बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी और फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं. 28 साल की उम्र तक आते-आते उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए अच्छी खासी जगह बना ली है. जान्हवी ने साल 2018 में शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों के दिलों में घर बनाना शुरू कर दिया.
हालांकि, आज जान्हवी के फिल्मी करियर पर नहीं बल्कि उनके स्टाइल, फैशन, हेल्थ, डाइट और ब्यूटी पर चर्चा होगी. वैसे भी हमें इस बात में कोई शक नहीं है कि जान्हवी कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं. अपने स्टनिंग लुक्स और फैशन सेंस की वजह से वो करोड़ों लड़कियों की स्टाइल आइडल बन चुकी हैं.
इंडियन से लेकर वेस्टर्न और एथनिक वियर तक, जान्हवी कपूर हर तरह के आउटफिट में अपनी खूबसूरती को फ्लॉन्ट कर चुकी हैं.
हेंडमेड आउटफिट
आज कल हाथ से बने कपड़े आपको बहुत कम देखने को मिलेंगे, इसलिए जब बात आती है फैशन की तो हेंडमेड पेंट किए गए कपड़े हमारी पहुंच से बाहर ही लगते हैं. हालांकि, जान्हवी कपूर हेंडमेड कपड़ों की अहमियत समझती हैं.

हाल ही में, जान्हवी कपूर ने डिज़ाइनर राजेश प्रताप सिंह के एक ऐसे ही पीस को पहना. ब्लैक कलर के ब्रेस्टप्लेट पर, डेलीकेट तरीके से बनाए गए गुलाब डिजाइनर की क्रिएटिविटी दिखा रहे थे. जान्हवी कपूर की ये ड्रेस राहेल रुइश के 'फ्लावर्स इन ए वेस' को फ्लॉन्ट कर रही है. जान्हवी कपूर का ये शाही लुक रॉ मैंगो ऑर्गेना साड़ी के साथ पूरा होता है. कपड़ो के साथ-साथ जान्हवी के ब्रेस्टप्लेट ने भी आपका ध्यान अपनी तरफ जरूर खींचा होगा.
मैटेलिक ड्रेस
जान्हवी कपूर को अपने स्टाइल और मेकअप लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है. हाल ही में, उन्होंने न्यूड ग्लॉसी लिप्स के साथ विंटेज ग्लैमर में अपना लुक परफेक्ट बनाया. दरअसल, हाल ही में जान्हवी कपूर ने सिल्वर कलर का फाल्गुनी शेन पीकॉक कोर्सेट और मरमेड स्टाइल लहंगा पहना था. ग्रीन जेम्स के साथ सिल्वर चोकर सेट, गोल स्टड इयररिंग्स और एक हीरे की अंगूठी के साथ जान्हवी ने अपने ग्लैमरस लुक को कम्पलीट किया.

जान्हवी ने अपने लुक को सॉफ्ट बनाने के लिए सॉफ्ट कर्ल और न्यूड मेकअप का सहारा लिया. शिमरी आईशैडो ने उनकी पलकों को चमक देने का काम किया. विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा के कोट और वॉटरलाइन पर काजल का एक स्ट्रोक जान्हवी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था.
कांजीवरम साड़ी
जान्हवी कपूर की अलमारी में खूबसूरत साड़ियों के लिए काफी जगह है. वैसे भी साड़ियों के लिए उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है. कभी-कभी वो सीक्विन तो कभी ग्लास बीड्स और क्रिस्टल से लदी साड़ी पहनकर भी लोगों के दिलों पर छुरियां चलाती हैं. इसके अलावा, जब जान्हवी कपूर कैजुअल और प्रोफेशनल अपॉइंटमेंट के लिए घर से बाहर निकलती है, तो फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनती हैं. साथ ही जान्हवी के साड़ी कलेक्शन में क्लासिक सिल्क भी शामिल हैं. इनमें आपको कांजीवरम कोरवाइस और बनारसी साड़ियों की भी झलक मिल जाएगी.

