीं एनिवर्सरी के जश्न में शामिल हुई थीं. तब उन्होंने रस्ट टोन्ड स्नीकर्स के साथ ग्रे जर्सी 16Arlington मिडी ड्रेस पहनी.

हल्के ठंडे मौसम को ध्यान में रखते हुए पीसी ने लेयरिंग पर फोकस किया और कॉर्पोरेट लुक कैरी करने के लिए अपनी जर्सी ड्रेस को बेज ओवरसाइज़्ड ब्लेज़र जैकेट के साथ पेयर किया. ब्लैक रोमा बैग और मैचिंग सनग्लासेस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपना स्ट्रीट लुक पूरा किया.
कॉकटेल कुर्ता सेट
प्रियंका चोपड़ा जोनास को फ्लोरल प्रिंट कुर्ता और ड्रेसेस काफी पसंद हैं. बतौर प्रोड्यूसर अपनी पहली मराठी फिल्म पानी के ट्रेलर लॉन्च पर, प्रियंका चोपड़ा ने एक खूबसूरत सब्यसाची कुर्ता सेट पहना. उनके इस कुर्ते को अमी पटेल ने स्टाइल किया था. उनके स्लीवलेस ए-लाइन कुर्ते में गुलाबी और हरे रंग के शेड्स थे. कुर्ते पर सेक्विन और क्रिस्टल वर्क के साथ खूबसूरत कढ़ाई का काम किया गया था.

सिल्क कपड़े से तैयार की गई उनकी ब्लू चूड़ीदार और मुलायम ट्यूल में एक मैचिंग दुपट्टे ने एक्ट्रेस के सूट को कम्पलीट किया. पीसी ने अपने सूट के साथ बुलगारी के झूमर वाले झुमके पहने. जिमी चू की मेटैलिक हील्स, गुलाबी रंग की ग्लैम और ब्लो-ड्राई किए हुए बालों ने एक्ट्रेस का लुक और स्टनिंग बनाया.
वेडिंग फंक्शन लुक
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने भाई की शादी के जश्न के लिए यानी प्री-वेडिंग फंक्शन पर राहुल मिश्रा से लेकर अनीता डोंगरे और कई अलग-अलग इंडियन डिजाइनर्स के आउटफिट्स पहने. हल्दी सेरेमनी के लिए प्रियंका ने ब्राइट येलो कलर का लहंगा पहना जिसे अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था. इसके साथ उन्होंने क्लीन बेस और सॉफ्ट मैट ब्राउन लिप्स लेकर मिनिमल ग्लैम को अपनाया.

आई मेकअप के लिए प्रियंका ने सॉफ्ट ब्राउन आईशैडो, मस्कारा की भरपूर परतें लगाईं. ब्रोंज़र और पीच-टोन्ड ब्लश के हल्के वॉश ने पीसी के गालों को एक नेचुरल पिंक कलर दिया. स्टेटमेंट झुमके, एक नेकलेस, क्रिस्टल माइक्रो बिंदी और पीले रंग की कांच की चूड़ियां पहनकर प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपना हल्दी लुक कम्पलीट किया. अगर आप भी प्रियंका की तरह स्टनिंग लुक चाहती हैं तो फिर शॉपिंग शुरू कर दें. वैसे भी वेडिंग सीजन चल रहा है, ऐसे में आपको भी कोई ना कोई फंक्शन को अटेंड करना ही होगा?

मेहंदी फंक्शन के लिए, प्रियंका चोपड़ा जोनास ने डिजाइनर राहुल मिश्रा का फ्लोरल कोर्सेट गाउन चुना. इस खूबसूरत गाउन को पीसी ने पिंक डायमंड बुलगारी नेकलेस के साथ पहना था. उनका मेकअप पिंक और गोल्डन आईशैडो, ढेर सारा मस्कारा के साथ परफेक्ट लग रहा था.
लेदर जैकेट और बूट्स सेट
प्रियंका चोपड़ा जोनास का ऑफ-ड्यूटी स्टाइल बॉलीवुड की देसी गर्ल और इंटरनेशनल फैशन आइकन की तरह ही होता है. शिफॉन की साड़ियां हों या ऑल-ब्लैक आउटफिट, प्रियंका का स्टाइल हर बार किलर ही होता है. अपनी एनिवर्सरी के डिनर के लिए प्रियंका ने फेमिनिन मूड बोर्ड को छोड़कर ऑल-ब्लैक लुक को चुना. उन्होंने एक ओवरसाइज़्ड लेदर जैकेट और ड्रेप ब्लैक ड्रेस पहनी.
जैकेट के ओवरसाइज़्ड सिल्हूट ने प्रियंका चोपड़ा की फिगर-हगिंग ड्रेस को बैलेंस किया. पीसी ने इस आउटफिट को इटालियन-ऑस्ट्रेलियाई डिज़ाइनर, निकोलो बेरेटा के टाई-अप बूट्स के साथ पहना था. इससे उनका ओवरऑल लुक परफेक्ट बना. भले ही गर्मियों के सीजन में लड़कियां बूट्स पहनना पसंद नहीं करतीं, लेकिन ऑफ सीजन इन्हें खरीदना फायदेमंद होता है.
जूलरी लव
प्रियंका चोपड़ा जोनास बुलगारी की 140वीं एनिवर्सरी मनाने के लिए रोम पहुंचीं थीं. इटालियन राजधानी के हेरिटेज वंडर, टर्मे डि डायोक्लेज़ियानो में एक हसीन शाम गुजारने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने डेल कोर का ऑफ-शोल्डर क्रीम और ब्लैक गाउन पहना था.

इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एक नया बॉब हेयरस्टाइल पेश किया. सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहा था जिसमें लगभग 140 कैरेट के हीरे जड़े हुए थे और इसे बनाने में 2800 घंटे लगे थे. आपको बता दें कि बुलगारी एक इंटरनेशन लग्जरी फैशन ब्रांड है जिसका मिशन स्टेटमेंट क्लियर रहता है. सिल्वेस्ट्री डिज़ाइन के ज़रिए वो दुनियाभर की एलीट क्लास पर अपना दबदबा बनाए हुए है.

यही वजह है कि इस जूलरी हाउस के एंबेसडर दुनिया के हर कोने से आते हैं. इसमें बॉलीवुड की प्रियंका चोपड़ा जोनास भी शामिल हैं. हां, मगर नॉर्मल लोगों के इस इस ब्रांड की जूलरी या कोई भी जीच खरीदना आसान नहीं है. लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. कम दाम में मिलते जुलते डिजाइन आपको आसानी से मिल जाएंगे.
सीक्वेंस साड़ी
प्रियंका चोपड़ा जियो मामी फिल्म फेस्टिवल और इंडिया के सबसे बड़े लग्जरी शॉपिंग डेस्टिनेशन जियो वर्ल्ड प्लाजा के उद्घाटन के लिए मुंबई आई थीं. इस फंक्शन के लिए पीसी ने टोनी वर्ड से व्हाइट बॉडीकॉन ट्यूल गाउन और तफ़ता कोट पहनकर फैन्स को इम्प्रेस किया. लेकिन इसके बाद जियो वर्ल्ड प्लाजा में प्रियंका चोपड़ा की प्रेसेंस बिल्कुल हटके थी. दरअसल, जियो वर्ल्ड प्लाजा के इनोग्रेशन में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा था. इसमें प्रियंका फेमस बॉलीवुड सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची की एक शानदार सीक्विन नियॉन ग्रीन साड़ी में पहुंचीं.

अमी पटेल ने प्रियंका के स्टाइल का जिम्मा उठाया था जिसमें वो कामयाब भी रहे. डिजाइनर के ऑटम/विंटर 23 कलेक्शन की इलेक्ट्रिक ग्रीन लक्स साड़ी को प्रियंका चोपड़ा ने मखमली स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था. प्रियंका ने अपनी खूबसूरत साड़ी को मिनिमल डायमंड जूलरी के साथ सजाया. इसमें लग्जरी लेबल बुलगारी की अंगूठी, हार, ब्रेसलेट और छोटे साइज के इयररिंग शामिल थे. स्लीक सेंटर-पार्टेड स्ट्रेट हेयर, पिंक लिप्स और ड्रामेटिक, फेदर लैशेज, मिनिमल ग्लैम मेकअप के साथ बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अपना लुक पूरा किया.
फिटनेस मंत्रा
प्रियंका चोपड़ा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं हैं कि वो अपने मन को मारकर पसंदीदा चीजों से परहेज़ करती हैं. हां, मगर वो जंक फूड की जगह घर पर तैयार किया गया खाना पसंद करती हैं. इंस्टाग्राम पर वो कई बार अपनी हेल्दी डाइट पर बात कर चुकी हैं.
प्रियंका ने बताया कि उन्हें सब्जियों के साथ बना पोहा नाश्ते में खाना काफी पसंद है. वैसे में नाश्ते में पोहा लाखों भारतीयों का पसंदीदा नाश्ता है. वैसे भी पोहा ग्लूटेन फ्री ऑप्शन है. इसके अलावा ये पेट के लिए हल्का होता है. एक पावर पैक दिन की शुरुआत करने के लिए पोहाल अच्छा और हेल्दी ऑप्शन है.
समापन
बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें. हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.
Disclaimer
Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.
