• +91 9289074468
Kapil Sharma: the untold style icon fashion journey

Kapil Sharma: The Untold Style Icon Fashion Journey

2 अप्रैल, 1981 को पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए कपिल शर्मा के पिता जितेंद्र कुमार पुंज पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे. उनकी मां जनक रानी एक सिंपल हाउस वाइफ हैं. कपिल का बचपन काफी सिंपल था, लेकिन उनकी लाइफ में असली स्ट्रगस तब शुरू हुआ जब साल 2004 में उनके पिता का कैंसर की वजह से  निधन हो गया. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. ऐसे में घरवालों को सपोर्ट करने के लिए   कपिल ने पीसीओ (PCO) पर काम किया. साथ में कपड़े की मिल में भी हाथ आजमाया.

Table of Contents

संक्षिप्त परिचय

हंसी के बादशाह कपिल शर्मा, अमृतसर की गलियों से करोड़ों दिलों तक पहुंचने वाले 'कॉमेडी किंग' की अनकही कहानी. भारतीय एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में जब भी हंसी और ठहाकों का जिक्र होता है, तो एक नाम सबसे पहले जुबान पर आता है और वो है कपिल शर्मा. मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर शोहरत के उस शिखर तक पहुंचना जहां आज वो खड़े हैं, किसी सपने से कम नहीं है. आज कपिल सिर्फ एक कॉमेडियन नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं. 

2 अप्रैल, 1981 को पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए कपिल शर्मा के पिता जितेंद्र कुमार पुंज पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे. उनकी मां जनक रानी एक सिंपल हाउस वाइफ हैं. कपिल का बचपन काफी सिंपल था, लेकिन उनकी लाइफ में असली स्ट्रगस तब शुरू हुआ जब साल 2004 में उनके पिता का कैंसर की वजह से  निधन हो गया. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. ऐसे में घरवालों को सपोर्ट करने के लिए   कपिल ने पीसीओ (PCO) पर काम किया. साथ में कपड़े की मिल में भी हाथ आजमाया. हालांकि, उनके अंदर का कलाकार हमेशा उन्हें स्टेज की तरफ खींचता रहा. 

फिर कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत अमृतसर के एक लोकल चैनल 'हंसदे हंसांदे रओ' से की. लेकिन उन्हें असली पहचान मिली साल 2007 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के तीसरे सीजन से. दिलचस्प बात ये है कि शुरुआत में उन्हें अमृतसर के ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दिल्ली जाकर फिर से ऑडिशन दिया. वहां ना सिर्फ कपिल शर्मा को सिलेक्ट किया गया, बल्कि वो उस शो के विनर भी बने. इस शो में जीतने पर कपिल को 10 लाख रुपये की प्राइज़ मनी भी मिली. इसके बाद कपिल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 

अमृतसर से ग्लोबल स्टार बनने तक का सफर

आज वो भारत के नंबर वन कॉमेडियन हैं, जिनके फैंस सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी खूब हैं. टीवी की दुनिया में अपनी धाक जमाने के बाद कपिल शर्मा ने बॉलीवुड का रुख किया. उनकी पहली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' साल 2015 में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. इसके बाद उन्होंने 'फिरंगी', 'ज्विगाटो' और किस किस को प्यार करूं 2 जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया. 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और फिर 'द कपिल शर्मा शो' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. 

कपिल शर्मा (Photo Official Instagram)

कपिल शर्मा भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटीज़ में से एक हैं. यही वजह है कि उन्हें फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी लिस्ट में कई बार जगह मिल चुकी है.

पर्सनल लाइफ

प्रोफेशनल के अलावा कपिल शर्मा की पर्सनल लाइफ भी काफी बढ़िया चल रही है. उन्होंने 12 दिसंबर, 2018 में जालंधर में अपनी कॉलेज की दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी की. गिन्नी ने कपिल के सबसे बुरे दौर में उनका साथ दिया था. आज ये दो खूबसूरत बच्चों, बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान के मम्मी-पापा बन चुके हैं. कपिल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, जिन्हें फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. 

