• +91 9289074468
How does radhika apte win hearts with fashion style?

How Does Radhika Apte Win Hearts With Fashion Style?

7 सितंबर, 1985 को पुणे में पैदा हुईं राधिका आप्टे एक पढ़े-लिखे और ट्रेडिशनल माहौल में पली-बढ़ी हैं. उनके पिता डॉ. चारुदत्त आप्टे एक जाने-माने न्यूरोसर्जन हैं. पढ़ाई के साथ-साथ राधिका को बचपन से ही थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट्स का शौक था. अपने इसी शौक को करियर में बदलने के लिए वो पुणे से निकलकर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा तक पहुंच गई. यहां आकर उन्होंने अपने टैलेंट को निखारने का काम किया. फिर राधिका आप्टे ने साल 2005 में बॉलीवुड में कदम रखा. 

Table of Contents

संक्षिप्त विवरण

अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वालीं राधिका आप्टे फैशन में भी हैं सबसे आगे. राधिका आप्टे ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम सुनते ही दिमाग़ में एक मज़बूत, बेखौफ़ और टैलेंट से भरपूर आर्टिस्ट की इमेज उभर आती है. ग्लैमर की चकाचौंध से अलग अपनी पहचान बनाने वालीं राधिका ने एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड और ओटीटी, दोनों दुनिया में अपनी खास जगह बनाई है. 

7 सितंबर, 1985 को पुणे में पैदा हुईं राधिका आप्टे एक पढ़े-लिखे और ट्रेडिशनल माहौल में पली-बढ़ी हैं. उनके पिता डॉ. चारुदत्त आप्टे एक जाने-माने न्यूरोसर्जन हैं. पढ़ाई के साथ-साथ राधिका को बचपन से ही थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट्स का शौक था. अपने इसी शौक को करियर में बदलने के लिए वो पुणे से निकलकर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा तक पहुंच गई. यहां आकर उन्होंने अपने टैलेंट को निखारने का काम किया. फिर राधिका आप्टे ने साल 2005 में बॉलीवुड में कदम रखा. उनकी पहली हिंदी फिल्म थी, 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी'. इस फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव लीड रोल में थे. 

राधिका आप्टे का सिंपल स्टाइल मंत्र

हालांकि, राधिका को असली पहचान मिली फिल्म 'बदलापुर' और 'फोबिया' से. इन फिल्मों में उन्होंने अपने किरदार को इतनी ईमानदारी से निभाया कि ऑडियन्स उनसे जुड़ती चली गई. सिल्वर स्क्रीन के बाद राधिका आप्टे ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपना कब्ज़ा जमाया. ओटीटी ने उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई. 'सेक्रेड गेम्स', 'लस्ट स्टोरीज़', 'घूल' और 'मेड इन हेवन' जैसी वेब सीरीज़ ने एक्ट्रेस को डिजिटल टाइम का सबसे भरोसेमंद चेहरा बना दिया. अब उनकी नई वेब सीरीज़ भी काफी चर्चा में है, जिसका नाम है 'रात अकेली है'. 

राधिका आप्टे  (Photo Official Instagram)

40 साल की राधिका आप्टे ने कम टाइम में ही नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी अलग पहचान बना ली है. 'पार्च्ड' जैसी फिल्मों के लिए उन्हें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी तारीफ मिल चुकी है. वैसे, एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ राधिका आप्टे लाखों लड़कियों के लिए फैशन आइकन भी हैं. राधिका का स्टाइल भी उनकी पर्सनैलिटी जैसा ही है. 

यानी कंफर्टेबल, रियल और उन्हीं की तरह बेबाक. रेड कार्पेट पर राधिका अक्सर साड़ी और क्लासिक आउटफिट्स में एलिगेंट दिखती हैं. वहीं, ऑफ-स्क्रीन उनका स्टाइल सिंपल, मिनिमल और नैचुरल रहता है. वो ट्रेंड्स फॉलो करने से ज़्यादा खुद को एक्सप्रेस करने में यकीन रखती हैं.

