फिल्मों से लेकर फैशन रैम्प तक, ईशा ने हर बार अपने लुक्स से फैन्स का दिल जीता. अपनी दमदार पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस के जरिए ईशा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है, खासतौर से फैशन की दुनिया में. यही वजह है कि ईशा गुप्ता सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि फैशन ट्रेंडसेटर हैं. वैसे, ईशा ने साल 2012 में फिल्म जन्नत 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने राज 3, रुस्तम और कमांडो 2 जैसी कई फिल्मों में काम किया.
बॉलीवुड की ग्लैम क्वीन ईशा गुप्ता का हर लुक बन जाता है ट्रेंड, आप भी देखें उनका सिज़लिंग, सॉफिस्टिकेटेड और सुपर क्लासी स्टाइल. जब भी बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेसेस की बात होती है, तो ईशा गुप्ता का नाम सबसे पहले आता है. फिल्मों से लेकर फैशन रैम्प तक, ईशा ने हर बार अपने लुक्स से फैन्स का दिल जीता.
ईशा गुप्ता – स्टाइल और फैशन की नई परिभाषा
अपनी दमदार पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस के जरिए ईशा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है, खासतौर से फैशन की दुनिया में. यही वजह है कि ईशा गुप्ता सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि फैशन ट्रेंडसेटर हैं. वैसे, ईशा ने साल 2012 में फिल्म जन्नत 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने राज 3, रुस्तम और कमांडो 2 जैसी कई फिल्मों में काम किया.

हालांकि, ईशा गुप्ता को उनकी असली पहचान स्टाइल और फैशन की वजह से मिली. एक्स मिस इंडिया इंटरनेशनल रह चुकीं ईशा गुप्ता का स्टाइल काफी एक्सपेरिमेंटल रहता है. यही वजह है कि आज आपके लिए एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के खूबसूरत लुक्स लेकर आए हैं. उनका स्टाइल देखकर आपको भी काफी इंस्पिरेशन मिलेगी.
मेकअप गेम
ईशा गुप्ता की खूबसूरती और फैशन सेंस दूसरी हीरोइनों से काफी अलग है. चाहे विंटेज ग्लैमर में स्टाइल से बाहर निकलना हो या वर्कआउट लुक में अपना स्वैग दिखाना हो, वो हर बार किलर लुक से अपने फॉलोअर्स को इम्प्रेस कर ही देती हैं.

हालांकि, सिर्फ आउटफिट्स ही नहीं बल्कि बेस्ट दिखने के पीछे ईशा गुप्ता का परफेक्ट मेकअप भी होता है. वो जानती हैं कि कभी कभी खुद को निखारने का सबसे आसान तरीका क्लासिक मोनोक्रोमैटिक लुक बेस्ट है. यही वजह है कि ईशा गुप्ता अक्सर न्यूड ब्राउन मैट लिपस्टिक का ऑप्शन चुनती हैं. इसके अलावा गोल्डन ब्रॉन्ज आईशैडो और सॉफ्ट ब्राउन विंग के साथ उनका चेहरा परफेक्ट कॉन्ट्रास्टिंग लगता है. वैसे तो कई तरह के हेयरस्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट्स करना मजेदार होता है, लेकिन लंबे समय तक बालों पर लगातार हीट का इस्तेमाल करने से आपके हेयर डैमेज हो सकते हैं.

ईशा गुप्ता इन्हीं सब चीजों से बचने के लिए नेचुरल लुक्स पर फोकस करती हैं. साथ ही बॉडी शिमर या बॉडी हाइलाइटर का इस्तेमाल करके वो और ज्यादा ग्लैमरस दिखती हैं. वैसे, आपको बॉडी हाइलाइटर खरीदने के लिए मॉल जाने की ज़रूरत नहीं है, आप आसानी से ऑनलाइन इसकी शॉपिंग कर सकते हैं.
लहंगा लुक
अगर आप भी फेस्टिव सीजन के लिए मेकअप और हेयर इंस्पिरेशन के लिए घंटों सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग करती हैं, तो ईशा गुप्ता के टाइमलेस ब्यूटी लुक्स आपको राहत दिला सकते हैं. वॉल्यूमिनस वेव्स से लेकर हाई शाइन ग्लैम मेकअप तक, ईशा गुप्ता काफी एक्सपेरिमेंट करती हुई नज़र आती हैं. हाल ही में ईशा गुप्ता ने अपने लहंगा लुक से लोगों के होश उड़ा दिए.

