• +91 9289074468
Bhojpuri Star Amrapali Dubey inspires with bold fashion

Bhojpuri Star Amrapali Dubey Inspires with Bold Fashion

आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी. उन्हें टीवी सीरियल 'रहना है तेरी पलकों की छाव' में से पहचान मिली. हालांकि, असली स्टारडम उन्हें भोजपुरी फिल्मों से मिला. साल 2014 में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव के साथ फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और देखते ही देखते आम्रपाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की नंबर वन हीरोइन बन गईं. 

Table of Contents

संक्षिप्त विवरण

भोजपुरी सिनेमा की दिलकश क्वीन, आम्रपाली दुबे का फैशन गेम है काफी ग्लैमरस और इंस्पिरेशनल. भोजपुरी सिनेमा की बात हो और आम्रपाली दुबे का नाम न आए, ये हो ही नहीं सकता. अपनी मुस्कान, ग्रेस और बेहतरीन एक्टिंग से आम्रपाली ने लाखों लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली है. टीवी से फिल्मों तक का उनका सफर लोगों के लिए काफी इंस्पिरेशनल है, जो ये बताता है कि मेहनत और कॉन्फिडेंस से सपने पूरे किए जा सकते हैं. 

आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी. उन्हें टीवी सीरियल 'रहना है तेरी पलकों की छाव' में से पहचान मिली. हालांकि, असली स्टारडम उन्हें भोजपुरी फिल्मों से मिला. साल 2014 में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव के साथ फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और देखते ही देखते आम्रपाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की नंबर वन हीरोइन बन गईं. 

आम्रपाली दुबे: भोजपुरी सिनेमा की ग्लैम क्वीन

इसके बाद निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी भी सुपरहिट हो गई. आम्रपाली की हिट फिल्मों में 'निरहुआ रिक्शावाला 2', 'पटना से पाकिस्तान', 'बम बम बोल रहा है काशी' और 'बॉर्डर' जैसे नाम शामिल हैं. बात करें, उनके स्टाइल के बारे में, तो उनका फैशन सेंस आम्रपाली की पहचान बन चुका है. चाहे वो साड़ी में ट्रेडिशनल लुक हो या किसी म्यूजिक वीडियो में वेस्टर्न अवतार, आम्रपाली दुबे हर तरह के आउटफिट में शानदार लगती हैं. उनके फैशन सेंस में ट्रेंड और कल्चर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. अक्सर आम्रपाली सोशल मीडिया पर अपने लुक्स, शूट्स और ट्रैवल डायरीज़ शेयर करती हैं. 

आम्रपाली दुबे (Photo Official Instagram)

ये कहना गलत नहीं है कि वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वहीं, खूबसूरती को लेकर भी उनका अलग ही नज़रिया है.  आम्रपाली का मानना है कि सुंदरता सिर्फ चेहरे से नहीं, बल्कि कॉन्फिडेंस और फिटनेस से झलकती है. इसके लिए वो योग, डांस और रेगुलर वर्कआउट करती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस की ग्लोइंग स्किन का राज है हाइड्रेशन, हेल्दी डाइट और पॉजिटिव थिंकिंग. इन सबके साथ वो अपनी लाइफस्टाइल को बैलेंस्ड रखती हैं.

सिल्क साड़ी

आम्रपाली दुबे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो एक फ्लोरल प्रिंट ऑफ व्हाइट सिल्क साड़ी में नजर आईं. इस लुक में उन्होंने ट्रेडिशनल फैशन को मॉर्डन अंदाज़ के साथ पेश किया जिसे फैन्स ने भी खूब दिल खोलकर पसंद किया. उन्होंने इस साड़ी लुक को कम्पलीट करने के लिए कंट्रास्ट ग्रीन कलर की जूलरी चुनी. 

आम्रपाली दुबे (Photo Official Instagram)

इसमें बड़े साइज के झुमके, ट्रेडिशनल नेकलेस और कंगन शामिल थे. इसके अलावा हेयरस्टाइल में उन्होंने सिंपल बन को गजरे से सजाया और अपने ट्रेडिशनल इंडियन लुक को कम्पलीट किया. आम्रपाली दुबे जैसी फ्लोरल सिल्क साड़ी आने वाले वेडिंग फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट च्वॉइस है. अगर आप भी आने वाले किसी फंक्शन के लिए साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो, आम्रपाली दुबे का ये लुक आपके लिए एक बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकता है. 

फ्लोरल प्रिंट, लाइट कलर, मिनिमल जूलरी और परफेक्ट हेयरस्टाइल के साथ आप भी हर फंक्शन की शान बन सकती हैं.

