• +91 9289074468
From films to fashion fame – Alia Bhatt’s style story

From Films to Fashion Fame – Alia Bhatt’s Style Story

आलिया का जन्म 15 मार्च, 1993 को हुआ. उनके पिता महेश भट्ट एक फेमस फिल्ममेकर हैं और मां सोनी रज़दान एक एक्ट्रेस. उनका बचपन काफी सिंपल था. आलिया की मां ने कई मौकों पर बताया है कि आलिया और उनकी बहन शाहीं को उन्होंने एक मिडिल-क्लास परवरिश दी है. 

साल 2012 में आलिया ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसी फिल्म से वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी डेब्यू हुआ था. तीनों की पहली फिल्म सुपरहिट रही. 

Table of Contents

संक्षिप्त विवरण

Alia Bhatt का खूबसूरत बॉलीवुड सफर, स्टाइल के मामले में भी गंगूबाई का नहीं कोई जवाब. एक्ट्रेस, फिल्म मेकर और बिजनेस वुमन आलिया भट्ट ने अपने काम, पर्सनेलिटी, स्टाइल और लाइफस्टाइल के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. उनके नाम से सिर्फ फिल्में नहीं नहीं चलती, बल्कि फैन्स की धड़कने चलती हैं. आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट और मां सोनी रज़दान, दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से आते हैं, लेकिन आलिया ने उनकी विरासत को अलग अंदाज में आगे पहुंचाया. 

आलिया का जन्म 15 मार्च, 1993 को हुआ. उनके पिता महेश भट्ट एक फेमस फिल्ममेकर हैं और मां सोनी रज़दान एक एक्ट्रेस. उनका बचपन काफी सिंपल था. आलिया की मां ने कई मौकों पर बताया है कि आलिया और उनकी बहन शाहीं को उन्होंने एक मिडिल-क्लास परवरिश दी है. 

आलिया भट्ट: हर अंदाज़ में परफेक्ट

साल 2012 में आलिया ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसी फिल्म से वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी डेब्यू हुआ था. तीनों की पहली फिल्म सुपरहिट रही. इसके बाद आलिया ने हाईवे, गंगूबाई काठियावाड़ी, 2 स्टेट्स, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, RRR, राज़ी, गली बॉय, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और ब्रह्मांस्त्र जैसी हिट फिल्मों में काम किया. 

Image Credit - Alia Bhatt Official Instagram

करोड़ों लोगों की फेवरेट बनने के बाद अप्रैल 2022 में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी की. उसी साल नवंबर के महीने में दोनों की बेटी राहा कपूर का जन्म हुआ. मां बनने के बाद उन्होंने अपने करियर और पर्सनल लाइफ को शानदार तरीके से बैलेंस किया. बात करें आलिया के स्टाइल की तो उनकी फैशन च्वॉइस हमेशा ही बेहतरीन रही है. चाहे रेड कार्पेट हो या कैज़ुअल आउटिंग, फैशन के मामले में आलिया भट्ट हमेशा कंफर्टेबल और ट्रेंडी कपड़े चुनती हैं. 

उनका मेकअप भी सटल और मिनिमल रहता है. वैसे, ब्यूटी में उनका पूरा फोकस स्किन-केयर, नैचुरल ग्लो, लाइट मेकअप और बैलेंस लाइफस्टाइल पर बना रहता है. अब फिटनेस की बात करें तो आलिया भट्ट हफ्ते में 5 से 6 दिन वर्कआउट करती हैं. इसमें 4 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, बाकी दिन योग-पिलाटेस या कार्डियो शामिल होता है. कह सकते हैं कि आलिया भट्ट ब्यूटी और खूबसूरत पर्सनेलिटी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं.