ग्लोबल डेब्यू

दमदार एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने अब फैशन की इंटरनेशनल दुनिया में भी अपने पैर जमा लिए हैं. हाल ही में राधिका ने पेरिस फैशन वीक में डिजाइनर वैषाली एस के विंटर कलेक्शन के लिए रनवे पर वॉक की. उन्होंने शो में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. इस खास मौके पर वो स्टनिंग आउटफिट के साथ-साथ इंडियन जूलरी पहने नजर आईं. 

राधिका आप्टे  (Photo Official Instagram)

आज के टाइम में जिस तरह काइली जेनर, डोजा कैट जैसी इंटरनेशनल हस्तियां फैशन वीक का हिस्सा बनती हैं, उसी तरह अब बॉलीवुड स्टार्स भी ग्लोबल फैशन में अपनी जगह बना रहे हैं. राधिका आप्टे का पेरिस रनवे पर उतरना इसी बदलते ट्रेंड की एक मिसाल है. राधिका आप्टे ने पेरिस फैशन शो में दो अलग-अलग लुक्स में रनवे पर जलवा बिखेरा. उन्होंने शो की शुरुआत मैरून कलर की ड्रेप्ड और कॉर्डेड साड़ी लुक से की. इसके बाद राधिका आप्टे ने एक बहुत ही एलिगेंट एज्योर ब्लू ड्रेस में अपना स्टाइल दिखाया. दूसरी ड्रेस में फ्लूइड कॉर्ड तकनीक का इस्तेमाल किया गया था. इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने डायमंड नेकलेस पहना था, जिसने उनके पूरे लुक को रॉयल टच दिया. इस ड्रेस को बनाने के लिए हैंडवोवन टेक्सटाइल्स का इस्तेमाल किया गया. 

वैसे, आज जिस तरह से इंडियन आर्टिस्ट इंटरनेशनल रेड कार्पेट और रनवे पर लगातार नजर आ रहे हैं, इससे साफ है कि भारत फैशन और लग्जरी की दुनिया में एक मजबूत प्लेयर बन चुका है. राधिका आप्टे की ही तरह जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट, कृति सेनन और करीना कपूर जैसी इंडियन एक्ट्रेसेस पेरिस रनवे पर अपना जलवा दिखा चुकी हैं.

समर स्टाइल

सादगी, एलिगेंस और क्लास, राधिका आप्टे का फैशन सेंस हमेशा से इन्हीं 3 शब्दों के आस-पास घूमता है. उनका स्टाइल न तो जरूरत से ज्यादा भड़कीला होता है और न ही जरूरत से ज्यादा सिंपल. वो कम्फर्ट और ग्रेस को प्रेफ्रेंस देती हैं और ऐसे आउटफिट्स चुनती हैं जो उनकी बॉडी पर खूबसूरती से फिट हो जाए. टेलर्ड पैंट्स, एलिगेंट ब्लाउज और क्लासिक ड्रेसेज़ उनकी अलमारी का खास हिस्सा हमेशा से रहे हैं. 

राधिका आप्टे  (Photo Official Instagram)

राधिका आप्टे का वॉर्डरोब ज्यादातर न्यूट्रल कलर्स से भरा होता है. इनमें सबसे ज्यादा ब्लैक, व्हाइट, बेज और ग्रे जैसे शेड्स दिखते हैं, जिन्हें मिक्स एंड मैच करना काफी आसान हो जाता है. हालांकि, कभी-कभी वो अपने लुक में बोल्ड टच भी एड करती हैं, जैसे रेड लिपस्टिक, कलरफुल स्कार्फ या स्टेटमेंट एक्सेसरीज. अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए राधिका ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आईं. उनके इस लुक ने तुरंत फैशन लवर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. वैसे, भी राधिका आप्टे को ग्रीन कलर के अलग-अलग शेड्स से खास लगाव है और उनका ये लुक इस बात का सबूत है. इसके अलावा ग्रीन ऑन ग्रीन कॉम्बिनेशन बहुत ही स्टाइलिश और फ्रेश दिखता है. 

