30 जुलाई, 1973 को पंजाब में पैदा हुए सोनू सूद 52 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और नेकदिली की वजह से करोड़ों लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. सोनू सूद का ताल्लुक एक मिडिल क्लास फैमिली से रहा है. उनके पिता शक्ति सागर सूद कपड़े का बिजनेस करते थे और मां सरोज सूद एक प्रोफेसर थीं. सोनू ने नागपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री ली, लेकिन उनका दिल हमेशा से कैमरे के सामने आने के लिए बेताब रहता था. अपनी मां के सपोर्ट और खुद के स्ट्रगल के दम पर सोनू सूद ने साल 1999 में तमिल फिल्म 'कल्लाझागर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की.
संक्षिप्त परिचय
रॉबिनहुड से रियल लाइफ हीरो तक, कुछ ऐसी है सोनू सूद की लग्जरी लाइफ की असली कहानी. बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाकर लोगों के पसीने छुड़ाने वाले सोनू सूद आज रीयल जिंदगी में करोड़ों लोगों के लिए 'भगवान' और 'मसीहा' बन चुके हैं. पंजाब के एक छोटे से शहर मोगा से निकलकर मायानगरी मुंबई के सिंहासन तक पहुंचने का उनका सफर किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम थ्रिलिंग नहीं है.
30 जुलाई, 1973 को पंजाब में पैदा हुए सोनू सूद 52 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और नेकदिली की वजह से करोड़ों लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. सोनू सूद का ताल्लुक एक मिडिल क्लास फैमिली से रहा है. उनके पिता शक्ति सागर सूद कपड़े का बिजनेस करते थे और मां सरोज सूद एक प्रोफेसर थीं. सोनू ने नागपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री ली, लेकिन उनका दिल हमेशा से कैमरे के सामने आने के लिए बेताब रहता था. अपनी मां के सपोर्ट और खुद के स्ट्रगल के दम पर सोनू सूद ने साल 1999 में तमिल फिल्म 'कल्लाझागर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की.
सोनू सूद: फैशन और लाइफस्टाइल आइकन
हिंदी सिनेमा में सोनू सूद की पहली एंट्री साल 2002 में फिल्म 'शहीद-ए-आजम' से हुई, जिसमें उन्होंने भगत सिंह का किरदार निभाया था. सोनू सूद को बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में गिना जाता है. 6 फीट 2 इंच की लंबाई और परफेक्ट बॉडी और गजब की पर्सनालिटी उनकी पहचान है. सोनू सूद ने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए हैं. फिल्म 'युवा' में अभिषेक बच्चन के भाई का रोल हो या 'जोधा अकबर' का राजकुमार सुजामल का, सोनू सूद ने हर किरदार में जान फूंकी है.
हालांकि, उन्हें असली पहचान मिली साल 2010 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म 'दबंग' के 'छेदी सिंह' बनकर. इस किरदार ने सोनू सूद को घर-घर में फेमस कर दिया. इसके बाद 'आर... राजकुमार', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'सिम्बा' जैसी बड़ी हिट फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री का सबसे भरोसेमंद एक्टर्स की लिस्ट में खड़ा कर दिया. वैसे, सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी फिल्म फतेह के साथ सोनू सूद डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी बन चुके हैं. सोनू सूद की पॉपुलैरिटी तब सातवें आसमान पर पहुंच गई जब साल 2020 की महामारी के दौरान उन्होंने हजारों मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की.
बसें चलवाने से लेकर हवाई जहाज बुक करने तक, सोनू ने बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद की. यही वजह है कि आज उनकी फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी जबरदस्त है. लोग उन्हें सिर्फ एक सुपरस्टार के रूप में नहीं बल्कि लोगों के मसीहा के रूप में देखते हैं. वैसे, ग्लेमर की चकाचौंध के बीच सोनू सूद एक फैमिली मैन भी हैं. उन्होंने साल 1996 में अपनी लेडी लव सोनाली से शादी की थी. दोनों इंजीनियरिंग के दिनों से एक-दूसरे को पसंद करते थे.
सोनू और सोनाली के दो बेटे हैं, ईशान और अयान. सोनू अक्सर अपने बच्चों के साथ वक्त बिताते हुए नजर आते हैं और उन्हें जमीन से जुड़े रहने की सीख देते हैं. सोनू सूद के लिए उनका परिवार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.