फेस्टिव लुक

आलिया भट्ट ने इस दुर्गा पूजा पर अपने ग्लैमरस और ट्रेडिशनल लुक से सभी का दिल जीत लिया. मुंबई के एक दुर्गा पंडाल में जब वो पहुंचीं, तो हर किसी की नजरें बस उन्हीं पर टिक गईं. आलिया ने इस मौके पर एक शानदार ऑलिव ग्रीन कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी, जो ट्रेडिशनल एलिगेंस और फेस्टिव ग्लैमर का परफेक्ट कॉम्बो थी. कहा जा सकता है कि आलिया ने फेस्टिव सेलिब्रेशन के लिए बहुत ही रॉयल लुक चुना. 

Shop Women's Saree https://www.bindboys.com/product/womens-fashion/sarees

उनकी छह गज की ऑलिव साड़ी पर सुनहरे ट्रेडिशनल प्रिंट और सिल्वर बॉर्डर के साथ हेवी सीक्विन वर्क किया गया था. साड़ी में बारीक जरी कढ़ाई ने इसे और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना दिया. आलिया भट्ट ने इसे सीधे पल्लू स्टाइल में ड्रेप किया, जिससे साड़ी का फेब्रिक और उसकी रिचनेस उभरकर सामने आई. इसके साथ आलिया ने कॉन्ट्रास्टिंग व्हाइट ब्लाउज़ पहना, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन और फुल स्लीव थी. ब्लाउज़ पर हल्का सीक्विन बॉर्डर एक्ट्रेस के लुक को और एलीगेंट बना रहा था. 

आलिया भट्ट ने अपने इस फेस्टिव लुक को सिल्वर कुंदन वाले चेन ईयररिंग्स और रेड-गोल्डन चूड़ियों के सेट के साथ पूरा किया. उनका मेकअप काफी सटल लेकिन परफेक्ट था. इसके लिए उन्होंने काजल, विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा, डिफाइंड आइब्रो, लाइट ब्लश, हाईलाइटर और सॉफ्ट न्यूड लिपस्टिक का सहारा लिया. परफेक्ट मेकअप ने राहा की मम्मी के चेहरे को फ्रेश, ग्लोइंग टच दिया. इसके अलावा बालों को उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स में खुला छोड़ा और बीच से पार्टिंग की, जिससे उनका एथनिक लुक और निखर उठा. आलिया भट्ट का ये लुक सोशल मीडिया पर अभी भी लाइमलाइट में हैं. 

Image Credit - Alia Bhatt Official Instagram

ये ऐसा साड़ी लुक है, जो हर उम्र की लड़कियों को पसंद आ रहा है. यानी अगर आप नॉर्मल तरीके से साड़ी पहन-पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो आलिया की तरह सीधा पल्ला लुक ट्राई करके देखें.

मिलान फैशन शो  

बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार आलिया भट्ट ने एक बार फिर इंटरनेशनल स्टेज पर अपने स्टाइल से सबको इम्प्रेस कर दिया. इस बार मौका था मिलान फैशन वीक का, जहां उन्होंने डिज़ाइनर डेम्ना के गुच्ची डेब्यू में हिस्सा लिया. ट्रेडिशनल रैंप शो की जगह इस बार एक थिएटर को स्टेज बनाया गया, जहां फिल्म द टाइगर को सेट की तरह पेश किया गया. 