वैसे, हर सक्सेसफुल करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं. कपिल की लाइफ में भी एक दौर ऐसा आया जब वो कंट्रोवर्सी में घिरे.  साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया से लौटते टाइम फ्लाइट में सुनील ग्रोवर के साथ हुआ झगड़ा उनके करियर के लिए काफी घातक साबित हुआ. इसके बाद शो की टीआरपी गिर गई, कपिल डिप्रेशन का शिकार हो गए और उन्होंने शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया. उनके शो बंद हो गए और कई लोगों को लगा कि कपिल का दौर खत्म हो गया है. मगर कपिल शर्मा ने अपनी गलतियों से सीखा और धमाकेदार कमबैक किया. 

आज कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर अपने नाम से खुद का शो चलाते हैं. इसके अलावा उनके लाइव शोज विदेशों में काफी ज्यादा डिमांड पर रहते हैं.

फिटनेस जर्नी

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा काफी टाइम से कॉमेडी से ज्यादा अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में जब कपिल को एयरपोर्ट पर देखा गया, तो उनके 'लीन और फिट' लुक ने सबको हैरान कर दिया. अब उनके फिटनेस ट्रेनर योगेश भटेजा ने खुलासा किया है कि कपिल को शेप में लाना कोई आसान काम नहीं था. कपिल के इस ट्रांस्फॉर्मेशन के पीछे की कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही चैलेंजिंग भी. योगेश भटेजा ने एक पॉडकास्ट में बताया कि कपिल की फिटनेस जर्नी की शुरुआत काफी मजेदार थी. 

कपिल शर्मा (Photo Official Instagram)

योगेस को कपिल से पहली बार सोनू सूद ने मिलवाया था. जब योगेश पहली बार कपिल के बंगले पर ट्रेनिंग देने पहुंचे, तो उनके पास सिर्फ एक मैट, रेजिस्टेंस बैंड और एक ट्रेडमिल था. योगेश ने बताया कि, पहले दिन का नजारा काफी फनी था. कपिल ने लंबे टाइम से वर्कआउट नहीं किया था, इसलिए जब मैंने उन्हें स्ट्रेचिंग, आर्म रोटेशन और टो-टच करने को कहा, तो उनके चेहरे के एक्सप्रेशन देखने लायक थे. वो इतने मजाकिया चेहरे बना रहे थे कि हंसी रोकना मुश्किल था. उनकी बॉडी में काफी जकड़न थी और डाइट में कोई डिसिप्लिन न होने की वजह से बॉडी में काफी सूजन यानी इन्फ्लेमेशन भी थी. 

डाइट और वर्कआउट प्लान

कपिल की खराब सेहत का सबसे बड़ा कारण उनका बिजी शेड्यूल था. कॉमेडी शो का सबसे बड़ा फेस होने के नाते उन पर जिम्मेदारी बहुत ज्यादा थी. ऐसे में कपिल के फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि, कपिल अक्सर नींद की कमी से जूझते थे और उनके खाने का कोई तय समय नहीं था. वो किसी भी वक्त कुछ भी खा लेते थे. कपिल शर्मा की टीम और मैनेजर के साथ मिलकर उनकी लाइफस्टाइल को पटरी पर लाने में काफी मेहनत करनी पड़ी. कपिल को फिट बनाने के लिए उनकी डाइट में बड़े बदलाव किए गए.कपिल के खाने में फिश को खासतौर से शामिल किया गया. 

कपिल शर्मा (Photo Official Instagram)

हम सभी जानते हैं कि मछली प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है और कैलोरी मैनेज करने में भी मदद करती है. इसके अलावा, उनकी डाइट में ढेर सारी ताजी सब्जियों को जगह दी गई ताकि उन्हें जरूरी विटामिन और मिनिरल्स मिल सकें. वैसे, कपिल शर्मा का वजन अक्सर घटता-बढ़ता रहा है, लेकिन इस बार की उनकी फिटनेस काफी लंबी टिकती दिख रही है. कपिल की मेहनत और डेडिकेशन का ही नतीजा था कि जब उनकी फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 रिलीज़ हुई, तब ऑडियन्स को एक बिल्कुल नया और फिट कपिल शर्मा देखने को मिला. 

आज कपिल अक्सर अपनी फिट बॉडी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जो उनके फैंस के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है. अगर आप भी कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा की तरह फिट और हैंडसम दिखना चाहते हैं, तो अपने डेली रूटीन में वर्कआउट को एड कर लें. साथ में हेल्दी खाना और अच्छी नींद को नज़रअंदाज़ बिल्कुल ना करें.

