शाहरुख खान 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में पैदा हुए थे. एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाले शाहरुख के पास विरासत में कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था. उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली में की और थिएटर के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. दूरदर्शन के हिट टीवी शो 'फौजी' और 'सर्कस' से घर-घर में पहचान बनाने के बाद, शाहरु खान ने साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में अपना धमाकेदार डेब्यू किया. शाहरुख खान और गौरी के 3 बच्चे हैं, आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान. आर्यन फिल्म मेकिंग के बिजनेस में पिछले साल अपना डेब्यू कर चुके हैं.
संक्षिप्त परिचय
बॉलीवुड के असली किंग की कहानी, दिल्ली के लड़के से दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार बनने का जादुई सफर. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए एक जज्बा और इंस्पिरेशन हैं. शाहरुख खान की उम्र 60 साल हो चुकी है, लेकिन उनकी एनर्जी और स्वैग किसी 25 साल के यंगस्टर को भी मात दे सकता है.
वैसे रोमांस के किंग शाहरुख खान 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में पैदा हुए थे. एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाले शाहरुख के पास विरासत में कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था. उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली में की और थिएटर के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. दूरदर्शन के हिट टीवी शो 'फौजी' और 'सर्कस' से घर-घर में पहचान बनाने के बाद, शाहरु खान ने साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में अपना धमाकेदार डेब्यू किया.
शाहरुख खान: सादगी से बॉलीवुड के स्टाइल किंग तक
इस फिल्म में दिव्या भारती और ऋषि कपूर जैसे स्टार्स होने के बावजूद शाहरुख खान ने अपने काम से लोगों का ध्यान खींचा. अपनी पहली फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. शाहरुख खान की पहली फिल्म की रिलीज़ से पहले ही वो गौरी खान के साथ शादी के बंधन में बंध चुके थे. कहा जा सकता है कि एक्टर की पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों आज बॉलीवुड के सबसे सक्सेसफुल कपल्स की लिस्ट में टॉप पर हैं.
शाहरुख खान और गौरी के 3 बच्चे हैं, आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान. आर्यन फिल्म मेकिंग के बिजनेस में पिछले साल अपना डेब्यू कर चुके हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई उनकी पहली वेब सीरीज़ 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लोगों ने खूब प्यार दिया. वहीं, किंग खान की लाडली बेटी सुहाना ने 2023 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म 'द आर्चीज' नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई, जिसे मिस्ड रिव्यू मिले थे.
सुहाना और आर्यन के अलावा शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम भी फैंस के फेवरेट हैं. शाहरुख के साथ उनकी बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लेती है.
घर बना लैंडमार्क
मुंबई के बैंडस्टैंड में शाहरुख खान का घर 'मन्नत' दुनिया के सबसे फेमस घरों में से एक है. ये एक हेरिटेज बंगला है जिसकी कीमत आज के टाइम में 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. हर संडे हजारों फैंस मन्नत के बाहर सिर्फ सेल्फी लेने आते हैं. मन्नत के अंदर का इंटीरियर शाहरु की पत्नी गौरी खान ने खुद डिजाइन किया है, जो किसी महल जैसा आलीशान है.
पर्सनल लाइफ के अलावा शाहरुख खान अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से भी चर्चा में बने रहते हैं. उनके पास महंगी कारों का बड़ा कलेक्शन है, जिसमें रोल्स रॉयस कलिनन, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, बुगाटी वेरॉन और बीएमडब्ल्यू की कई सीरीज शामिल हैं. गाड़ियों के अलावा, शाहरुख को महंगी घड़ियों का भी शौक है. उनके कलेक्शन में पाटेक फिलिप, ऑडेमर्स पिगुएट और रोलेक्स जैसी ब्रांड्स की करोड़ों की घड़ियां शामिल हैं. वहीं, किंग खान की नेटवर्थ की बात करें तो ये 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. यानी शाहरुख भारत ही नहीं बल्कि, दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. मन्नत के अलावा उनके पास लंदन और दुबई जैसी कंट्रीज़ में भी आलीशान बंगले हैं.
वहीं, दिल्ली के पंचशील पार्ट में भी शाहरुख की एक लग्जरी कोठी है, जिसका इंटीरियर भी गौरी खान ने ही किया है. इसके अलावा किंग खान के पास अलीबाग में एक बड़ा सा फार्महाउस भी है, जहां वो अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताते हैं. शाहरुख खान ने मुंबई में अपने कई अपार्टमेंट्स किराए पर दिए हुए हैं. शाहरुख खान फिल्मों और एंडॉर्समेंट्स से भी करोड़ों की कमाई करते हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि वो इंडिया के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो हर फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं. कई बार वो फिल्म के प्रोफिट में भी हिस्सा लेते हैं.
किंग खान IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR के को-ओनर हैं. बताया जाता है कि उन्हें हर सीज़न स 100-200 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है. शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान के साथ एक प्रोडक्शन कंपनी भी चलाते हैं, जिसका नाम है रेड चिलीज एंटरटेनमेंट. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोडक्शन हाउस से शाहरुख और गौरी हर साल 300-400 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लेते हैं. हाल ही में उनके बेटे की वेब सीरीज रिलीज़ हुई थी, उसे भी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ही प्रोड्यूस किया था.
हिट मशीन
बॉलीवुड के किंग शाहरुख के नाम दर्जनों सुपरहिट फिल्में हैं, जिन्होंने इंडियन सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में काफी मदद की है. 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'देवदास', 'चक दे इंडिया', 'माई नेम इज खान', 'पठान', 'जवान', 'कभी खुशी कभी गम', 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम', 'जब तक है जान', 'चैन्नई एक्सप्रेस', 'रब ने बना दी जोड़ी', 'वीर जारा', 'चलते चलते' और 'कल हो ना हो' जैसी सुपरहिट फिल्में उनकी सक्सेस की गवाह हैं.