Image Credit - Alia Bhatt Official Instagram

इतना ही नहीं इस बार ऑडियन्स खुद इस शो के कैरेक्टर थे. इस बार आलिया भट्ट एक्सक्लूसिव शोकेस का हिस्सा बनीं. इस खास मौके पर आलिया ने एक शानदार मिलानेसा फर कोट पहना. लंबा,  और ड्रमेटिक फर कोट उनके पूरे फ्रेम को कवर करता नजर आया, जिसे उन्होंने चेन बेल्ट से कमर पर बांधकर और अट्रैक्टिव बना दिया. फर कोट के अंदर आलिया भट्ट ने गोल्डन लेस स्लिप ड्रेस पहनी, जिसने उनके पूरे लुक में ग्लैमर का तड़का लगाया. एक्ट्रेस ने इस लुक को ब्लैक पंप्स, बांस 1947 बैग और मोनोग्राम ईयररिंग्स के साथ स्टाइल किया. आलिया भट्ट ने अपने मेकअप को काफी मिनिमल रखा. सेंटर पार्टेड ओपन स्ट्रेट हेयर, ब्रॉन्ज स्मोकी आईशैडो और न्यूड लिप्स ने उनके चेहरे को और एलीगेंट बनाया. उनके शार्प फीचर्स फर कोट के हैवी डिजाइन को कॉम्पलीमेंट कर रहे थे. 

अगर आप आलिया भट्ट के इस लुक को रीक्रिएट करना चाहती हैं, तो लोगो टाइट्स की जगह शियर ब्लैक स्टॉकिंग्स पहनें ताकि लुक लाइट लगे. इसके अलावा डे टाइम हैंडबैग की जगह आप व्हाइट बैग भी कैरी कर सकती हैं, इससे कंट्रास्ट बढ़ेगा. साथ ही स्ट्रैपी हील्स इस फर लुक को और बैलेंस करेगी. विंटर सीजन के लिए इस तरह का बोल्ड लुक वाकई में किसी स्टेटमेंट से कम नहीं है.

ट्रिब्यूट फॉर रेखा

फैशन क्वीन आलिया भट्ट अपने एथनिक एलिगेंस से सुर्खियों में छाई रहती हैं. दरअसल, मुंबई में रेखा की क्लासिक फिल्म ‘उमराव जान’ के री-रिलीज़ की खास स्क्रीनिंग रखी गई थी. यहां  फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं, लेकिन सारी निगाहें आलिया भट्ट पर ठहर गईं, जिन्होंने अपने अंदाज़ में विंटेज बॉलीवुड ग्लैमर को एक नए रूप में पेश किया. 

Image Credit - Alia Bhatt Official Instagram

आलिया ने इस खास मौके के लिए एक खूबसूरत ब्लश पिंक कर की शिफॉन साड़ी चुनी, जो न सिर्फ शानदार थी बल्कि एक सिम्बॉलिक ट्रिब्यूट भी. ये साड़ी रेखा के सिलसिला वाले आइकॉनिक लुक की याद दिलाती है. हालांकि, आलिया ने इसे पूरी तरह से अपने अंदाज़ में कैरी किया. आलिया भट्ट की इस खूबसूरत साड़ी की खासियत थी उसका फ्लोई फैब्रिक और पेस्टल टोन.  लेकिन उनके लुक का असली अट्रैक्शन था उनका ब्लाउज़ डिज़ाइन, जिसमें डीटेल्ड कॉलर और फ्लूटेड सिल्हूट था, 

जिसने ट्रेडिशनल साड़ी में एक मॉडर्न स्ट्रक्चरल ट्विस्ट एड किया. ये लुक नॉस्टैल्जिया और मॉडर्निटी की खूबसूरती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन था. आलिया भट्ट ने अपने लुक को डायमंड ईयररिंग्स के साथ कम्पलीट किया. इसके साथ उन्होंने पहनी विंटेज वॉच, एक कस्टम पिंक हैंडबैग और हील्स पहनीं. उनकी हर एक्सेसरी में पुराना बॉलीवुड चार्म झलक रहा था, जिसे आलिया ने आज के दौर के हिसाब से प्रेजेंट किया था. 

Image Credit - Alia Bhatt Official Instagram

मेकअप में आलिया ने सटल न्यूड लुक चुना. इसमें स्मूद मिडल पार्टेड हेयर और एक छोटी सी माइक्रो बिंदी भी थी जो उनके चेहरे पर ट्रेडिशनल टच लेकर आई. अगर आपको भी रेट्रो लुक पसंद है, तो आलिया भट्ट से अच्छा इंस्पिरेशन आपको कहीं नहीं मिलेगा, तो आप भी अपनी शॉपिंग जल्दी ही शुरू कर लें.

