26 नवंबर, 1972 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में पैदा हुए अर्जुन रामपाल एक आर्मी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. एक्टर के नाना भारतीय सेना में ब्रिगेडियर थे. शायद यही वजह है कि पर्दे पर फौजी किरदारों को निभाते हुए अर्जुन बहुत ही ज्यादा कंफर्टेबल नजर आते हैं. वैसे, आपको बता दें कि अर्जुन राम पाल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. उन्हें मॉर्डन इंडियन मेल मॉडलिंग का चेहरा माना जाता था. लेकिन वो सिर्फ मॉडलिंग तक ही सीमित नहीं रहना चाहते थे. यही वजह है कि अर्जुन ने बॉलीवुड का रास्ता चुना.
संक्षिप्त परिचय
धुरंधर 2 के 'मेजर इकबाल' का जलवा, अर्जुन रामपाल का कमबैक और स्ट्रगल की शानदार कहानी. बॉलीवुड में कई एक्टर्स आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो अपनी स्क्रीन प्रेजेंस और आवाज से दर्शकों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ देते हैं. अर्जुन रामपाल एक ऐसा ही नाम है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' में 'मेजर इकबाल' के किरदार में अर्जुन ने जो जान डाली है, उसने उन्हें एक बार फिर इंडस्ट्री के टॉप पर लाकर खड़ा कर दिया है. आज करोड़ों लोग उनके काम और लुक्स के दीवाने हैं.
लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए अर्जुन रामपाल ने कम मेहनत नहीं की है. 'धुरंधर 2' की शानदार और ऐतिहासिक सफलता ने अर्जुन रामपाल के करियर को एक नया मोड़ दे दिया है. फिल्म में उन्होंने विलेन और एंटी-हीरो के बीच की जो बारीक लकीर खींची है, उसने क्रिटिक्स को भी उनका कायल कर दिया है. 'मेजर इकबाल' के रोल में अर्जुन राम पाल के इंटेंस लुक और दमदार डायलॉग डिलीवरी ने रणवीर सिंह जैसे स्टार के सामने भी अपनी चमक फीकी नहीं पड़ने दी. इस फिल्म की सक्सेस ने ये साबित कर दिया कि अर्जुन आज भी किसी से कम नहीं हैं.
अर्जुन रामपाल की शुरुआती जिंदगी और बॉलीवुड सफर
26 नवंबर, 1972 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में पैदा हुए अर्जुन रामपाल एक आर्मी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. एक्टर के नाना भारतीय सेना में ब्रिगेडियर थे. शायद यही वजह है कि पर्दे पर फौजी किरदारों को निभाते हुए अर्जुन बहुत ही ज्यादा कंफर्टेबल नजर आते हैं. वैसे, आपको बता दें कि अर्जुन राम पाल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. उन्हें मॉर्डन इंडियन मेल मॉडलिंग का चेहरा माना जाता था. लेकिन वो सिर्फ मॉडलिंग तक ही सीमित नहीं रहना चाहते थे. यही वजह है कि अर्जुन ने बॉलीवुड का रास्ता चुना.
उन्हें फिल्मों में पहला बड़ा ब्रेक साल 2001 में मिला, जब उनकी फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' रिलीज हुई. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. लेकिन अर्जुन के लुक्स ने लड़कियों को अपना दीवाना जरूर बनाया. इसके बाद अर्जुन राम पाल ने 'आंखें', 'डॉन' और 'ओम शांति ओम' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया. फिर साल 2008 में उनकी फिल्म 'रॉक ऑन' आई. इस फिल्म के लिए मिले नेशनल अवॉर्ड ने उन्हें एक सीरियस एक्टर के रूप में स्टेबलिश कर दिया. हालांकि, इसके बदा भी अर्जुन का फिल्मी सफर आसान नहीं रहा. एक दौर ऐसा भी था जब उनकी कई फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं,
लेकिन अर्जुन राम पाल ने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने लीक से हटकर फिल्में करना शुरू किया और 'राजनीति' और 'डी-डे' जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. इन फिल्मों में काम करके अर्जुन राम पाल ने ये साबित कर दिया कि वो किसी भी रोल में आसानी से ढल जाते हैं.
