आप भी अपने लाइट फंक्शन्स के लिए आलिया जैसा लुक क्रिएट कर सकती हैं. ऐसे सूट आपको आसानी से ऑनलाइन मिल जाएंगे, वो भी काफी कम दामों पर. बस आपको अपनी पसंद के हिसाब से प्रोडक्ट्स सर्च करने हैं और अच्छी ऑनलाइन शॉपिंग साइट भी. फिर चीजें आपके डोर स्टेप्स पर होंगी.
संक्षिप्त विवरण
जब बात आती है इंडियन कपड़ों की तो, आलिया भट्ट के पास कई तरह के आउटफिट्स हैं जिन्हें पहनकर वो देश और विदेश में धूम मचा चुकी हैं. पिछले साल के मेट गाला में आलिया भट्ट के सब्यसाची साड़ी वाले मूमेंट को उनके फैन्स ने खूब एंजॉय किया तो वहीं, नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 सेलिब्रेशन के दौरान भी आलिया भट्ट ने साड़ी को लेकर अपना प्यार जाहिर किया.
नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए एक्ट्रेस ने अपनी शादी की साड़ी को फिर से पहना था. साड़ी से लेकर शरारा और एलिवेटेड कुर्ते से लेकर जरदोजी, अजरख प्रिंट, फ्रेंच नॉट्स, पर्ल वर्क और डोरी वर्क वाले लहंगे तक, आलिया भट्ट हर तरह के कॉम्बिनेशन पहन चुकी हैं. उनकी एक्सेसरीज की बात करें तो स्टेटमेंट इयररिंग्स, पोल्की और जड़ाऊ जूलरी और लेयर्ड पर्ल नेकपीस आलिया भट्टी के फेवेरट हैं.
आलिया भट्ट की स्टाइल जर्नी
अगर आप भी आलिया भट्ट के स्टाइल को पसंद करती हैं और खासतौर से उनके इंडियन लुक को तो आज आपके लिए उनके सबसे खास आउटफिट्स लेकर आए हैं. बॉलीवुड की 'गंगूबाई' से इंस्पायर होकर आप भी अपने स्टाइल को एक लेवल ऊपर कर सकती हैं.
सिंदूरी लाल साड़ी
त्यौहारों का मौसम हो या फिर शादी का सीजन, सिंदूरी लाल कलर हर मौके के लिए एक अचूक रंग है. उसमें भी अगर गोल्डन कलर का कॉम्बिनेशन मिल जाए तो क्या ही बात होगी? आलिया भट्ट भी रेड और गोल्ड कलर के खूबसूरत कॉम्बिनेशन की अहमियत जानती हैं. यही वजह है कि उन्होंने फेमस डिजाइन तोरानी की खूबसूरत सिंदूरी लाल और गोल्डन साड़ी पहनी. साड़ी में स्कैलप्ड बॉर्डर, डोरी वर्क और खूबसूरत कढ़ाई का काम किया गया है.

भले ही आलिया भट्ट ने अपने इस एलिगेंट लुक के लिए अच्छा खासा खर्चा किया है लेकिन आपको अपनी जेब ज्यादा खाली करने की जरूरत नहीं है. कम दाम पर आप इस तरह की साड़ी और लुक, दोनों क्रिएट कर सकती हैं.
पैचवर्क पिंक लहंगा
बॉलीवुड स्टार्स के फेवरेट फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हर साल अपने घर पर दीवाली की पार्टी रखते हैं, जिसमें तमाम फिल्मी सितारे शिरकत करते हैं. पिछले साल आलिया भट्ट मनीष मल्होत्रा के दीवाली बैश में खूबसूरत पैचवर्क वाला गुलाबी लहंगा पहना था. आपको याद दिला दें कि एक्ट्रेस ने इसी लहंगे को अपने मेहंदी फंक्शन पर भी पहना था. यानी कपड़ों को री-यूज कैसे किया जाए, ये आलिया भट्ट से अच्छा भला कौन जानता है?

बात करें आलिया भट्ट के गुलाबी लहंगे के बारे में तो ये 180 कपड़ों के पैच से बनाया गया था. रणबीर कपूर की पत्नी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए पोल्की चांदबालियां और चूड़ियां पहनीं. सोशल मीडिया पर भी आलिया भट्ट का ये लहंगा लुक काफी वायरल हुआ था. वैसे तो आप मैचिंग फैब्रिक खरीद कर इस तरह का लहंगा बनवा सकती हैं, नहीं तो आपको इसका रेप्लिका भी आसानी से मिल जाएगा. वैसे, मनीष मल्होत्रा ने इस लहंगे को लाखों रुपये लेकर डिजाइन किया होगा, लेकिन आप इस लुक को हजारों रुपये खर्च करके ही हासिल कर सकती हैं.
ऑलिव ग्रीन साड़ी
आलिया भट्ट का ऑलिव ग्रीन साड़ी लुक भला कौन भूल सकता है? उन्होंने इपनी क्लासिक मखमली 6 यार्ड स्टेपल साड़ी को एक स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज के साथ पहना था. ब्लाउज के स्कैलप्ड किनारे और कैप्ड स्लीव्स थे. रूसी पन्ना बालियां आलिया भट्ट को बोल्ड स्टेटमेंट दे रही थीं.