नेट वर्थ
जब हम बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार्स की बात करते हैं, तो अक्सर खान, कपूर या बच्चन फैमिलीज़ के नाम जेहन में आते हैं. लेकिन इसी चकाचौंध के बीच सोनू सूद ने न सिर्फ अपनी मेहनत से करोड़ों का एम्पायर खड़ा किया, बल्कि उस दौलत का इस्तेमाल दूसरों के आंसू पोंछने के लिए भी किया. करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सोनू की लाइफस्टाइल किसी फिल्म की तरह ग्रेंड है, जिसमें आलीशान गाड़ियां, महंगे घर और उससे भी बड़ा उनका दिल शामिल है.
अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू सूद की नेट वर्थ लगभग 130 से 140 करोड़ रुपये के बीच है. उनकी ये कमाई सिर्फ फिल्मों से नहीं आती. वैसे, हर एक फिल्म के लिए सोनू सूद लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग. अकेले इंस्टाग्राम पर ही सोनू सूद के 28 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यही वजह है कि वो ब्रांड्स की भी पहली पसंद हैं.
इसके अलावा सोनू 'शक्ति सागर प्रोडक्शंस' नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं और 'एक्सप्लरर' जैसे सोशल मीडिया स्टार्टअप के को-फाउंडर भी हैं. ये तो हुई सोनू सूद की कमाई की बात, अब बात करते हैं उनकी लग्ज़री लाइफस्टाइल के बारे में. उनका ठिकाना यानी आलीशान घर मुंबई के अंधेरी वेस्ट में से. सोनू सूद यहां एक बहुत ही ज्यादा खूबसूरत 4-BHK अपार्टमेंट मे रहते है. 2,600 वर्ग फुट में फैला ये घर करीब 20 करोड़ रुपये की कीमत का है. हालांकि, सोनू सूद की प्रॉपर्टी का खेल यहीं खत्म नहीं होता. जुहू जैसे महंगे इलाके में उनके पास आठ कीमती प्रोपर्टीज़ हैं, जिनमें 6 रेजिडेंशियल और दो कमर्शियल स्पेस शामिल हैं.
दिलचस्प बात ये है कि साल 2020 में उन्होंने इन्हीं प्रोपर्टीज़ पर लोक लेकर 10 करोड़ रुपये जुटाए थे ताकि वो कोविड-19 के टाइम जरूरतमंदों की मदद कर सकें. वहीं, मुंबई के अलावा, हैदराबाद के बंजारा हिल्स में भी सोनू सूद का एक आलीशान बंगला है. इसके अलावा पंजाब के मोगा में अपने पैतृक घर को उन्होंने फिर से नए सिरे से बनवाया है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस घर को रेनोवेट करने के लिए लगभग 50 आर्किटेक्ट्स और डिजाइनरों ने काम किया था.
लग्ज़री लाइफस्टाइल
सोनू सूद को लग्जरी कारों का बहुत शौक है. उनके कार कलेक्शन की सबसे चमकती हुई गाड़ी है 'मर्सिडीज मेबैक GLS600'. लगभग 3.35 करोड़ रुपये की ये कार सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है. आपको बता दें कि सोनू सूद इस लग्जरी गाड़ी को खरीदने वाले शुरुआती इंडियन एक्टर्स में से एक थे.
इसके अलावा उनके पास 1.37 करोड़ की बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज और करीब 90 लाख रुपये की ऑडी Q7 जैसी शाही सवारियां भी हैं. महंगी गाड़ियों के अलावा सोनू सूद को महंगी घड़ियों का भी काफी शौक है. हालांकि, वो इनका दिखावा कम ही करते हैं, लेकिन लग्जरी मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक्टर के पास रोलेक्स, ऑडेमर्स पिगुएट और हबलॉट जैसे ब्रांड्स की महंगी घड़ियों का बड़ा शानदार कलेक्शन है. वैसे, एक तरफ जहां सोनू सूद के पास करोड़ों के बंगले और दुनिया की सबसे महंगी कारें हैं, तो दूसरी तरफ वो अपनी उन्हीं प्रोपर्टीज़ को वो अनजान लोगों की सेवा के लिए गिरवी भी रख देते हैं.