वहीं, हाल ही में जान्हवी कपूर ने आइवरी कलर की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थी. मलयाली और तमिल नववर्ष मनाने के लिए, जान्हवी ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को फ्लॉन्ट किया. इस मौके पर उन्होंने बेज और गोल्डन किनारे वाली हाथीदांत कोरवाई कांजीवरम साड़ी पहनी थी. वैसे जानकारी के लिए बता दें कि कोरवाई एक बुनाई तकनीक है जो कांजीवरम साड़ी में एक रॉयल फील जोड़ती है. तमिल में इस शब्द का मतलब है 'एक साथ बांधना'. इसमें साड़ी के बॉर्डर को अक्सर ज़री और रेशम के धागों से बुना जाता है, जिससे अलग-अलग डिज़ाइन बनाए जा सकें.
जान्हवी का सिंपल लुक
जान्हवी कपूर ने इस कोरवाई कांजीवरम साड़ी को बड़े ही सिंपल तरीके से पहना. साड़ी को उन्होंने छोटी बाजू वाले मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया. हालांकि, एक्ट्रेस ने एक्सेसरीज़ का भरपूर इस्तेमाल किया. अपनी कांजीवरम सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने खूबसूरत टेंपल जूलरी पहनी. इसमें सोने और मोतियों से जड़े झुमके, चेन के साथ एक स्टेटमेंट नेकलेस और कंगन का ढेर शामिल था.

परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक के लिए जान्हवी कपूर ने सोने का कमरबंद भी पहना था, जिस पर देवी-देवताओं के चित्र बने हुए थे. वैसे टेंपल जूलरी इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं. आप अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टेंपल जूलरी पहने देख चुके होंगे. खैर, जान्हवी कपूर कई बार क्लासिक साड़ियों और जूलरी के लिए अपना प्यार दिखा चुकी हैं. उनका स्टाइल बताता है कि अगर स्मार्ट तरीके से स्टाइल किया जाए, तो 6 गज की रेशमी साड़ी भी आपके लुक को परफेक्ट बना सकती है.
क्रिस्टल गाउन
कैजुअल और सीक्वेंस कपड़ों के अलावा जान्हवी कपूर की अलमारी उनकी पर्सनालिटी को दर्शाती है. रेड कार्पेट इवेंट्स के लिए फॉर्म-फिटेड ड्रेस और गाउन जान्हवी कपूर की पहली पसंद बन चुके हैं. इन ड्रेसेस के जरिए कई बार जान्हवी कपूर अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट कर चुकी हैं. मुंबई में एक अवॉर्ड नाइट के लिए जान्हवी कपूर ने गौरव गुप्ता का डिजाइन किया हुआ ऑरेंज गाउन पहना था. उस वक्त हर किसी की नजर जान्हवी की खूबसूरती पर टिक गई थी. उनके कस्टम क्रिएशन में बॉडी-हगिंग सिल्हूट और ओपन बैक था.

आपको बता दें कि इस कोर्सेट लाइनों के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन पीस को बनाने में डिजाइनर को 400 घंटे से ज़्यादा समय लगा था. उनके गाउन की सबसे बड़ी खासियत थी कि इसे कॉट्यूरियर की कॉस्मिक इन्फर्नो कढ़ाई से सजाया गया है. साथ ही 35,000 से ज़्यादा क्रिस्टल ने जान्हवी के गाउन का अट्रेक्शन और बढ़ाया. ऑरेंज गाउन के साथ उन्होंने Bvlgari का BVLGARI B.Zero1 हाई ज्वेलरी नेकलेस पहना था, जिसे रोज गोल्ड और डायमंड से बनाया गया था. बिखरे हुए ब्लो-ड्राई हेयर और सिग्नेचर मेकअप लुक को सॉफ्ट स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स और ढेर सारे मस्कारा के साथ जान्हवी ने अपने बोल्ड लुक को कम्पलीट किया था.
मिनी ड्रेस
जान्हवी कपूर ने मुंबई में NMACC आर्ट्स कैफे के लॉन्च के लिए ऑस्कर डे ला रेंटा की पिंक क्रिस्टल स्ट्रैपलेस सीक्विन सीशेल मिनी ड्रेस पहनी थी. अपने लुक को पूरा करने के लिए, एक्ट्रेस ने क्रिश्चियन लुबोटिन की स्ट्रैपी सिल्वर हील्स चुनीं. वैसे तो जान्हवी कपूर की इस मिनी ड्रेस को किसी और सजावट की जरूरत नहीं थी.