नेट वर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल

कहते हैं कि अगर इरादे बुलंद हों, तो किस्मत को भी झुकना पड़ता है. भारत के सबसे बड़े एंटरटेनर कपिल शर्मा की कहानी कुछ ऐसी ही है. आज जब हम उन्हें नेटफ्लिक्स के आलीशान सेट पर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज़ के साथ ठहाके लगाते देखते हैं. यकीन करना मुश्किल होता है कि इसी शख्स ने कभी जेब खर्च के लिए PCO में नौकरी की थी. पिता के निधन के बाद कपिल पर भी फैमिली की जिम्मेदारी आ गई. उन्होंने अपनी पॉकेट मनी और घर की मदद के लिए 10वीं के बाद एक पीसीओ में काम करना शुरू किया, जहां उन्हें महीने के सिर्फ 500 रुपये मिलते थे. 

ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता

कपड़ा मिल में काम करने पर उन्हें 900 रुपये महीना सैलरी मिलती थी. 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में जीतने के बाद कपिल शर्मा को 10 लाख रुपये प्राइज़ मनी मिली. जीत में मिले 10 लाख रुपये उन्होंने अपनी बहन की शादी में खर्च किए. इसके बाद 'कॉमेडी सर्कस' के लगातार छह सीजन जीतकर उन्होंने साबित कर दिया कि हंसी की दुनिया के असली उस्ताद वही हैं. आज कपिल शर्मा सिर्फ टीवी स्टार नहीं, बल्कि एक ब्रांड हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक एपिसोड के लिए कपिल करीब 5 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं. 

अब तक आए तीन सीजन्स के लगभग 40 एपिसोड्स से ही उन्होंने 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक, अब कपिल शर्मा की नेट वर्थ 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. इस नेट वर्थ के सहारे कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ आलीशान जिंदगी जीते हैं. कहा जा सकता है कि कपिल की लाइफस्टाइल किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. उनके पास मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 15 करोड़ रुपये का आलीशान घर है, जहां उनके पड़ोसियों में आलिया भट्ट और सोनू सूद जैसे स्टार्स शामिल हैं. 

कपिल शर्मा (Photo Official Instagram)

लेकिन उनकी सबसे चर्चा में रहने वाली प्रोपर्टी है कॉमेडियन की 'वैनिटी वैन'. फेमस डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की डिजाइन की गई इस वैन की कीमत 5.5 करोड़ रुपये है, जो अंदर से किसी राजमहल जैसी दिखती है. सिर्फ कॉमेडी शोज और फिल्मों से ही नहीं, बल्कि कपिल की कमाई के कई और ज़रिए भी हैं. पिछले साल जुलाई में उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में 'कैप्स कैफे' लॉन्च किया.  इसके अलावा पंजाब में भी उनका एक बड़ा सा फार्महाउस है जिसकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. 

प्रोपर्टी के अलावा कपिल शर्मा को लग्जरी गाड़ियों का भी जबरदस्त शौक है. उनके कार कलेक्शन में 1.19 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज S350, एक रेंज रोवर इवोक और करीब 1 करोड़ रुपये की वॉल्वो XC90 शामिल है. अमृतसर की तंग गलियों से निकलकर मुंबई के आलीशान बंगले तक का कपिल का सफर करोड़ों लोगों के लिए इंस्पिरेशन है.

निष्कर्ष

बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. कुल मिलाकर, बाइंडबॉयज एक भरोसेमंद फैशन रिटेल स्टोर है, जो स्टाइल, कम्फर्ट और किफायती दामों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंड-फोकस्ड कलेक्शन, बेहतर क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी के साथ, बाइंडबॉयज उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट फैशन डेस्टिनेशन बनता है, जो हर मौके के लिए स्टाइलिश और भरोसेमंद विकल्प तलाशते हैं।

अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें.  हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.

Disclaimer

Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.

You need to Login OR Register for comment.

Comments (0)
Product Related
Being Human Men's Regular Fit Crew Neck Black T-Shirts
Being Human Men's Deep Teal T-Shirts
Being Human Regular Fit Men's V-Neck Lt. Blue T-Shirts
Being Human Pink's Regular Fit Men Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's Black T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Crew Neck Blue Coral T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Crew Neck Sea Green T-Shirts
Being Human Men's Crew Neck Yellow Top T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Dk. Olive Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Crew Neck Acid Green T-Shirts

Recent post
Kota doria saree: history, origin, price
Top 10 athletic fit t-shirts
The untold story of aditya roy kapur’s rise to fame