• +91 9289074468
Amitabh Bachchan’s fashion, lifestyle and untold story

Amitabh Bachchan’s Fashion, Lifestyle & Untold Story

अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्तूबर, 1942 को प्रयागराज जो तब इलाहाबाद हुआ करता था, में हुआ था. उनके पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के बहुत बड़े और फेमस कवि थे और मां तेजी बच्चन एक सोशल वर्कर थीं. अमिताभ बच्चन ने फैमिली से ही संस्कार और डिसिप्लिन सीखा. अमिताभ ने अपनी पढ़ाई नैनीताल और दिल्ली से पूरी की. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कोलकाता में एक शिपिंग कंपनी में नौकरी भी की थी, लेकिन उनके अंदर का कलाकार अमिताभ को मुंबई खींच लाया. फिर अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. शुरुआत में उन्होंने लगातार एक के बाद एक 12 फ्लॉप फिल्में दीं.

Table of Contents

संक्षिप्त परिचय

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, रील लाइफ के 'शहंशाह' और रियल लाइफ के 'डॉन' की अनकही कहानी. भारतीय सिनेमा के इतिहास में अगर किसी एक नाम को सदी का महानायक कहा जा सकता है, तो वो है अमिताभ बच्चन. 6 फीट 2 इंच का वो लंबा गबरू जवान, जिसकी भारी आवाज ने कभी ऑल इंडिया रेडियो में रिजेक्शन झेला था, आज उसी आवाज का पूरी दुनिया दीवाना है. 83 साल की उम्र में भी बिग बी जिस एनर्जी के साथ काम करते हैं, वो आज की पीढ़ी के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है. 

अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्तूबर, 1942 को प्रयागराज जो तब इलाहाबाद हुआ करता था, में हुआ था. उनके पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के बहुत बड़े और फेमस कवि थे और मां तेजी बच्चन एक सोशल वर्कर थीं. अमिताभ बच्चन ने फैमिली से ही संस्कार और डिसिप्लिन सीखा. अमिताभ ने अपनी पढ़ाई नैनीताल और दिल्ली से पूरी की. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कोलकाता में एक शिपिंग कंपनी में नौकरी भी की थी, लेकिन उनके अंदर का कलाकार अमिताभ को मुंबई खींच लाया. फिर अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. 

शुरुआती संघर्ष, 12 फिल्में रहीं फ्लॉप

शुरुआत में उन्होंने लगातार एक के बाद एक 12 फ्लॉप फिल्में दीं. ये वो टाइम था जब लोग उनकी हाइट और भारी आवाज का मजाक उड़ाते थे. इतना ही नहीं, अमिताभ को खुद भी लगने लगा था कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका कुछ नहीं होने वाला. तभी आया साल 1973, जब उनकी फिल्म 'जंजीर' रिलीज़ हुई और सब कुछ बदल दिया. इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन' की इमेज दी, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 'जंजीर' के बाद बिग बी ने शोले, दीवार, अमर अकबर एंथनी, डॉन, काला पत्थर, दोस्ताना, मुकद्दर का सिकंदर, नमक हलाल, सत्ते पे सत्ता, कुली, शराबी और लावारिस जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. 

वैसे, अपनी पहली सोलो हिट फिल्म 'जंजीर' की सक्सेस के तुरंत बाद 3 जून, 1973 को अमिताभ बच्चन ने जया भादुड़ी से शादी कर ली. ये शादी बहुत ही सिंपल और बिना किसी शोर शराबे के हुई थी. शादी के बाद जया और अमिताभ के दो बच्चे हुए, श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन. अमिताभ की बेटी श्वेता जहां लाइमलाइट से दूर रहती हैं, वहीं अभिषेक ने अपने पापा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए फिल्मों में अपना करियर बनाया. हिट फिल्म्स और जया बच्चन से शादी के अलावा अमिताभ बच्चन की लाइफ का एक और पॉपुलर हिस्सा रहा  है. दरअसल, करियर के पीक पर बिग बी का नाम बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के साथ खूब जोड़ा जाता था. 

इतना ही नहीं, दोनों आज भी एक-दूसरे से नज़र नहीं मिलाते. जहां, रेखा ने अमिताभ के लिए अपना प्यार दिखाने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी. वहीं, दूसरी तरफ अमिताभ ने इस मामले में हमेशा चुप्पी साधे रखी. खैर, फिल्म 'दो अनजाने' से शुरू हुई अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी 'सिलसिला' तक आते-आते जगजाहिर हो गई थी. इस वजह से अमिताभ की शादीशुदा जिंदगी में भी उथल-पुथल होने लगी, लेकिन जया बच्चन ने हमेशा अपने परिवार को संभालकर रखा. आलम ये है कि दोनों शादी के इतने सालों बाद भी एक साथ हैं और अपने परिवार में खुश हैं. नाना-नानी और दादा-दादी बनकर अमिताभ और जया अपनी लाइफ के सबसे अच्छे दिनों को एंजॉय कर रहे हैं.