ये कहना गलत नहीं है कि सोनू सूद के लिए पैसा सिर्फ ऐशो-आराम का ज़रिया नहीं, बल्कि दूसरों के काम आने का एक जरिया भी है. 52 साल की उम्र में सोनू सूद ने 140 करोड़ की विरासत तो बना ली है, लेकिन उनकी असली कमाई वो दुआएं हैं जो उन्हें देश के हर कोने से मिलती हैं.
फिटनेस सीक्रेट
बॉलीवुड के असली 'मसीहा' और पर्दे के एक्शन हीरो सोनू सूद अपनी गज़ब की फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. 52 साल की उम्र में भी सोनू सूद जिस तरह अपनी टोन्ड बॉडी और एब्स को बरकरार रखे हुए हैं, उसे देखकर अच्छे अच्छे यंगस्टर्स को भी पसीना आ जाए. एक इंटरव्यू में सोनू सूद ने अपनी इस फिट और फैबुलस लाइफस्टाइल के पीछे के वो सारे राज खोले हैं, जिन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. सोनू सूद ने इंटरव्यू में अपनी डाइट को लेकर बड़ा खुलासा किया.
उन्होंने बताया कि वो पूरी तरह शाकाहारी हैं और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में आज तक कभी नॉन-वेज नहीं चखा. इतना ही नहीं, सोनू सूद शराब से भी कोसों दूर रहते हैं. इसके अलावा अपनी ताकत का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता से मिले पंजाबी डीएनए को दिया. अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए सोनू ने बताया कि बचपन में उनका खान-पान काफी देसी और हैवी होता था. वो रोज मक्खन की एक पूरी टिक्की के साथ ब्रेड का पूरा पैकेट चट कर जाते थे.
दूध के लिए उनकी दीवानगी ऐसी थी कि वो पैकेट का कोना काटकर सीधे ही कच्चा दूध पी लिया करते थे. सोनू सूद की इन बातों से क्लियर है कि आज की बॉडी के पीछे बचपन की वो देसी खुराक भी एक बड़ी वजह है. फिटनेस की दुनिया में आज जहां लोग स्टेरॉयड और सप्लीमेंट्स के पीछे भागते हैं, वहीं सोनू सूद इसके सख्त खिलाफ हैं. उन्होंने साफ कहा कि फिटनेस के लिए किसी भी तरह के सिंथेटिक पाउडर की जरूरत नहीं होती. उन्होंने बताया कि भले ही वो होटलों में रुकते हों, जहां शेफ उनके लिए खास डिश बनाना चाहते हैं, लेकिन वो हमेशा दाल-चावल, सलाद जैसे सिंपल खाने को ही चुनते हैं.
उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में ये भी कहा कि वो पूरी जिंदगी सिर्फ दाल और चावल खाकर बिता सकते हैं. वैसे, एक चौंकाने वाली बात जो सोनू ने बताई वो ये थी कि उनके खाने की प्लेट से चपातियां पूरी तरह गायब हो चुकी हैं. हालांकि, सोनू सूद कभी-कभी मक्के की रोटी का मज़ा जरूर लेते हैं. फिटनेस को लेकर उनकी डेडिकेशन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब से सोनू ने वर्कआउट करना शुरू किया है, तब से आज तक उन्होंने एक भी दिन जिम मिस नहीं किया.
कुल मिलाकर सोनू सूद का फिटनेस मंत्र एकदम सिंपल है, कंसिस्टेंसी, डिसिप्लिन और सिंपल घर का खाना. यानी अगर आप भी 52 की उम्र में उनकी तरह दिखना चाहते हैं, तो शायद आपको भी अपने चटोरेपन पर थोड़ा लगाम लगाना होगा.
समापन
बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. कुल मिलाकर, बाइंडबॉयज एक भरोसेमंद फैशन रिटेल स्टोर है, जो स्टाइल, कम्फर्ट और किफायती दामों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंड-फोकस्ड कलेक्शन, बेहतर क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी के साथ, बाइंडबॉयज उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट फैशन डेस्टिनेशन बनता है, जो हर मौके के लिए स्टाइलिश और भरोसेमंद विकल्प तलाशते हैं।
अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें. हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.
Disclaimer
Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.