शाहरुख को पद्म श्री और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' जैसे कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड्स से नवाजा जा चुका है. वैसे भी शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिका, यूरोप और गल्फ कंट्रीज़ में भी उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है. वो दुनिया के शायद इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिनका बर्थडे दुबई के बुर्ज खलीफा पर मनाया जाता है. खैर, अब दुनियाभर के फैंस शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' का इंतज़ार कर रहे हैं.
इस फिल्म में शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसके लिए शाहरुख ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है. ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होगी. इस फिल्म में शाहरुख और सुहाना के साथ बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण भी होंगी. इससे पहले दोनों की जोड़ी 'ओम शांति ओम', 'चैन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'पठान' और 'जवान' जैसी हिट फिल्मों में नज़र आ चुकी है.
उम्मीद है कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली किंग में भी दीपिका और शाहरुख की जोड़ी मैजिक क्रिएट करेगी. वैसे, शाहरुख-दीपिका के अलावा इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और जैकी श्रॉफ भी नज़र आएंगे.
डाइट प्लान
60 की उम्र में भी शाहरुख अपनी फिटनेस से सबको हैरान कर देते हैं. उनकी परफेक्ट बॉडी और एब्स यंग एक्टर्स को भी सोचने पर मजबूर कर देते हैं. इस उम्र में भी उनकी एनर्जी और फिटनेस लाजवाब है. अक्सर लोग सोचते हैं कि शाहरुख खुद को इतना फिट और हैंडसम कैसे रखते हैं. दरअसल, शाहरुख खान की लाइफस्टाइल नॉर्मल लोगों से काफी अलग है.
एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि वो अक्सर सुबह 5 बजे सोते हैं और 9 या 10 बजे तक जाग जाते हैं. बिज़ी रहने की वजह से वो रात को करीब 2 बजे घर लौटते हैं, लेकिन सोने से पहले वर्कआउट करना कभी नहीं भूलते. डेडिकेशन और मेहनत ही बॉलीवुड के बादशाह की फिटनेस के पीछे की सबसे बड़ी वजह है. इसके अलावा जब शाहरुख से उनकी डाइट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही इसका बड़ा सिंपल जवाब दिया.
उन्होंने बताया कि किसी खास फिल्म या रोल के लिए बॉडी बनानी हो, तब वो सफेद चावल, सफेद ब्रेड, चीनी और शराब से पूरी तरह दूरी बना लेते हैं. उन्हें एक साथ खूब सारा खाना पसंद नहीं है, इसलिए शाहरुख स्मॉल पोर्शन्स में मील लेना पसंद करते हैं. उनकी डाइट में खासतौर से लीन मीट, दालें, व्हाइट एग और ग्रिल्ड चिकन शामिल होता है. शूटिंग के दौरान भी शाहरुख खान सेट के खाने के बजाय घर का बना खाना ही पसंद करते हैं. उनके लंच बॉक्स में अक्सर तंदूरी चिकन या फिश होती है. कभी-कभी वो स्प्राउट्स या सब्जियां भी खाते हैं.
डिनर में शाहरुख खान तंदूरी रोटी के साथ तंदूरी चिकन पसंद करते हैं. कभी-कभार वो मटन का आनंद भी लेते हैं. अगर शाहरुख खान के फेवरेट और कंफर्ट फूड की बात करें, तो वो बिना सोचे 'तंदूरी चिकन' का नाम लेते हैं. एक बार उन्होंने बताया था कि वो साल के 365 दिन तंदूरी चिकन खा सकते हैं. वैसे, ये जानकर आपको हैरानी नहीं होगी कि, शाहरुख खान को जंक फूड और मिठाइयां ज्यादा पसंद नहीं हैं. लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि किंग खान को फ्रूट्स खाना पसंद नहीं है. ऐसे में शाहरुख खी पत्नी गौरी खान उनके लिए एक खास डेजर्ट बनाती हैं.
वो डाइजेस्टिव बिस्कुट और फ्रूट से एक बेहतरीन आइसक्रीम तैयार करती हैं, जिसे शाहरुख बड़े चाव से खाते हैं. इसके अलावा कभी-कभी शाहरुख चॉकलेट भी खा लेते हैं. कुल मिलाकर ये क्लियर है कि शाहरुख खान की फिटनेस उनकी डाइट में छिपी है. प्रोटीन लेना, चीनी से परहेज और वर्कआउट करना उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. यही वजह है कि 60 की उम्र में भी शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे फिट स्टार्स में से एक हैं.
अगर आप भी बढ़ती उम्र में उनकी तरह फिट रहना चाहते हैं, तो आज से ही अपनी डाइट में बदलाव करें और वर्कआउट करना शुरू करें. इससे ना सिर्फ आप हेल्दी रहेंगे, बल्कि अच्छे भी दिखेंगे.
समापन
बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. कुल मिलाकर, बाइंडबॉयज एक भरोसेमंद फैशन रिटेल स्टोर है, जो स्टाइल, कम्फर्ट और किफायती दामों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंड-फोकस्ड कलेक्शन, बेहतर क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी के साथ, बाइंडबॉयज उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट फैशन डेस्टिनेशन बनता है, जो हर मौके के लिए स्टाइलिश और भरोसेमंद विकल्प तलाशते हैं।
अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें. हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.
Disclaimer
Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.