ऑफ व्हाइट कलर के लाइटवेट लहंगे में ईशा गुप्ता स्वर्ग से उतरी किसी अप्सरा की तरह दिख रही थीं. अपने स्टेटमेंट मेकअप, खुले बाल और माइक्रो बिंदी के साथ ईशा ने इस लुक को कम्पलीट किया. माइक्रो बिंदी और एमरॉल्ड चोकर ने ईशा गुप्ता के लहंगा लुक में चार चांद लगाने का काम किया. मॉव टोन्ड लिप, पिंक ब्लश, कजरारी आंखे और न्यूड आईशैडो के साथ उन्होंने अपने मेकअप को कम्पलीट किया.

विंटेज हॉलीवुड वाइब्स देते हुए, ईशा गुप्ता वाकई में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. आने वाले किसी भी फंक्शन के लिए आप भी इस तरह का सिंपल लहंगा अपने लिए खरीद सकती हैं. हमें उम्मीद है कि आप भी ऐसा लहंगा पहनकर बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं दिखेंगी.
बनारसी साड़ी
सालों से हमारे देश में बनारसी साड़ियां पसंद की जा रही हैं. बनारसी साड़ी का इतिहास उतना ही पुराना है जितना कि बनारस. भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ये बनारसी साड़ियां खूबसूरत होने के साथ-साथ एक बेहतरीन ट्रेडिशनल आउटफिट हैं. दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन तक, बनारसी साड़ियां लगभग हर बॉलीवुड एक्ट्रेस की फेवरेट हैं.
यहां ईशा गुप्ता भी ब्लू कलर की बनारसी साड़ी में अपनी सादगी से लाखों लोगों का दिल जीत रही हैं. वैसे भी ईशा गुप्ता ट्रेडिशनल कपड़ों से कोई अनजान नहीं हैं. यही वजह है कि उनके इस लुक में नई दुल्हन की झलक मिल रही है. ईशा

गुप्ता ने नेवी ब्लू कलर की हाथ से बुनी हुई बनारसी सिल्क जामदानी साड़ी पहनी. उनकी साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर और नंदी बैल डिजाइन था. एक्ट्रेस ने कुंदन चोकर नेकलेस के साथ स्टोन झुमके पहने. मेकअप के लिए ईशा गुप्ता ने न्यूड टोन को फॉलो किया. गजरे से लदा हुआ मैसी बन हेयर स्टाइल ईशा के साड़ी लुक को कम्पलीट कर रहा था.
आप भी ईशा गुप्ता जैसी खूबसूरत दिखने के लिए एक परफेक्ट बनारसी साड़ी अपने लिए जरूर खरीदें. ये साड़ियां इतनी खूबसूरत और रॉयल दिखती हैं कि आप इन्हें किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं.
फॉर्मल लुक
ईशा गुप्ता पावर ड्रेसिंग की राह पर लगातार आगे बढ़ रही हैं. बनारसी प्रिंटेड साड़ियों के बाद वो फॉर्मल लुक में नजर आईं. इस बार ईशा गुप्ता ने मिडी स्कर्ट के साथ एक व्हाइट मोनोक्रोम ब्लेज़र पहनकर साबित कर दिया है कि पावर ड्रेसिंग में वो किसी से पीछे नहीं हैं.

उनकी स्कर्ट में एक स्लिट थी जो ईशा गुप्ता के फॉर्मल लुक को और ग्लैमरस बना रही थी. चंकी गोल्ड चेन के ट्रेंड के बीच ईशा गुप्ता ने स्टेटमेंट सिल्वर नेक पीस के साथ अपने सूट लुक को स्टाइल किया. इसके अलावा ब्रेसलेट, हूप्स इयररिंग और सिल्वर स्टैक्ड रिंग्स ने उनके लुक को हाइलाइट किया.
सिर्फ ईशा गुप्ता ही नहीं बल्कि सोनम कपूर आहूजा, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, मलाइका अरोड़ा, जान्हवी कपूर और कियारा आडवाणी जैसी बी टाउन हसीनाएं भी पावर फॉर्मल सूट लुक में कमाल कर चुकी हैं. आप भी इस तरह का लुक ट्राई करके देखें.
बिकिनी लुक
बॉलीवुड की बोल्ड एंड ग्रेसफुल एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने बिकिनी लुक्स को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं. सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी कई बिकिनी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं. ईशा गुप्ता बिकिनी में न सिर्फ ग्लैमरस दिखती हैं, बल्कि कॉन्फिडेंट भी लगती हैं.