लेकिन एक्ट्रेस ने इसे स्टनिंग जूलरी के साथ और अट्रेक्टिव बना दिया. एक्सेसरीज के तौर पर जान्हवी कपूर ने डायमंड और पिंक जिरकोन के साथ हार्ट शेप के ड्रॉप इयररिंग्स पहने. साथ ही कुछ स्टेटमेंट रिंग और फ्लोरल डिटेल वाला शाइनी सिल्वर हैंडबैग कैरी किया. जान्हवी कपूर ने अपने आउटफिट से मैच करता हुआ मेकअप किया और पूरे लुक को मोनोक्रोमैटिक पिंक बना दिया. जान्हवी कपूर ने अपने इस लुक के लिए लाखों रुपये खर्च किए, जो हर लड़की के बस की बात नहीं है. हालांकि, आप कम खर्चा करके भी उनकी तरह स्टनिंग लग सकती हैं.
बॉडीकॉन गाउन
ऐसा लगता है कि जान्हवी कपूर को बॉडीकॉन सिल्हूट्स से वैसा ही प्यार है जैसा कि किम कार्दशियन को है. इस बात का सबूत वो कई बार दे भी चुकी हैं. जान्हवी ने अंबानी गैदरिंग में उनके क्रिसमस डिनर लुक के लिए डिज़ाइनर सूर्या सरकार के डिजाइन किए कस्टम बरगंडी वेलवेट गाउन पहना. इसके साथ एक्ट्रेस ने अपना मेकअप सॉफ्ट और पिंक रखा. अपने बालों को क्लासिक हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिलाते हुए ढीले-ढाले स्टाइल में यानी लूज स्टाइल किया. जान्हवी कपूर के अलावा कृति सनोन ने भी सेम डिज़ाइनर के कलेक्शन से एक सिन्च्ड कोर्सेट और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी.

वैसे ये पहली बार नहीं था जब जान्हवी कपूर बॉडीकॉन ड्रेसेस में अपनी खूबसूरती का जादू बिखेर रही थीं. वो ब्राइट व्हाइट स्टोन से बनी एक चमकदार शॉर्ट कोर्सेट टॉप में भी अपना स्टाइल दिखा चुकी थीं. जान्हवी का ये आउटफिट लग्जरी ब्रांड डोल्से एंड गब्बाना से था. इसके साथ उन्होंने गोल्ड जूलरी ब्रांड कल्याण ज्वैलर्स का डायमंड और एमराल्ड सेट पहना. साथ ही सिसिली हैंडबैग और क्रिश्चियन लुबोटिन की हील्स के साथ जान्हवी ने अपने स्टनिंग लुक को पूरा किया.
विंटेज लुक
गर्मियों की शुरुआत के साथ ही नए मेकअप और फैशन का ट्रेंड भी शुरू हो गया है. ऐसे में जान्हवी कपूर भी अपना स्टाइल दिखाने से पीछे कहां रहतीं. जान्हवी ने एक फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए मिनिमल ग्लैमर दिखाया. उनकी ये ड्रेस बिल्कुल विंटेज वाइब दे रही थी. दरअसल, जान्हवी ने विंटेज एम्पोरियो अरमानी की ड्रेस पहनी थी, जिसमें बेज पैंटसूट, मैचिंग पर्स और जिमी चू के पॉइंटेड-टो पंप शामिल थे. सोने पर सुहागा थी एक्ट्रेस की चमकती स्किन और स्लीक हेयर.

आपको बता दें कि जान्हवी कपूर के इस लुक को अमी पटेल ने स्टाइल किया था. उन्होंने एक्ट्रेस की नेकलाइन को निखारने के लिए डायमंड स्टड और नेकलेस के साथ आउटफिट को एक्सेसराइज़ किया. न्यूड मेकअप और जान्हवी का परफेक्ट एटीट्यूड उनके लुक को और शानदार बनाने का काम कर रहा था. जान्हवी का पूरा लुक बड़े बड़े ब्रांड का कलेक्शन है, जिसके लिए एक्ट्रेस ने कई लाख रुपये खर्च किए होंगे. भले ही आप इस ब्रांड के कपड़े या एक्सेसरीज ना खरीद पाएं, लेकिन एक्ट्रेस की तरह लुक क्रिएट करना कोई मुश्किल काम नहीं है.
सारांश
बस आपको एक बढ़िया सी ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर जाना है और अपने स्टाइल और पसंद के हिसाब से शॉपिंग करनी हैं. वैसे भी हम आपको कई बार बता चुके हैं कि आपको हर एक्सपेंसिव स्टाइल और आउटफिट के रेप्लिका मिल सकते हैं.
Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.
