• +91 9289074468
How did r madhavan’s fashion and outfits evolve?

How Did R Madhavan’s Fashion and Outfits Evolve Over Time?

1 जून, 1970 को जमशेदपुर के एक तमिल परिवार में पैदा हुए रंगनाथन माधवन का फिल्मी दुनिया से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था. उनके पिता टाटा स्टील में एक मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव थे और मां बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर. माधवन खुद इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग कर चुके हैं और उनका सपना आर्मी ऑफिसर बनने का था. माधवन ने एनसीसी में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें इंग्लैंड जाने का मौका भी मिला. लेकिन किसी वजह से वो सेना का हिस्सा नहीं बन पाए. 

Table of Contents

संक्षिप्त परिचय

मैडी की लग्जरी दुनिया, चॉकलेटी बॉय से पैन-इंडिया सुपरस्टार बनने तक आर. माधवन का शानदार सफर. इंडियन सिनेमा में कुछ ही ऐसे कलाकार हैं जिनकी सिर्फ स्माइल से ही पर्दे पर जादू बिखर जाता है. ऐसे ही एक स्टार हैं आर. माधवन, जिन्हें प्यार से फैंस 'मैडी' भी कहते हैं. 55 साल की उम्र में भी आर माधवन का चार्म और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस वैसी ही है, जैसी 20 साल पहले थी. 

1 जून, 1970 को जमशेदपुर के एक तमिल परिवार में पैदा हुए रंगनाथन माधवन का फिल्मी दुनिया से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था. उनके पिता टाटा स्टील में एक मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव थे और मां बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर. माधवन खुद इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग कर चुके हैं और उनका सपना आर्मी ऑफिसर बनने का था. माधवन ने एनसीसी में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें इंग्लैंड जाने का मौका भी मिला. लेकिन किसी वजह से वो सेना का हिस्सा नहीं बन पाए. 

इसके  माधवन ने कम्युनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग की क्लास लेना शुरू किया, जिसने अनजाने में उनके एक्टिंग के रास्ते खोल दिए. माधवन ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एड और 'बनेगी अपनी बात' जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स के साथ की. लेकिन उनकी किस्मत तब चमकी जब मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम ने उन्हें तमिल फिल्म 'अलाईपायुथे' के लिए सिलेक्ट किया. आर माधवन की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और रातों-रात माधवन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 'हार्टथ्रोब' बन गए. 

आर. माधवन: एक अभिनेता, अनगिनत स्टाइल

इसके बाद हिंदी सिनेमा में उनकी धमाकेदार एंट्री साल 2001 में हुई. उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म का नाम है 'रहना है तेरे दिल में'. इस फिल्म के किरदार 'मैडी' ने उन्हें यंगस्टर्स के दिल की धड़कन बना दिया. प्रोफेशनल के साथ-साथ माधवन की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है. माधवन सरिता बिरजे से तब मिले जब वो कोल्हापुर में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की क्लास ले रहे थे. सरिता उनकी स्टूडेंट थीं. दोनों के बीच प्यार हुआ और साल 1999 में उन्होंने शादी कर ली. 

माधवन अपनी सक्सेस का श्रेय हमेशा अपनी पत्नी सरिता को देते हैं. दोनों का एक बेटा है, वेदांत माधवन. माधवन एक बेहतरीन पिता हैं और इस बात को वो कई बार साबित कर चुके हैं. दरअसल, जब उनके बेटे वेदांत ने स्विमिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया, तो माधवन ने उसकी ट्रेनिंग के लिए दुबई शिफ्ट होने में ज़रा भी देर नहीं लगाई. आज उनका बेटा वेदांत  इंटरनेशनल लेवल पर भारत के लिए मैडल्स जीत रहे हैं.

नेशनल अवॉर्ड

माधवन का स्टाइल हमेशा सिंपल, लेकिन क्लासी रहा है. वो ट्रेंड्स के पीछे भागने के बजाय उन कपड़ों को पसंद करते हैं जिनमें वो कंफर्टेबल फील करें. चाहे वो क्लासिक सूट हो या ट्रेडिशनल धोती-कुर्ता, माधवन हर आउटफिट में जचते हैं. फिटनेस के मामले में वो एजलेस यानी उम्र को मात देने वाले आर्टिस्ट माने जाते हैं. उन्होंने फिल्म 'साला खडूस' के लिए जो बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था, उसने सबको हैरान कर दिया था. 

वो योग और प्योर वेजिटेरियन फूड को अपनी फिटनेस का राज मानते हैं. वैसे, पहली फिल्म की सक्सेस के बाद माधवन ने 'रंग दे बसंती', 'गुरु', 'थ्री इडियट्स' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों से साबित किया कि वो सिर्फ एक रोमांटिक हीरो नहीं, बल्कि एक मंझे हुए एक्टर हैं. उनकी फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' ने उन्हें एक फिल्म मेकर और डायरेक्टर के रूप में भी अलग पहचान दिलाई. इस फिल्म के लिए आर माधवन को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो उनके करियर की सबसे बड़ी अचीवमेंट्स में से एक है. 

नॉर्थ इंडिया हो या साउथ इंडिया, माधवन की फैन फॉलोइंग पूरे देश में जबरदस्त है. उनकी सादगी उन्हें दूसरे स्टार्स से अलग बनाती है. आने वाले टाइम में माधवन कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं, जिनमें से लोगों को सबसे ज्यादा इंतज़ार है 'धुरंधर 2' का. उनकी ये फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. फिल्म का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था, जिसमें माधवन ने अजीत डोभाल का रोल किया था. अपने छोटे से रोल में उन्होंने ऐसी जान डीली कि, लोग उनके काम के फिर से फैन हो गए. 

इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये कमाने वाली ये फिल्म आर माधवन के करियर की भी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है.

नेट वर्थ

एक सक्सेसफुल करियर के साथ माधवन लग्जरी लाइफ भी जीते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की नेट वर्थ लगभग 115 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके पास मुंबई में एक बहुत ही लग्जरी घर है, जिसमें उन्होंने ऑर्गेनिक गार्डन भी बनाया है. कारों के शौकीन माधवन के पास 'मर्सिडीज बेंज', 'रेंज रोवर' और 'ऑडी' जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं. साथ ही उन्हें महंगी बाइक्स का भी बहुत शौक है. 

इंडियन सिनेमा के सबसे वर्सेटाइल और इंटेंस एक्टर्स में से एक आर. माधवन पिछले दो दशकों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं. उन्होंने न सिर्फ अवॉर्ड्स जीते हैं, बल्कि एक बेहद शानदार लाइफस्टाइल भी बनाई है. उनकी 'लार्जर दैन लाइफ' लाइफस्टाइल और नेटवर्थ हर किसी के लिए इंस्पिरेशन है. टाइम के साथ उनकी ब्रांड वैल्यू और फीस में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. साल 2009 में सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' के लिए आर माधवन को लगभग 65 लाख रुपये फीस मिली थी. 

हालांकि, आज उनकी फीस आसमान छू रही है. साल 2024 में रिलीज़ हुई  फिल्म 'शैतान' के लिए मैडी ने करीब 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. आज के टाइम में माधवन एक बड़ी फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. ओटीटी की दुनिया में भी उनका जलवा है. अपनी वेब सीरीज 'ब्रीद' के लिए उन्हें 8 करोड़ रुपये मिले थे. आर माधवन का रहन-सहन, उनकी सक्सेस की कहानी खुद बयां करती है. चेन्नई में उनका एक बहुत खूबसूरत और बड़ा बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये बताई जाती है. 

इसके अलावा मुंबई और दुबई में भी उनके पास शानदार प्रॉपर्टीज हैं. अपनी दौलत को लेकर माधवन का नजरिया बाकी स्टार्स से बहुत अलग है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि भले ही उनकी नेटवर्थ अरबों में न हो, लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं है. माधवन का कहना है, वो एक्सपीरियंस पर खर्च करते हैं. उन्होंने कई बार फिजूल में पैसे उड़ाए हैं, लेकिन एक एक्टर के लिए ये एक्सपीरियंस बहुत जरूरी होते हैं. अपनी फैमिली और फिल्मों के अलावा आर माधवन को मशीनों और स्पीड से भी काफी प्यार है. उनके गैराज में 80 लाख रुपये की मर्सिडीज-बेंज और 1 करोड़ रुपये की रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारें खड़ी हैं. 