ईशा गुप्ता ने अपने इस बिकिनी लुक में नो मेकअप मेकअप लुक के साथ स्टाइल किया. हल्का बेस, नैचुरल ब्लश, न्यूड लिप्स और ड्यूई स्किन ने उनके चेहरे को फ्रेश और ग्लोई बनाया. ईशा गुप्ता का नैचुरल ग्लो इस बात का सबूत है कि वो अपनी सेहत के साथ साथ स्किन केयर का भी खास ध्यान रखती हैं. बोल्ड लेकिन बैलेंस्ड लुक के लिए
ईशा ने सॉफ्ट पेस्टल शेड की स्ट्रैपी बिकिनी पहनी, जो उनके टोंड फिगर को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रही थी. बिकिनी का मिनिमल डिज़ाइन और क्लासिक कट उनके स्टाइल से पूरी तरह मैच कर रहा था. वहीं, परफेक्ट लुक के लिए परफेक्ट हेयरस्टाइल का होना जरूरी है.

यही वजह है कि ईशा गुप्ता ने अपने बिकिनी लुक को कम्पलीट करने के लिए अपने बालों को खुला रखा, जो बीच वेव्स में स्टाइल किए गए थे. कुल मिलाकर ईशा का ये लुक सिंपल, सॉफ्ट और नेचुरल था. अगर आप भी बीच लवर हैं तो इस तरह का बिकिनी लुक जरूर ट्राई करें.
सिल्क साड़ी
ईशा गुप्ता और सिल्क साड़ियों का कलेक्शन काफी पुराना है. कह सकते हैं कि कुछ ट्रेडिशनल साड़ियां उन्हें पारिवारिक विरासत में मिली हैं. वैसे भी इंडियन फैमिली लंबे समय से अपने महंगे कपड़े और जूलरी अगली पीढ़ी को देती आई हैं. बड़े भाई बहन के कपडों के अलावा हमारी अलमारी में मां और दादी की सालों पुरानी साड़ियां भी मिल जाती हैं.

कह सकते हैं कि हम सभी ऐसे घरों में पले-बढ़े हैं जहां पारिवारिक विरासत को संभाल कर रखना हमारी परंपरा बन चुकी है. ईशा गुप्ता का भी कुछ यही हाल है. हाल ही में ईशा ने अपनी दादी की रेशमी साड़ी पहनकर कैमरे को कई शानदार पोज दिए. ईशा गुप्ता की ऑरेंज कलर की सिल्क साड़ी बहुत ही खूबसूरत लग रही थी.
वैसे इन सिल्क साड़ियों के इतिहास पर नज़र डालें तो पता चलता है कि पहले इन्हें अमीर या फिर राजघरानों की महिलाओं के लिए बनवाया जाता था. इन साड़ियों को बनाने में असली सोने और चांदी के धागों का इस्तेमाल किया जाता था. एक साड़ी का काम पूरा करने में कभी कभी साल भर से ज्यादा का समय भी लग जाता था. जैक्वार्ड कपड़े पर बुनाई के काम को कारीगर बहुत ही मेहनत से करते हैं.

आज, हमारे पास रॉ मैंगो, अनीता डोंगरे और शांति बनारस जैसे डिज़ाइनर लेबल हैं, जो खासतौर से इस तरह की साड़ियां तैयार करते हैं. खैर, बात करते हैं ईशा गुप्ता के ऑरेंज सिल्क साड़ी लुक की, तो उन्होंने इसे मैचिंग कलर के हॉफ स्लीव ब्लाउज के साथ पहना था. एक्ट्रेस ने मल्टीकलर स्टोन चोकर हार, इयररिंग और जड़ाऊ कंगन के साथ अपनी ट्रेडिशनल साड़ी को एक्सेसराइज किया.

अपना स्टेटमेंट ब्राउन टोन लिप शेड, लाइट मेकअप और माइक्रो बिंदी ने ईशा गुप्ता का मेकअप लुक पूरा किया. स्लीक हेयरबन के साथ ईशा ने अपने साड़ी लुक को फिनिशिंग टच दिया. वैसे सिर्फ ईशा गुप्ता ही नहीं हैं जिन्होंने अपनी दादी की साड़ी में ट्रेडिशनल लुक कैरी किया.
सोनम कपूर आहूजा ने भी अपनी मां का 35 साल पुराना घरचोला पहना था. इससे पता चलता है कि लोगों को, खासतौर से महिलाओं को अपने कपड़ों से कितना जुड़ाव रहता है. इसके अलावा अपनी पहली फिल्म आर्चीज के प्रीमियर में, ख़ुशी कपूर ने एक गाउन पहना था, जो उनकी मां श्रीदेवी ने IIFA अवार्ड्स में पहना था.
निष्कर्ष
बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें. हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.
Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns
