• +91 9289074468
How does milind soman live his ageless luxury life?

How Does Milind Soman Live His Ageless Luxury Life?

4 नवंबर, 1965 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में पैदा हुए मिलिंद सोमन के पापा प्रभाकर सोमन एक परमाणु साइंटिस्ट थे और मां ऊषा सोमन एक बायोकेमिस्ट थीं. बाद में उनका परिवार मुंबई आकर बस गया. मिलिंद की फिटनेस और डिसिप्लिन का सबसे बड़ा सोर्स उनकी मां हैं, जो खुद 80 की उम्र में भी साड़ी पहनकर प्लैंक और दौड़ लगाती देखी जाती हैं. वैसे, मिलिंद के परिवार में उनकी तीन बहनें हैं, नेत्रपाल, मेधा और अनुपमा. मिलिंद सोमन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. साल 1990 के दशक में वो भारत के पहले मेल सुपरमॉडल बनकर लोगों के दिलों में बस गए थे. 

Table of Contents

संक्षिप्त परिचय

फॉरएवर यंग मिलिंद सोमन हैं फिटनेस के असली 'आयरन मैन', जानिए उनकी लग्जरी लाइफ से लेकर नेट वर्थ तक के बारे में. बॉलीवुड में जब भी फिटनेस और एवरग्रीन लुक्स की बात होती है, तो एक चेहरा जो सबसे पहले दिमाग में आता है, वो है मिलिंद सोमन. मिलिंद सिर्फ एक एक्टर या मॉडल नहीं हैं, बल्कि वो एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने उम्र को महज एक नंबर साबित कर दिया है. 51 साल की उम्र में नंगे पैर मैराथन दौड़ने से लेकर 'आयरन मैन' का खिताब जीतने तक, मिलिंद सोमन की कहानी करोड़ों लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन है. 

4 नवंबर, 1965 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में पैदा हुए मिलिंद सोमन के पापा प्रभाकर सोमन एक परमाणु साइंटिस्ट थे और मां ऊषा सोमन एक बायोकेमिस्ट थीं. बाद में उनका परिवार मुंबई आकर बस गया. मिलिंद की फिटनेस और डिसिप्लिन का सबसे बड़ा सोर्स उनकी मां हैं, जो खुद 80 की उम्र में भी साड़ी पहनकर प्लैंक और दौड़ लगाती देखी जाती हैं. वैसे, मिलिंद के परिवार में उनकी तीन बहनें हैं, नेत्रपाल, मेधा और अनुपमा. मिलिंद सोमन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. साल 1990 के दशक में वो भारत के पहले मेल सुपरमॉडल बनकर लोगों के दिलों में बस गए थे. 

फिर साल 1995 में अलिशा चिनॉय के म्यूजिक वीडियो 'मेड इन इंडिया' में उनके लुक ने मिलिंद को रातों-रात नेशनल क्रश बना दिया. उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन शो 'ए मून टू रिमेंबर' से हुई, लेकिन उन्हें पहचान मिली फेमस साइंस-फिक्शन शो 'कैप्टन व्योम' से. इसके बाद बॉलीवुड में मिलिंद का डेब्यू साल 2000 में रिलीज़ हुई फिल्म 'तरकीब' से हुआ था. इसके बाद उन्होंने 'भेजा फ्राई', 'बाजीराव मस्तानी' और 'स्टारफिश' जैसी फिल्मों में काम किया. भले ही फिल्मों में मिलिंद को ज्यादा कामयाबी नहीं मिली, लेकिन फिटनेस में वो आयरन मैन का खिताब जीत चुके हैं. वे 'प्रो-एथलीट' हैं और उन्होंने साल 2015 में स्विट्जरलैंड में हुए 'आयरन मैन' ट्रायथलॉन को 15 घंटे और 19 मिनट में पूरा किया था.

मॉडलिंग से सुपरस्टार तक का सफर

 इसमें 3.8 किमी स्विमिंग, 180 किमी साइकिल चलाना और 42.2 किमी दौड़ना शामिल है. वो अक्सर नंगे पैर दौड़ते हैं और जिम जाने के बजाय नेचर के बीच वर्कआउट करना पसंद करते हैं, जैसे पुश-अप्स और रनिंग पर उन्हें ज्यादा यकीन है. इसके अलावा मिलिंद सोमन का स्टाइल हमेशा से ही मिनिमल रहा है. वो चमक-धमक वाली लाइफस्टाइल के बजाय सिंपल लिविंग में भरोसा रखते हैं. उनका सिग्नेचर स्टाइल सॉल्ट-एंड-पेपर लुक है, जिसे वो बड़ी बेबाकी से फ्लॉन्ट करते हैं. रैंप पर आज भी जब वो चलते हैं, तो अपने से आधी उम्र के मॉडल्स को भी टक्कर दे देते हैं. 