पर्सनल लाइफ
वैसे, प्रोफेशनल से ज्यादा अर्जुन राम पाल की पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है. उन्होंने साल 1998 में एक्स मिस इंडिया मेहर जेसिया से लव मैरिज की थी. अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं, माहिका और मायरा. हालांकि, 20 साल के खूबसूरत साथ के बाद साल 2019 में दोनों ने कानूनी तौर पर एक-दूसरे से तलाक ले लिया. तलाक के बाद अर्जुन राम पाल की जिंदगी में साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स आईं.
अर्जुन और गैब्रिएला पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं और उनका एक बेटा है, जिसका नाम 'अरिक' है. अर्जुन राम पाल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेटे के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हैं. 50 साल की उम्र के बाद फिर से पिता बनने के एक्सपीरियंस को अर्जुन राम पाल अपनी लाइफ का सबसे खूबसूरत और खास अहसास बताते हैं. अर्जुन राम पाल अब 53 साल के हो चुके हैं, लेकिन अपनी फिटनेस से वो आधी उम्र के लड़कों को भी हैरान कर देते हैं.
आज अर्जुन राम पाल की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी ज्यादा है. खासकर 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद उनकी ग्लोबल रीच और बढ़ गई है. वो न सिर्फ एक एक्टर हैं, बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर भी हैं.
फिटनेस सीक्रेट
बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और फिट एक्टर्स में से एक अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की सक्सेस का मज़ा ले रहे हैं. 53 साल की उम्र में भी अर्जुन की फिटनेस ऐसी है कि अच्छे-अच्छे यंगस्टर्स को पसीना आ जाए. हाल ही में अर्जुन राम पाल के फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना ने उनकी बॉडी और वर्कआउट को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि अर्जुन रामपाल के पास एक ऐसी सुपरपावर है जो बहुत कम लोगों में होती है. उन्होंने खुलासा किया कि अगर अर्जुन राम पाल एक्टिंग की दुनिया में न आते, तो वो आज एक मशहूर रनर होते. बहुत कम लोग जानते हैं कि अर्जुन स्टेट और नेशनल लेवल के एथलीट रह चुके हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि उनकी बॉडी में एक एथलीट जैसी फुर्ती आज भी बरकरार है. अर्जुन राम पाल के ट्रेनर विनोद ने बताया कि आमतौर पर लोगों को मुश्किल बॉडीवेट वर्कआउट सीखने में कम से कम तीन महीने का टाइम लगता है.
लेकिन अर्जुन राम पाल ने अपने वर्कआउट के पहले ही दिन उन सभी मुश्किल एक्सरसाइज को बड़ी आसानी से कर लिया. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अर्जुन की फिटनेस जर्नी इतनी आसान भी नहीं थी. दरअसल, अर्जुन को बैक की पुरानी प्रोब्लम है. उनके ट्रेनर विनोद चन्ना खुद भी 18 महीनों तक पीठ के दर्द से जूझ चुके थे, इसलिए उन्हें पता था कि इस प्रोब्लम के साथ कैसे काम करना है. उन्होंने अर्जुन को खास एक्सप्लोसिव फिटनेस एक्टिविटीज सिखाईं,
जिससे एक्टर की पीठ पर दबाव न पड़े और उनकी ताकत भी बढ़े. बॉलीवुड के 'हंक' अर्जुन रामपाल ने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'राणा नायडू' के दूसरे सीजन के लिए जो किया, वो सुनकर किसी के भी पसीने छूट जाएं. इस शो में विलेन का किरदार निभाने के लिए अर्जुन को अपने से कहीं ज्यादा लंबे और भारी-भरकम राणा दग्गुबाती के सामने एक मजबूत दुश्मन दिखना था. इसके लिए अर्जुन ने अपना वजन काफी बढ़ाया, लेकिन असली चुनौती तो उस वजन को घटाने में आई. अर्जुन ने रोल की डिमांड के हिसाब से 14 किलो वजन बढ़ाया था.