एक ही कलर के अलग-अलग टोन पहनने से आउटफिट में डीपनेस और बैलेंस आता है, जो देखने में काफी सॉफिस्टिकेटेड लगता है. खैर, इस लुक में राधिका आप्टे ने एमराल्ड ग्रीन टाई-अप बिकिनी टॉप पहना, जिसे उन्होंने ऑलिव ग्रीन वाइड लेग पेपर बैग वेस्ट ट्राउज़र्स के साथ पेयर किया. ट्राउज़र्स की हाई वेस्ट फिटिंग और टाई-अप डिटेलिंग एक्ट्रेस की कमर को खूबसूरती से हाईलाइट कर रही थी. वहीं, वाइड लेग डिजाइन उनके पैरों को लंबा और स्लिम लुक दे रहा था. राधिका के इस लुक में हल्की विंटेज फील दिखी. एक्सेसरीज के मामले में राधिका ने सिंपल लेकिन क्लासी रास्ता चुना. उन्होंने अपने आउटफिट को क्लासिक हूप इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया, जो किसी भी लुक को एलिगेंट बना देते हैं. 

राधिका आप्टे  (Photo Official Instagram)

मिनिमल डिजाइन वाले ये हूप्स उनके पूरे लुक के साथ परफेक्ट बैलेंस बना रहे थे. फुटवियर के लिए राधिका आप्टे ने कंट्रास्ट क्रिएट करते हुए व्हाइट हील्ड सैंडल्स पहने, जो पूरे आउटफिट को एक फ्रेश और समर-रेडी टच दे रहे थे. कुल मिलाकर, एक्ट्रेस का ये लुक टाइमलेस और एलिगेंट था. अगर आप भी  न्यूट्रल बेस और बोल्ड एक्सपेरिमेंट वाले लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो राधिका आप्टे आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकती हैं.

ब्यूटी सीक्रेट

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइल के साथ-साथ अपनी नैचुरल ब्यूटी के लिए भी जानी जाती हैं. स्क्रीन पर उनकी एक्सप्रेसिव आंखें जितनी स्टनिंग लगती हैं, उतने ही खूबसूरत और हेल्दी उनके बाल और स्किन भी हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि राधिका अपने बालों की देखभाल के लिए किसी महंगे ट्रीटमेंट पर नहीं, बल्कि एक देसी और घरेलू इंग्रीडिएंट पर यकीन करती हैं, जो लगभग हर घर में मिल जाता है. 

राधिका आप्टे  (Photo Official Instagram)

उसका नाम है गुड़हल यानी हिबिस्कस. एक इंटरव्यू में राधिका ने बताया था कि उनकी मां बचपन में उनके बालों में रेगुलर ऑयलिंग करती थीं. कई बार स्कैल्प पर हिबिस्कस जेल भी इस्तेमाल करती थीं. वैसे भी, हिबिस्कस के फायदे इतने जबरदस्त हैं कि ये आपके बालों को सच में नई लाइफ दे सकता है. अगर आपके बाल ड्राई, फ्रिज़ी या वीक हैं, तो हिबिस्कस और दही का मास्क आपके लिए बेहतरीन  है. हिबिस्कस बालों को डीप कंडीशनिंग देता है और दही ठंडक देकर स्कैल्प को हेल्दी बनाती है. अगर आप राधिका की तरह हेल्दी हेयर चाहती हैं, तो हिबिस्कस जेल और दही से बना हेयर मास्क अपने बालों में अप्लाई कर सकती हैं. 

इसके अलावा अगर आपको लगता है कि वीकेंड की नारियल तेल चंपी अब बोरिंग हो गई है, तो इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट ला सकती हैं. आप नारियल तेल में हिबिस्कस जेल मिलाकर अपने बालों को हेल्दी बना सकती हैं. हिबिस्कस बालों का झड़ना कम करता है और उन्हें नैचुरल शाइन देता है. साथ ही जिन लोगों को डैंड्रफ की प्रोब्लम है, उनके लिए हिबिस्कस और मेथी का मास्क बहुत फायदेमंद है. मेथी दाने में आयरन और प्रोटीन होता है, जो बालों के लिए बहुत जरूरी है. 