प्रोफेशनल लाइफ और फिटनेस के अलावा मिलिंद सोमन की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही है. उनकी पहली शादी साल 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस माइलेन जम्पानोई से हुई थी. हालांकि, शादी के 3 साल बाद ही, यानी 2009 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद साल 2018 में मिलिंद ने अंकिता कोंवर से शादी की, जो उनसे उम्र में करीब 26 साल छोटी हैं. दोनों की उम्र के फासले को लेकर काफी ट्रोलिंग भी हुई, लेकिन मिलिंद और अंकिता की जोड़ी ने अपनी बॉन्डिंग से सबका मुंह बंद कर दिया.

60 की उम्र में फिटनेस का राज क्या है?

फिटनेस की दुनिया में जहां हर कोई जिम में पसीना बहाने और स्ट्रिक्ड डाइट प्लान फॉलो करने की सलाह देता है, वहीं हमारे फेवरेट सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन ने पूरी कहानी ही बदल दी है. 60 की उम्र में भी मिलिंद का फिटनेस मंत्र न सिर्फ सिंपल है, बल्कि काफी दिलचस्प भी है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वो न तो जिम जाते हैं और न ही किसी खास डाइट चार्ट को फॉलो करते हैं. मिलिंद सोमन का मानना है कि फिट रहने के लिए घंटों जिम में बिताने की जरूरत नहीं है. 

उन्होंने क्लियर कहा कि वो कभी जिम नहीं जाते. उनका कहना है कि अगर आपके पास दिन भर में सिर्फ एक मिनट भी है, तो आप उससे अपनी फिटनेस की जर्नी शुरू कर सकते हैं. मिलिंद का मानना है कि, जिम जाने की सोच ही कई बार लोगों को आलसी बना देती है क्योंकि उन्हें लगता है कि एक दो घंटे का टाइम निकालना मुश्किल होता है. मिलिंद सोमन कहते हैं कि बस एक मिनट निकालिए और कोई एक बेसिक मूवमेंट जैसे पुश-अप्स  शुरू कीजिए. अगर आप सीधा जमीन पर पुश-अप्स नहीं कर सकते, तो दीवार के सहारे शुरू करें, फिर टेबल, फिर कुर्सी और धीरे-धीरे जमीन पर आएं. मिलिंद का कहना है कि जब आप अपनी प्रोग्रेस देखते हैं, तो वही प्रोग्रेस आपकी सबसे बड़ी मोटिवेशन बन जाती है. 

डाइट प्लान और इंटरमिटेंट फास्टिंग रूटीन

इसके अलावा जब बात खाने-पीने की आती है, तो मिलिंद सोमन किसी भी तरह के स्ट्रिक्ट रूटीन को फॉलो नहीं करते. उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उनकी डाइट में कुछ भी फिक्स नहीं है. वो शाकाहारी नहीं हैं, यानी अगर उनका मन हो तो वो नॉन-वेज भी शौक से खाते हैं. मिलिंद सोमन के दिन की शुरुआत ताजे फ्रूट्स से होती है. इसके अलावा उन्हें घर का बना सिंपल खाना, जैसे दाल-खिचड़ी, दाल-चावल और रोटी-सब्जी सबसे ज्यादा पसंद है. वो लोकल और मौसमी फलों और सब्जियों को खाने पर सबसे ज्यादा जोर देते हैं. 

वैसे, भले ही मिलिंद सोमन का कोई फिक्स डाइट चार्ट न हो, लेकिन वो पिछले काफी महीनों से 'इंटरमिटेंट फास्टिंग' को जरूर फॉलो कर रहे हैं. वो दिन के 16 घंटे उपवास रखते हैं और बाकी बचे 8 घंटों के विंडो में ही अपना खाना खाते हैं. आमतौर पर लोग सोचते हैं कि भूखा रहने से कमजोरी आती है, लेकिन मिलिंद का एक्सपीरियंस इसके बिल्कुल अलग है. वो कहते हैं कि 16 घंटे फास्टिंग करने के बाद वो पहले से कहीं ज्यादा एनर्जेटिक फील करते हैं. मिलिंद सोमन का कहना है कि साइंटिस्ट्स को भी अभी बॉडी के काम करने के तरीकों के बारे में बहुत कुछ सीखना बाकी है. इसलिए दूसरों की सुनने के बजाय अपनी बॉडी पर खुद एक्सपेरिमेंट करें और देखें कि वो किस चीज पर बेहतर रिएक्ट करती है. 

वहीं, मिलिंद सोमन ये भी कहते हैं कि फिटनेस के मामले में किसी और के बताए रास्ते पर चलने की बजाय खुद को थोड़ा वक्त दें. उनकी यही सिंपल लाइफस्टाइल है, जो उन्हें आज भी देश का सबसे बड़ा फिटनेस आइकन बनाए हुए है. तो अगली बार जब आप जिम न जा पाने का बहाना बनाएं, तब मिलिंद सोमन की ये बातें जरूर याद कीजिएगा.

नेट वर्थ और कमाई के स्रोत

90s के सुपरमॉडल से लेकर आज के फिटनेस आइकन तक, मिलिंद सोमन ने अपनी मेहनत से करोड़ों दिलों में जगह बनाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबको फिट रहने की सलाह देने वाले मिलिंद खुद मुंबई के किस आलीशान घर में रहते हैं? दरअसल, उनका घर किसी महल से कम नहीं है, जहां लग्जरी और सादगी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. मिलिंद सोमन मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक, 'प्रभादेवी' में एक बहुत ही खूबसूरत 4-बीएचके अपार्टमेंट में रहते हैं. 

ये इलाका दादर बीच और फेमस सिद्धिविनायक मंदिर के पास होने की वजह से बॉलीवुड स्टार्स की पहली पसंद है. मिलिंद सोमन के इस आशियाने का नाम 'ओशियन स्टार' है, जिसे सूरज एस्टेट डेवलपर्स ने बनाया है. यहां की सबसे खास बात ये है कि घर की खिड़कियों से अरब सागर और बांद्रा-वर्ली सी लिंक का दिलकश नजारा साफ दिखाई देता है. मिलिंद सोमन का ये आलीशान घर लगभग 1,720 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. वैसे, उनके इस अपार्टमेंट की कीमत सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं. 

लग्जरी घर और प्रॉपर्टी डिटेल्स

डेवलपर की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिल्डिंग में फ्लैट्स की शुरुआती कीमत ही 6.8 करोड़ से शुरू होती है. घर में दो डेडिकेटेड पार्किंग स्लॉट हैं और पूरे लिविंग एरिया में इटालियन मार्बल फ्लोरिंग की गई है, जो घर को एक रॉयल लुक देती है. मिलिंद सोमन के घर के दरवाजे सागवान की लकड़ी से बने हैं और प्रीमियम एल्युमिनियम खिड़कियां लगाई गई हैं. रसोई में ग्रेनाइट प्लेटफॉर्म है, जो मजबूती और खूबसूरती का कॉम्बिनेशन है. मिलिंद के घर का डाइनिंग एरिया इतना बड़ा है कि वहां कई लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकते हैं. अपनी सालों की मेहनत, मॉडलिंग, एक्टिंग और फिटनेस वेंचर्स के दम पर मिलिंद सोमन ने अपनी-खासी प्रोपर्टी जमा कर ली है. 

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिलिंद सोमन की नेट वर्थ लगभग 160 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. उनकी कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और उनके अपने फिटनेस बिजनेस भी हैं. इसके अलावा उनका खुद का इवेंट मैनेजमेंट बिजनेस 'मैक्सिमस माइस एंड मीडिया' भी है. यहां से भी मिलिंद अच्छी-खासी कमाई करते हैं. कारों की बात करें तो मिलिंद के पास एक लग्जरी BMW 5 सीरीज और एक ब्लैक रेंज रोवर है. सोशल मीडिया पर भी मिलिंद सोमन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर ही उनके 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, यहां वो अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो और पत्नी के साथ घूमने की वीडियो फैंस के साथ शेयर करते हैं.

समापन

बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. कुल मिलाकर, बाइंडबॉयज एक भरोसेमंद फैशन रिटेल स्टोर है, जो स्टाइल, कम्फर्ट और किफायती दामों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंड-फोकस्ड कलेक्शन, बेहतर क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी के साथ, बाइंडबॉयज उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट फैशन डेस्टिनेशन बनता है, जो हर मौके के लिए स्टाइलिश और भरोसेमंद विकल्प तलाशते हैं।

अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें.  हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.

Disclaimer

Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.

You need to Login OR Register for comment.

Comments (0)
Product Related
Being Human Men's Regular Fit Pale Yellow V-Neck T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Blue Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's None Yellow T-Shirts
Being Human Men's Crew Neck Chalk Top T-Shirts
Being Human Men's Slate Grey T-Shirts
Being Human Regular Fit Men's Crew Neck Olive T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Crew Neck Black T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Black Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Crew Neck Navy T-Shirts
Being Human Regular Men's Fit Rio Red Crew Neck T-Shirts

Recent post
Kota doria saree: history, origin, price
Top 10 athletic fit t-shirts
The untold story of aditya roy kapur’s rise to fame