हालांकि, उनका असली प्यार दो टू-वीलर पर बसता है. दरअसल, आर माधवन एक बड़े 'मोटरहेड' हैं. उनके पास 40 लाख रुपये की 'रोडमास्टर' क्रूजर बाइक है. इसके अलावा उनके कलेक्शन में यामाहा वी-मैक्स, बीएमडब्ल्यू के1600 जीटीएल और डुकाटी डियावेल जैसी कई सुपरबाइक्स भी शामिल हैं. सिंपल लिविंग और हाई थिंकिंग वाले आर माधवन आज भी अपने फैंस के बीच उतने ही पॉपुलर हैं जितने अपने करियर के शुरुआती दिनों में थे. उनकी ये 'लक्स लाइफ' उनकी बरसों की मेहनत और काबिलियत का नतीजा है.

फिटनेस सीक्रेट

आर. माधवन यानी हमारे प्यारे 'मैडी' 55 साल के हो चुके हैं. हालांकि, उम्र की इस दहलीज पर खड़े एक्टर की फिटनेस को देखकर कोई भी धोखा खा सकता है. अक्सर लोग सोचते हैं कि फिट रहने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना या हैवी वर्कआउट जरूरी है, लेकिन माधवन ने इस परसेप्शन को पूरी तरह बदल दिया है. अपनी फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के लिए वजन बढ़ाने के बाद, उन्होंने जिस तरह दोबारा खुद को फिट किया, वो किसी मैजिक से कम नहीं है. 

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस 'वेट लॉस जर्नी' का खुलासा किया और बताया कि बिना किसी हैवी एक्सरसाइज, दौड़-धूप या सर्जरी के भी फिट रहा जा सकता है. आर माधवन का सबसे बड़ा फिटनेस मंत्र है खाने को धीरे-धीरे और बहुत अच्छी तरह चबाकर खाना. माधवन बताते हैं कि वो अपने खाने को 45 से 60 बार चबाते हैं. उनका मानना है कि खाना इतना बारीक हो जाना चाहिए कि आप उसे 'पी' सकें. इससे डाइजेशन सिस्टम पर दबाव कम पड़ता है और शरीर को बेहतर पोषण मिलता है. 

माधवन का मानना है कि फिटनेस कोई सजा नहीं, बल्कि एक सही लाइफस्टाइल ही है. इसके अलावा वो किसी फैंसी डाइट पर नहीं बल्कि घर के खाने पर यकीन करते हैं. मैडी वेजिटेरिशन हैं और घर पर तैयार किया गया खाना ही खाते हैं. फिट रहने के लिए जंक फूड, मीठा और फ्राइड फूड से दूर रहते हैं. हालांकि, तीज-त्योहारों पर वो पकवान खाने से परहेज़ नहीं करते. इसके अलावा आर माधवन ऑर्गेनिक फूड को ज्यादा इम्पोर्टेंस देते हैं. वो नाश्ते में दलिया, साउथ इंडियन फूड और पोहा खाना पसंद करते हैं. इसके अलावा वो नारियल पानी, ड्राई नट्स और ताजा फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं. 

अगर आप भी उनकी तरह बेहतर डाइजेशन, ज्यादा एनर्जी और एक टोंड बॉडी चाहते हैं, तो बस इन छोटी-छोटी आदतों को अपनी लाइफ में शामिल कर लीजिए. आखिर हेल्दी रहना इतना भी मुश्किल नहीं है, बस जरूरत है तो थोड़े से डिसिप्लिन की.

समापन

बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. कुल मिलाकर, बाइंडबॉयज एक भरोसेमंद फैशन रिटेल स्टोर है, जो स्टाइल, कम्फर्ट और किफायती दामों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंड-फोकस्ड कलेक्शन, बेहतर क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी के साथ, बाइंडबॉयज उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट फैशन डेस्टिनेशन बनता है, जो हर मौके के लिए स्टाइलिश और भरोसेमंद विकल्प तलाशते हैं।

अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें.  हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.

Disclaimer

Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.

You need to Login OR Register for comment.

Comments (0)
Product Related
Being Human Men's Regular Fit Navy Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Crew Neck Acid Green T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Black Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Peach Crew Neck T-Shirts
Being Human Pink's Regular Fit Men Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's Crew Neck Rust Top T-Shirts
Being Human Men's Crew Neck Yellow Top T-Shirts
Being Human Men's Crew Neck Pink T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Crew Neck Royal Blue T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Blue Crew Neck T-Shirts

Recent post
What is manoj bajpayee’s fashion, outfit and style legacy?
Banarasi sarees: history and origin in india
Banarasi vs kanjivaram saree: which one should you buy?