ब्राइडल लहंगा

भोजपुरी सिनेमा की शाइनिंग स्टार आम्रपाली दुबे का ब्राइडल लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इसके लिए उन्होंने एक खूबसूरत आइवरी कलर का लहंगा पहना था. उनका ये लहंगा सिर्फ एक आउटफिट नहीं बल्कि स्टाइल और ट्रेंड का स्टेटमेंट है. आइवरी कलर के इस लहंगे पर गोल्डन और सिल्वर कलर का काम था. इसे आम्रपाली दुबे ने लाइटवेट फ्लोरल पैटर्न वाली ट्रेडिशनल ब्राइडल जूलरी के साथ स्टाइल किया था. इसमें मांग टीका, नथ और मैचिंग कंगन शामिल थे. 

आम्रपाली दुबे (Photo Official Instagram)

अपने इस लुक से आम्रपाली ने साबित किया कि, ब्राइडल फैशन में क्लासिक ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न ट्विस्ट दिया जा सकता है. वैसे, भोजपुरी एक्ट्रेस का ये लुक देखकर कई ब्राइड्स को भी शादी सीज़न के लिए फैशन आइडिया मिल गया होगा. स्टाइल की बात करें तो, आम्रपाली दुबे ने इस लहंगे को बहुत ही सिंपल तरीके और एलिगेंस के साथ कैरी किया. मेकअप में उन्होंने पिंक लिपस्टिक, लाइट बेस और ग्लोइंग स्किन का सहारा लिया. 

अगर आप भी अपकमिंग वेडिंग सीजन में दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं तो, भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे की तरह आइवरी कलर का ब्राइडल लहंगा अपने लिए देख सकती हैं. वैसे भी काफी टाइम से लाल और गुलाबी की जगह लड़कियां इस तरह के पेस्टल शेड्स ज्यादा पसंद कर रही हैं. ऐसे में आप भी शादी के लिए पेस्टल शेड्स के लहंगे की शॉपिंग कर सकती हैं. आप इसे लाइट कुंदन जूलरी और मिनिमल मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं. 

आम्रपाली दुबे (Photo Official Instagram)

वहीं, अगर आप दुल्हन या दूल्हे की बहन हैं, तब भी इस तरह का लहंगा आपके लिए परफेक्ट रहेगा. यानी अगर आप भी शादी या वेडिंग फंक्शन के लिए ऐसा ही स्टाइल चाहती हैं, तो आम्रपाली दुबे का ये आइवरी लहंगा लुक आपके लिए इंस्पिरेशन बन सकता है.

ब्लैक साड़ी

भोजपुरी एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे हर बार अपने स्टाइल से दिल जीत ही लेती हैं. इस बार उनका नया ब्लैक सीक्वेंस साड़ी लुक सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है. एक्ट्रेस ने अपने इस लुक में ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न टच के साथ कैरी किया. अम्रपाली ने ब्लैक सीक्वेंस साड़ी पहनी, जो हर एंगल से उनके ग्रेस और कॉन्फिडेंस को फ्लॉन्ट कर रही थी. उन्होंने इसे मैचिंग ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ पेयर किया, जो उनके लुक में एक मॉडर्न और सेंशुअस टच एड कर रहा था. 

आम्रपाली दुबे (Photo Official Instagram)

ब्लाउज की फिटिंग और कट बिल्कुल परफेक्ट थी, जिसने आम्रपाली दुबे के स्टाइल स्टेटमेंट और भी निखारा. बालों की बात करें तो अम्रपाली ने अपने हेयरस्टाइल में एक सॉफ्ट कर्ल पोनीटेल चुनी, जो न सिर्फ क्लासी लग रही थी बल्कि उनके चेहरे को खूबसूरती से फ्रेम भी कर रही थी. इस हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को एक सटल एलीगेंस दी, जो रेड कार्पेट से लेकर किसी पार्टी तक के लिए परफेक्ट है. मेकअप में अम्रपाली ने ग्लॉसी टच, ब्राउन लिप्स, शाइनिंग बेस और सॉफ्ट आई मेकअप रखा. आम्रपाली दुबे ने अपने चेहरे पर ओवरड्रामेटिक मेकअप ना करके सटल और सोफिस्टिकेटेड लुक लिया. 

आम्रपाली दुबे (Photo Official Instagram)

इसके अलावा एक्सेसरीज़ की बात करें तो, एक्ट्रेस ने सिर्फ सिल्वर ईयररिंग्स पहने, जो उनके पूरे आउटफिट को बैलेंस कर रहे थे. बिना किसी हैवी जूलरी के, उन्होंने ब्लैक साड़ी लुक को बड़ी खूबसूरती से कैरी किया. एक्ट्रेस का ये लुक  क्लासिक और ग्लैमर का परफेक्ट एग्ज़ाम्पल है. उनका ये अवतार न सिर्फ फैशन लवर्स को इंस्पायर कर रहा है बल्कि एक स्टेटमेंट भी क्रिएट कर रहा है. वैसे भी ब्लैक साड़ी हर लड़की की अलमारी की शान होती है. ऐसे में अगर आपके पास अब तक ब्लैक साड़ी नहीं है, तो खरीदने में देर ना लगाएं.