दीवाली आउटफिट

आलिया भट्ट ने हाल ही में डिजाइनर मसाबा गुप्ता की गुलाबी साड़ी पहनी. आपको जानकर हैरानी होगी कि आलिया की इस साड़ी को तैयार करने में 275 घंटे से भी ज्यादा का टाइम लगा. इस साड़ी के बॉर्डर पर खूबसूरत झरोखा मोटिफ़्स बनाए गए थे, जो पुरानी राजस्थानी हवेलियों की खिड़कियों से इंस्पायर थे. इसके अलावा एक्ट्रेस की गुलाबी साड़ी को एप्लीक और पैचवर्क तकनीक से सजाया गया था. 

Image Credit - Alia Bhatt Official Instagram

पूरी साड़ी पर गोल्डन जरी की चमक थी. आलिया भट्ट ने इस कढ़ाईदार साड़ी के साथ एक स्लीक स्ट्रैपी ब्लाउज़ पहना, जो मिनिमलिस्टिक होने के साथ-साथ एलिगेंट भी लग रहा था. लुक को कम्पलीट करने के लिए आलिया भट्ट ने इसे स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ पेयर किया. इसके लिए उन्होंने टेम्पल स्टाइल झुमके पहने, जिन पर हाथियों की नक़्काशी थी. वैसे भी भारतीय परंपरा में हाथी समृद्धि, सौभाग्य और विज़डम के सिंबल माने जाते हैं. इस तरह के डिजाइन फेस्टिव सीजन के लिए एकदम परफेक्ट रहते हैं. 

मेकअप के मामले में आलिया ने अपना सिग्नेचर स्टाइल चुना, जिसमें क्लीन बेस, सटल पिंक लिप्स, हल्का काजल और मस्कारा शामिल था. माथे पर एक छोटी सी हरी बिंदी और लो बन हेयरस्टाइल ने आलिया भट्ट के पूरे लुक में एक ग्रेसफुल कॉन्ट्रास्ट जोड़ा. ग्लॉसी पिंक नेल्स के साथ उनका लुक पूरी तरह से फेस्टिव रेडी लग रहा था. आलिया का ये लुक उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो फेस्टिव ड्रेसिंग को ओवर किए बिना बेस्ट लुक चाहती हैं. 

Buy Women's Western Wear https://www.bindboys.com/product/womens-fashion/womens-western-wear

ऐसे में अगर आपको इस दीवाली के मौके पर आलिया भट्ट की तरह खूबसूरत दिखना हैं, तो इस तरह की गुलाबी साड़ी खरीदने में देर ना लगाएं. आप इस साड़ी को त्योहारों के अलावा वेडिंग सीजन के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं. बस आपको इसके साथ सही एक्सेसरीज और मेकअप चुनना होगा. सही आउटफिट के साथ स्टेटमेंट जूलरी पीस और लाइट मेकअप आपके साड़ी लुक को पूरी तरह से बदल सकता है.

समापन

बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें.  हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.

 

Disclaimer

Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.

You need to Login OR Register for comment.

Comments (0)
Product Related
Libas Black Embroidered Georgette Lehenga
Libas Embroidered Green Georgette Lehenga Set
Libas Embroidered Mustard Georgette Lehenga
Libas Mustard Embroidered Georgette Lehenga Set
Libas Mustard Embroidered Georgette Lehenga
Libas Green Embroidered Georgette Lehenga Set
Libas Wine Embroidered Georgette Lehenga Set
Libas Burgundy Embroidered Georgette Lehenga Set

Recent post
Short kurti for women: latest designs, types and price range
Amitabh Bachchan’s fashion, lifestyle and untold story
kaftan kurti for women: types, trends and fashion tips