करियर का ब्लैक चैप्टर

90 के दशक की शुरुआत में अमिताभ बच्चन के करियर का सबसे बुरा दौर आया. उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ABCL भारी घाटे में चली गई. अमिताभ दिवालिया होने की कगार पर थे और उन पर करोड़ों का कर्ज था. इसी दौरान उन्होंने यश चोपड़ा से काम मांगा और उन्हें फिल्म 'मोहब्बतें' मिली. लेकिन असली गेम-चेंजर साबित हुआ टेलीविजन शो 'कौन बनेगा करोड़पति'. इस शो ने अमिताभ बच्चन को हर घर की टीवी स्क्रीन का हीरो बना दिया. 

आज भी सालों बाद अमिताभ इस रिएलिटी गेम शो को होस्ट करते हैं.  वैसे, हम सबके फेवरेट अमिताभ बच्चन के नाम रिकॉर्ड्स की लंबी लिस्ट है. उन्हें 4 बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है. उन्हें भारत सरकार से पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा उन्हें सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' भी दिया जा चुका है. बात करें बिग बी के गोल्डन इरा की तो, 70 और 80 के दशक में अमिताभ का हेयरस्टाइल और बेल-बॉटम पैंट हर यंग लड़के की पसंद थी. 

उनका डांस करने का एक अनोखा और बिंदास अंदाज है. चाहे वो 'खइके पान बनारस वाला' हो या 'जुम्मा चुम्मा', हर गाने और रोल में उन्होंने अपने स्टाइल से जान डाली है.

फिटनेस और वर्कआउट

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 83 साल के हैं, लेकिन उनकी एनर्जी और काम के लिए उनका जुनून आज की जेनेरेशन को भी पीछे छोड़ देता है. बाफ्टा से लेकर बॉक्स ऑफिस तक और छोटे पर्दे पर 'केबीसी' की हॉट सीट से लेकर बड़े पर्दे के चैलेंज तक, बिग बी हर जगह छाए रहते हैं. कई हेल्थ प्रोब्लम्स और टीबी जैसी बीमारी को मात देने के बाद भी अमिताभ बच्चन जिस तरह खुद को फिट रखते हैं, वो किसी मैजिक से कम नहीं है. 

आखिर क्या है सदी के महानायक की फिटनेस का राज? अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो इसका जवाब हमारे पास है. दरअसल,  अमिताभ के दिन की शुरुआत बहुत ही डिसिप्लिन तरीके से होती है. वो अपने दिन की शुरुआत तुलसी के पत्तों को खाने के साथ करते हैं, जो बिग बी की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखता है. इसके बाद उनके ब्रेकफास्ट में प्रोटीन शेक, बादाम, दलिया और नारियल पानी जैसी हेल्दी चीजें शामिल होती हैं. वो आंवले का जूस और खजूर खाना भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं. 

वेजिटेरियन डाइट, योग और प्राणायाम 

बादाम और प्रोटीन का ये कॉम्बिनेशन अमिताभ बच्चन को दिन भर के लिए एनर्जी देता है. बिग बी ने अपनी डाइट को लेकर एक ब्लॉग में बताया था कि, अब उन्होंने खाने-पीने में काफी बड़े बदलाव कर लिए हैं. वो अब पूरी तरह से वेजिटेरियन खाना खाते हैं. उन्होंने मांस-मछली, चावल और हर तरह की मिठाई से पूरी तरह दूरी बना ली है. चीनी ना खाना उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र है, जिससे वो मोटापे और बाकी बीमारियों के जोखिम से बचे रहते हैं. 

अमिताभ बच्चन की फिटनेस ट्रेनर वृंदा मेहता और शिवोहम का मानना है कि बिग बी का डिसिप्लिन ही उनकी असली ताकत है. अमिताभ बच्चन के वर्कआउट की शुरुआत प्रोपर ब्रीदिंग सेशन के साथ होती है, जिसके बाद वो प्राणायाम और योग के स्ट्रेचेस करते हैं. यानी अगर बच्चन साहब जैसे बिजी इंसान एक्सरसाइज के लिए टाइम निकाल सकते हैं, तो कोई भी आम इंसान ऐसा कर सकता है. उनके फिटनेस ट्रेनर बताते हैं कि कभी-कभी तो उन्हें बिग बी को रोकना पड़ता है कि अब बस कीजिए, आज के लिए इतना काफी है. चाहे सुबह हो, दोपहर हो या मीटिंग्स के बीच का खाली टाइम, बिग बी वर्कआउट के लिए समय निकालना कभी नहीं भूलते. साथ ही अमिताभ बच्चन शराब या सिगरेट से भी कोसों दूर रहते हैं. 