फॉर्मल लुक

भोजपुरी सिनेमा की ग्लैम गर्ल अम्रपाली दुबे न सिर्फ अपनी एक्टिंग से, बल्कि अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस से भी फैन्स का दिल जीतना जानती हैं. हाल ही में उनका नया ब्लैक फॉर्मल सूट लुक उनके चाहने वालों को खूब पसंद आया. इस लुक में अम्रपाली दुबे का अंदाज़ एकदम बॉस लेडी वाइब दे रहा है. ये लुक इस बात का सबूत है कि वो जितनी खूबसूरत एथनिक आउटफिट्स में दिखती हैं, उतनी ही स्टाइलिश और पावरफुल वेस्टर्न अवतार में भी नजर आती हैं. 

आम्रपाली दुबे (Photo Official Instagram)

अम्रपाली ने इस बार ब्लैक पैंट सूट चुना, जो क्लासिक और कंटेम्पररी फैशन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन था. ब्लेज़र पर लगे गोल्डन बटन्स पूरे लुक में एक रॉयल और लग्ज़री टच एड कर रहे थे. पैंट की फिटिंग और ब्लेज़र की कटिंग इतनी परफेक्ट थी कि, ये आउटफिट उनके फिगर और पर्सनैलिटी दोनों को अच्छी तरह से फ्लॉन्ट कर रहा था. स्टाइलिंग की बात करें तो, उन्होंने सॉफ्ट कर्ल के साथ अपने बालों को ओपन रखा और फॉर्मल लुक को सटल फेमिनिन टच दिया. वहीं, मेकअप को भी आम्रपाली दुबे ने मिनिमल और नेचुरल ही रखा. 

इसके लिए ब्राउन लिप्स, लाइट बेस और सटल आईशैडो लगाया और अपने नैचुरल फीचर्स को खूबसूरती से उभारा. एक्सेसरीज़ में अम्रपाली ने बेबी पिंक कलर के ट्रांसपेरेंट सनग्लासेस पहने, जो उनके लुक में एक हाई फैशन स्ट्रीट स्टाइल एंगल एड कर रहे थे. साथ ही, हाथों में कुछ स्टाइलिश फिंगर रिंग्स ने एक्ट्रेस के लुक को कम्पलीट किया. अम्रपाली दुबे ने अपने इस सूट लुक को और क्लासी बनाने के लिए एक ब्लैक डिज़ाइनर स्लीक हैंडबैग के साथ कैरी किया. ये हैंडबैग उनके ऑउटफिट के साथ पूरी तरह से मैच कर रहा था. 

इस ब्लैक फॉर्मल सूट लुक में अम्रपाली दुबे वाकई में बहुत कमाल लग रही थीं. उनका ये अवतार उस लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन है जो ऑफिस मीटिंग्स से लेकर फैशन इवेंट्स में स्मार्ट, स्टाइलिश और पावरफुल लुक चाहती हैं. अगर आप भी वर्किंग वुमन हैं और अपने लिए कुछ स्टाइलिश फॉर्मल वियर की तलाश में हैं, तो भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे की तरह ब्लैक फॉर्मल ब्लेजर सूट अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं. इस तरह का लुक आप ऑफिस मीटिंग के साथ-साथ फॉर्मल इवेंट्स में भी कैरी कर सकती हैं. 

आम्रपाली दुबे (Photo Official Instagram)

वैसे तो, ब्लैक अपने आपमें एक क्लासी कलर है, लेकिन आप चाहें तो अपने पसंद के किसी दूसरे रंग में भी फॉर्मल सूट खरीद सकती हैं. स्टाइलिंग के लिए आप पॉइन्टेड हील्स और मिनिमल गोल्डन एक्सेसरीज भी इसके साथ पहन सकती हैं.

समापन

बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें.  हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.

 

Disclaimer

Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.

You need to Login OR Register for comment.

Comments (0)
Product Related
Libas Purple Georgette Printed Saree With Unstitched Blouse Piece
Libas Pink Printed Silk Blend Saree With Unstitched Blouse Piece
Libas Lime Green Printed Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece
Libas Purple Printed Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece
Libas Rama Green Printed Silk Blend Saree With Unstitched Blouse Piece
Libas Black Printed Georgette Saree
Libas Red Solid Silk Blend Saree With Unstitched Blouse Piece
Libas Black Printed Cotton Saree With Unstitched Blouse
Libas Teal Green Woven Design Brasso Saree With Blouse Piece
Libas Wine Printed Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece

Recent post
Types of fabrics used in clothing: a simple complete guide
Budget vs premium women’s jeans: is the price worth it?
Unfolding Sonam Kapoor’s most stylish fashion moments