अजरख साड़ी
पुराने कपड़े भारतीय संस्कृति की समृद्धि का प्रतीक हैं. यही वजह है कि ये हर भारतीय की अलमारी में हमेशा बने रहेंगे. अबू जानी और संदीप खोसला की अजरख साड़ी पहनकर आलिया भट्ट ने भी ये दिखाया कि उन्हें इंडियन आर्ट और आउटफिट्स से कितना प्यार है. इस नीले और लाल रंग की ब्लॉक प्रिंटेड अजरख साड़ी में आलिया भट्ट का लुक वाकई में कमाल लग रहा है जिसपर कंट्रास्टिंग गोल्ड कढ़ाई और एक्सेंट भी थे.

मेट गाला में सब्यसाची साड़ी
आलिया भट्ट का मेट गाला वाला साड़ी लुक भी उनके चाहने वालों को खूब पसंद आया था. आलिया भट्ट की मेट गाला साड़ी रेशमी धागे, कांच की माला और बेशकीमती जेमस्टोन से बनी थी. इसमें 23 फुट लंबी ट्रेन थी जो पिछले साल की मेट गाला थीम की वजह से दी गई थी. मेट गाला के रेड कार्टेप पर आलिया भट्ट ने अपने इंडियन लुक से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा.
कोर्सेट साड़ी
कॉन्सेप्ट साड़ियां इस वक्त आलिया भट्ट के साथ-साथ कई फीमेल सेलिब्रिटीज की पसंदीदा बन गई हैं. आलिया का ही लुक देखिए जिन्होंने अपनी पेस्टल कलर की कॉन्सेप्ट साड़ी को कोर्सेट ब्लाउज के साथ पहना. इससे एक्ट्रेस के लुक में एक नयापन और ग्लैमर जुड़ गया. खुले बाल, स्लीक चोकर और मिनिमल मेकअप के साथ आलिया भट्ट ने डिजाइनर अनामिका खन्ना की इस साड़ी को स्टाइल किया था. आप भी साड़ी में मॉर्डन या ग्लैमरस दिखने के लिए आलिया भट्ट के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.
ब्लैक वेलवेट साड़ी
गोल्डन कढ़ाई वाले बॉर्डर और ड्रेप पर बड़े-बड़े मोटिफ्स वाली ब्लैक वेलवेट सब्यसाची साड़ी में आलिया भट्ट का विंटेज चार्म बेहद शानदार है. वैसे भी, काफी समय से वेलवेट साड़ियां और सूट खूब ट्रेंड में हैं. ऐसे में आलिया भट्ट भी इस फैशन ट्रेंड से खुद को दूर नहीं रख पाईं. ब्लैक वेलवेट साड़ी को आलिया ने अपनी पसंदीदा एक्सेसरी यानी दादी-नानी से प्रेरित लेयर्ड पर्ल नेकलेस के साथ स्टाइल किया. आलिया भट्ट का ये लुक किसी भी कार्ड पार्टी-ड्रेसिंग के लिए बेस्ट है.

डस्टी पिंक पर्ल शरारा
सीमा गुजराल के कलेक्शन से आलिया भट्ट ने एक डस्की पिंक पर्ल शरारा सूट पहना था. हमेशा की तरह इस लुक में भी आलिया भट्ट ने हर किसी का दिल जीता. उनका ये शरारा सूट ग्लैमर और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बो है. कंधे पर मौजूद पर्ल की सजावट और दुपट्टे से नीचे गिरते मोती उनके शरारा सूट को और शानदार बना रही हैं. आलिया भट्ट ने हमेशा की तरह मिनिमल मेकअप और एक व्हाइट माइक्रोबिंदी के साथ अपना लुक स्टाइल किया.

साथ ही अपने बालों को लूज छोड़ा. इस वेडिंग सीजन अगर आप कोई हैवी साड़ी या फिर लहंगा पहनने से परहेज कर रही हैं तो इस तरह का शरारा सूट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसके अलावा आप किसी भी डे फंक्शन के लिए इस तरह का लुक क्रिएट कर सकती हैं.
शादी की ऑर्गेंजा साड़ी
साल 2022 में अपनी शादी के लिए आलिया भट्ट ने सब्यसाची की खूबसूरत ऑर्गेंजा साड़ी को चुना. पेस्टल कलर की साड़ी में दुल्हन बनी आलिया भट्ट की वेडिंग तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी. आलिया ने अपनी शादी की साड़ी को नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 समारोह के लिए फिर से पहना. स्लीक चोकर हार और स्टड के साथ एक बार फिर आलिया ने अपने साड़ी लुक से हर किसी को मोह लिया. वैसे भी ऑर्गेंजा साड़ियां इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं.