83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का सीधा खड़ा होना और घंटों बिना थके काम करना उनके डिसिप्लिन का ही नतीजा है. उन्होंने अपनी आदतों को उम्र के साथ बदला है और यही वजह है कि वो आज भी उतने ही एक्टिव हैं जितने अपने करियर के शुरुआती दौर में थे. मिठाई और हैवी खाने से दूर रहकर उन्होंने साबित कर दिया है कि जीभ पर कंट्रोल ही लंबी और हेल्दी उम्र का राज है.

नेट वर्थ

बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन की दौलत हर साल नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. राज्यसभा सांसद जया बच्चन के हलफनामे और हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चन फैमिली की नेट वर्थ 1,000 करोड़ रुपये के पार जा चुकी है. अमिताभ के पास मुंबई के जुहू जैसे पॉश इलाके में एक नहीं बल्कि कई बंगले हैं. उनके फेमस घर 'प्रतीक्षा' की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है. वहीं, बिग बी के बंगले 'जनक' की वैल्यू भी 50 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. 

उनका सबसे मशहूर घर 'जलसा' है, जिसकी कीमत 100 से 120 करोड़ रुपये के बीच है. इसके अलावा, गोरेगांव के ओबेरॉय सेवन में अमिताभ बच्चन के पास 30 करोड़ रुपये से ज्यादा के फ्लैट्स हैं. हालांकि, बच्चन साहब का इन्वेस्टमेंट सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. फ्रांस में भी उनका एक विला है. हाल ही में उन्होंने अलीबाग में 6.6 करोड़ रुपये के तीन प्लॉट भी खरीदे हैं. इसके अलावा राम नगरी अयोध्या में भी अमिताभ बच्चन ने कई एकड़ जमीन खरीदी है. प्रोपर्टी के अलावा बिग बी को लग्जरी गाड़ियों का भी बड़ा शौक है. उनके पास 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कारों का कलेक्शन है. 

लग्जरी लाइफस्टाइल

इसमें 3 करोड़ की रॉल्स रॉयस फैंटम, 3.76 करोड़ की रेंज रोवर और मर्सिडीज बेंज जैसी गाड़ियां शामिल हैं. साथ ही बिग बी के पास करीब 29 करोड़ रुपये की सिर्फ जूलरी है. इसके अलावा, उनके पोर्टफोलियो में 2 करोड़ का सोना और 5 करोड़ से ज्यादा की चांदी की चीजें भी शामिल हैं. इतना ही नहीं, बच्चन फैमिली के पास 4.40 करोड़ की महंगी पेंटिंग्स और 3.40 करोड़ का घड़ियों का शानदार कलेक्शन भी है. वैसे, अमिताभ बच्चन की कमाई का बड़ा हिस्सा 'कौन बनेगा करोड़पति' से आता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके सीजन 17 के उन्होंने 5 करोड़ रुपये पर एपिसोड चार्ज किए. यानी हर हफ्ते 25 करोड़ रुपये की कमाई. 

फिल्मों की बात करें तो वो हर फिल्म के लिए 5-6 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. वहीं,  'ब्रह्मास्त्र' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए उन्होंने 8 से 10 करोड़ रुपये फीस चार्ज की. एड के मामले में भी अमिताभ बच्चन किसी से पीछे नहीं है. वो एक कैंपेन के लिए 5 से 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. वैस, अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ करीब 3,600 करोड़ रुपये बताई जाती है. अकेले 2024 में ही उन्होंने  लगभग 350 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस रकम के साथ वो 2024 में देश के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले स्टार्स में से एक थे.

निष्कर्ष

बाइंडबॉयज सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि एक फैशन जर्नी है -जो हर भारतीय को यह एहसास कराती है कि स्टाइल का मतलब महंगे ब्रांड नहीं, बल्कि अपनेपन से चुने गए आउटफिट्स हैं. कुल मिलाकर, बाइंडबॉयज एक भरोसेमंद फैशन रिटेल स्टोर है, जो स्टाइल, कम्फर्ट और किफायती दामों का बेहतरीन संतुलन पेश करता है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंड-फोकस्ड कलेक्शन, बेहतर क्वालिटी और वैल्यू फॉर मनी के साथ, बाइंडबॉयज उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट फैशन डेस्टिनेशन बनता है, जो हर मौके के लिए स्टाइलिश और भरोसेमंद विकल्प तलाशते हैं।

अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें.  हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.

Disclaimer

Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.

You need to Login OR Register for comment.

Comments (0)
Product Related
Being Human Regular Men's Fit Crew Neck Mustard T-Shirts
Being Human Men's Crew Neck Chalk Top T-Shirts
Indian Terrain Men's Graphic Crew Neck T-Shirt
Being Human Regular Fit Men's Crew Neck Olive T-Shirts
Being Human Men's Slim Fit Blue Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's Crew Neck Orange T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit White Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's Regular Fit Crew Neck White T-Shirts
Being Human Regular Fit Men Vivid Green Crew Neck T-Shirts
Being Human Men's None Yellow T-Shirts

Recent post
Casual vs formal white shirts: which is better?
Hand wash vs machine wash: which is better for bras?
Arjun rampal shines as major iqbal in dhurandhar 2 again