अर्जुन का कहना था कि, वजन बढ़ाना तो बड़ा मजेदार था, खूब खाया-पिया, लेकिन जब शूटिंग खत्म हुई और उसे घटाने की बारी आई, तो नानी याद आ गई. अर्जुन ने बताया कि उनका मेटाबॉलिज्म अभी भी अच्छा काम कर रहा है. एक्टर को 14 किलो वजन बढ़ाने में दो महीने लगे, लेकिन फिर 12 किलो वजन सिर्फ डेढ़ महीने में घटा लिया. इतने कम टाइम में इतना वजन घटाने के लिए अर्जुन ने खुद को पूरी तरह झोंक दिया. उन्होंने इसके लिए तीन चीजों का सहारा लिया. सही डाइट, इंटरमिटेंट फास्टिंग और कार्डियो.
अर्जुन हफ्ते में चार दिन 10-10 किलोमीटर दौड़ते थे और बाकी तीन दिन 5-5 किलोमीटर. यानी हर हफ्ते करीब 45 किलोमीटर की दौड़. सिर्फ इतना ही नहीं, दौड़ने के अलावा वो स्विमिंग, साइकलिंग, टेनिस और पैडल जैसे खेल भी खेलते थे.
नेट वर्थ
अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' में 'मेजर इकबाल' के खतरनाक किरदार के लिए हर तरफ वाहवाही लूट रहे हैं. पर्दे पर उनका रफ-एंड-टफ अंदाज जितना दमदार है, रीयल जिंदगी में उनका लाइफस्टाइल उतना ही क्लासी और लग्जरी है. साल 2026 में अर्जुन न सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्टर, बल्कि एक स्मार्ट बिजनेसमैन बनकर भी सामने आए हैं.
मुंबई का बांद्रा इलाका बॉलीवुड स्टार्स का गढ़ माना जाता है. यहीं पर है अर्जुन रामपाल का शानदार 'सी-फेसिंग' डुप्लेक्स अपार्टमेंट. समंदर की लहरों के ठीक सामने बने इस घर की कीमत आज के मार्केट रेट के हिसाब से 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच है. ये घर किसी म्यूजियम या शोरूम जैसा नहीं, बल्कि बहुत ही मिनिमलिस्टिक तरीके से बनाया गया है. घर की दीवारों पर सफेद, आइवरी और ग्रे जैसे पीसफुल कलर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो घर को काफी खुला और हवादार दिखाते हैं.
बड़ी-बड़ी खिड़कियों से समंदर नजारा और वहां से आने वाली ठंडी हवाएं अर्जुन राम पाल के इस घर को किसी जन्नत से कम नहीं बनातीं. अर्जुन के घर में एक म्यूजिक और योगा रूम भी. दरअसल, उन्हें गिटार बजाने का बहुत शौक है, इसलिए घर में एक खास म्यूजिक रूम बनाया गया है. साथ ही, अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए उन्होंने एक डेडिकेटेड योगा और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जोन भी रखा है. वैसे, मुंबई की भीड़भाड़ से दूर अर्जुन ने कर्जत में एक आलीशान फार्महाउस भी बनाया है, जिसकी कीमत करीब 5 से 8 करोड़ रुपये है.
यहां एक प्राइवेट पूल और बड़ा गार्डन है, जहां वो अपनी फैमिली और बच्चों के साथ अक्सर वीकेंड बिताते हैं. वैसे, अर्जुन रामपाल की कुल नेट वर्थ 350 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. ये कमाई सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि उनके प्रोडक्शन हाउस चेज़िंग गणेशा फिल्म्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और कई बिजनेस वेंचर्स से आती है. हाल ही में अर्जुन राम पाल एक ग्लोबल स्कैंडिनेवियन फैशन ब्रांड का चेहरा भी बने हैं. प्रोपर्टी के अलावा अर्जुन को तेज रफ्तार और लग्जरी गाड़ियों का भी खूब शौक है. यही वजह है कि उनके गैराज में मर्सिडीज एसएलआर मैकलेरन, पोर्श केयेन, रेंज रोवर जैसी कई महंगी गाड़ियां खड़ी रहती हैं.
निष्कर्ष
बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. कुल मिलाकर, बाइंडबॉयज एक भरोसेमंद फैशन रिटेल स्टोर है, जो स्टाइल, कम्फर्ट और किफायती दामों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंड-फोकस्ड कलेक्शन, बेहतर क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी के साथ, बाइंडबॉयज उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट फैशन डेस्टिनेशन बनता है, जो हर मौके के लिए स्टाइलिश और भरोसेमंद विकल्प तलाशते हैं।
अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें. हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.
Disclaimer
Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.