ऑर्गेंजा फ्रैबिक से बनी साड़िया ही नहीं बल्कि लहंगे और सूट भी इन दिनों मार्केट में खूब बिक रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटी डिजाइनर्स ऑर्गेंजा फैब्रिक को लेकर अपने लेटेस्ट कलेक्शन लॉन्च कर रहे हैं. ऐसे में बी-टाउन एक्ट्रेसेस के साथ-साथ ऑर्गेंजा साड़ियां आम लड़कियों की भी पहली पसंद बन चुकी हैं. अगर आप भी सेलिब्रिटीज वाला लुक चाहती हैं तो कम से कम एक ऑर्गेंजा साड़ी अपने आउटफिट कलेक्शन में जरूर शामिल करें.
विंटेज बनारसी
अमी पटेल की स्टाइल की गई साड़ी उनके ब्रांड री-सेरेमोनियल की झलक दे रही है. विंटेज बनारसी पैनलों के टुकड़ों से बनी ये डिजाइनर साड़ी वाकई में बेहद खूबसूरत है. किसी भी त्योहार के लिए आलिया भट्ट की ये साड़ी एकदम परफेक्ट है. खास बात ये है कि इस तरह की साड़ियों को सुबह के हल्दी फंक्शन के लिए भी पहना जा सकता है और संगीत नाइट के लिए भी. हल्के फुल्के फैब्रिक से बनी आलिया भट्ट की साड़ी पहनने में भी काफी कंफर्टेबल है.

लाइटवेट ऑर्गेंजा
खूबसूरत फूलों की गोटा कढ़ाई के काम से सजी हुई आलिया भट्ट की लाइटवेट ऑर्गेंजा साड़ी भी तारीफ के काबिल है. सबसे खास है इस साड़ी का ब्लाउज जो पुराने मेटल के गोटे से बना हुआ है. साथ ही इसमें साइड ड्रॉस्ट्रिंग एडजस्ट की जा सकती है. यानी बदलते साइज की वजह से आपको ये ब्लाउज रिटायर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा आप अपनी साड़ी को शायद अपनी सहेलियों और बहनों के साथ शेयर करने से हिचकिचाएंगी भी नहीं.

ओनेक्स डिटेलिंग के साथ आलिया भट्ट के ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर इयररिंग्स और एक ब्लैक माइक्रो बिंदी एक्ट्रेस का लुक और रॉयल बना रही है. ये लुक उन लड़कियों के लिए एकदम सही है जो आम कुंदन और जड़ाऊ जूलरी पहन पहनकर थक चुकी हैं.
सॉटन सिल्क कुर्ता सेट
चाहे गर्मियों के लिए आपका रूटीन कैसा भी हो, समर सीजन के लिए आउटफिट्स की तैयारी पहले से कर लेनी चाहिए. चिलचिलाती गर्मी सहने के लिए हल्के कपड़ों में सबसे बेस्ट रहते हैं कुर्ता सेट. ये कहना गलत नहीं है कि हल्के-फुल्के सूट गर्मियों के मौसम में सबसे ज़्यादा कंफर्ट देते हैं. ऐसे में समर सीजन के लिए भी आप आलिया भट्ट से प्रेरणा ले सकते हैं जिन्होंने क्रीम कलर के रॉ मैंगो सूट सेट में सबका दिल जीता.

आलिया भट्ट का ये सूट अमी पटेल के रिलैक्स्ड फिट होमग्रोन लेबल के पीकॉक कंट्री कलेक्शन से है. ‘मेनेका’ नाम से मशहूर उनका कलीदार साटन सिल्क कुर्ता सेट आरी और जरदोजी की कढ़ाई से सजा हुआ है. साथ ही इस पर सिल्वर और गोल्डन धागों से फ्लोरल डिजाइन भी बनाया गया है. साटन सिल्क पैंट के साथ कुर्ते को आलिया भट्ट ने वाराणसी सिल्क ऑर्गेना ओढ़नी के साथ पहना था.
सारांश
आप भी अपने लाइट फंक्शन्स के लिए आलिया जैसा लुक क्रिएट कर सकती हैं. ऐसे सूट आपको आसानी से ऑनलाइन मिल जाएंगे, वो भी काफी कम दामों पर. बस आपको अपनी पसंद के हिसाब से प्रोडक्ट्स सर्च करने हैं और अच्छी ऑनलाइन शॉपिंग साइट भी. फिर चीजें आपके डोर स्टेप्स पर होंगी.
अगर आपने अब तक बाइंडबॉयज पर शॉपिंग नहीं की है, तो आज ही एक बार अनुभव करें. हो सकता है, यहीं से शुरू हो आपकी नई फैशन स्टोरी - जहां मिलती है सरलता, आत्मविश्वास और असली वैल्यू एक साथ.
Disclaimer
Image credits: The copyright of all images used in this blog post is the belonging of their respective owners. We don't claim the ownership of any images unless they are specifically stated. Wherever possible, we have provided appropriate credits under each image to acknowledge the original creators. However, in some cases, the source of the images may not be known. If you are the rightful proprietor of any image featured in this blog post and think it has been used without a proper mandate, or if you would like it removed from our website, please contact us with the required details. We are committed to respecting intellectual property rights and will take immediate action to address any concerns.