राधिका आप्टे  (Photo Official Instagram)

यानी अगर आप राधिका आप्टे की तरह अपने बालों को नैचुरल तरीके से हेल्दी और घना बनाना चाहती हैं, तो हिबिस्कस को अपने हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल करें. वैसे भी, पुराने देसी नुस्खे कभी आउटडेटेड नहीं होते, बस इन्हें सही तरीके से ट्राई करने की जरूरत होती है.

कलरफुल सिम्फनी

राधिका आप्टे के स्टाइल में परफेक्शन और एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. टेलर्ड कट्स, सिमेट्रिकल डिज़ाइन और स्ट्रक्चर्ड सिलुएट्स उनके फैशन की पहचान हैं. राधिका के वॉर्डरोब में ऐसे आउटफिट्स की भरमार है जो उनके फिगर पर बिल्कुल फिट बैठते हैं. ब्लेज़र, पैंटसूट और बॉडीकोन ड्रेसेज़ में वो अक्सर नजर आती हैं. 

राधिका आप्टे  (Photo Official Instagram)

हाल ही में राधिका आप्टे ने एक स्ट्रक्चर्ड शर्ट को ओम्ब्रे स्लिप ड्रेस के साथ पेयर किया था. उनकी स्लिप ड्रेस में ग्रास ग्रीन, इंडिगो और क्लासिक ब्लैक और व्हाइट जैसे कलर्स का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला. आउटफिट की लाइन्स और शार्प डीटेलिंग ने राधिका के लुक को और हाईलाइट किया. स्टाइलिंग के लिए राधिका ने अपने बालों को क्लीन टॉप नॉट में बांधा, जिससे शर्ट की डिटेलिंग और उभरकर सामने आई. मेकअप को एक्ट्रेस ने सॉफ्ट और मिनिमल रखा, ताकि पूरा फोकस आउटफिट पर बना रहे. लुक को कंप्लीट करने के लिए राधिका आप्टे ने जेट ब्लैक स्टिलेटोज़ पहने, जिन्होंने उनके लुक में हल्का सा ग्लैमर एड कर दिया. 

Shop Saree for Women https://www.bindboys.com/product/womens-fashion/sarees

राधिका आप्टे का ये लुक इस बात का सबूत है कि ट्रेडिशनल एलिमेंट्स और मॉडर्न मिनिमल डिज़ाइन को मिलाकर एक बैलेंस्ड, एलिगेंट और पावरफुल फैशन स्टेटमेंट बनाया जा सकता है. इस तरह का लुक उन लड़कियों के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन है, जो कलर्स और प्रिंट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं.

समापन

बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. कुल मिलाकर, बाइंडबॉयज एक भरोसेमंद फैशन रिटेल स्टोर है, जो स्टाइल, कम्फर्ट और किफायती दामों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंड-फोकस्ड कलेक्शन, बेहतर क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी के साथ, बाइंडबॉयज उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट फैशन डेस्टिनेशन बनता है, जो हर मौके के लिए स्टाइलिश और भरोसेमंद विकल्प तलाशते हैं।

अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें.  हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.

Disclaimer

Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.

You need to Login OR Register for comment.

Comments (0)
Product Related
Libas Black Printed Georgette Saree
Libas Mustard Printed Silk Blend Saree With Unstitched Blouse Piece
Libas Purple Printed Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece
Libas Blue Embellished Georgette Saree
Libas Pink Printed Poly Chiffon Saree With Unstitched Blouse Piece
Libas Green Printed Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece
Libas Mustard Printed Silk Blend Saree With Unstitched Blouse Piece
Libas Purple Printed Silk Blend Saree With Unstitched Blouse Piece
Libas Black Printed Poly Chiffon Saree With Unstitched Blouse Piece
Libas Rama Green Printed Silk Blend Saree With Unstitched Blouse Piece

Recent post
How does king kohli blend fashion and luxury lifestyle?
Mysore silk sarees: history, origin, style and price range
Chikankari saree – history, origin, designs, and price range